देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बेंगलुरू । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैच की टेस्ट सीरीज में अब तक चार में तीन पारियों में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर को तीन बार पैवेलियन का रास्ता दिखा चुके हैं। ओवरऑल अश्विन ने टेस्ट में नौ दफा वार्नर का शिकार किया है। रांची में 16 मार्च से तीसरा टेस्ट खेला जाएगा और इसमें एक बार फिर इन दोनों खिलाड़ियों का आमना-सामना होगा।
इस बारे में वार्नर ने कहा कि अश्विन के खिलाफ शॉट खेलने में काफी जोखिम होने के बावजूद मैं शॉट खेलना बंद नहीं करूंगा। पिछले टेस्ट में मैं उनकी गेंद पर स्विच हिट लगाने की कोशिश कर रहा था और मैंने रिवर्स स्वीप खेलने का भी प्रयास किया। मेरे लिए एकमात्र चिंता असमान उछाल था, यह हमेशा चुनौतीपूर्ण चीज होती है। अगर स्विच हिट लगाते समय आप चूक जाओगे तो आपको पगबाधा दिया जा सकता है लेकिन अगर आप रिवर्स स्वीप कर रहे होंगे तो ऐसा नहीं होगा। आपको सतर्क रहना होगा। मुझे कुछ बदलाव करना होगा। वार्नर ने भरोसा जताया कि चोटिल मिशेल स्टार्क की गैर मौजूदगी में पैट कमिंस टीम के लिए अच्छा काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें पता है कि वे काफी गति से गेंदबाजी करते हैं और निश्चित तौर पर वे इसका फायदा उठाएंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी
नशे के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत पंजाब से नहीं, मुंद्रा पोर्ट से होनी चाहिए : केजरीवाल
जंजीरें तोड़ता भारत: बाल विवाह के खिलाफ निर्णायक जंग