BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मौजूदा हालात का फायदा उठाने की कोशिश ना करें: रविशास्त्री

मौजूदा हालात का फायदा उठाने की कोशिश ना करें: रविशास्त्रीपूर्व भारतीय कप्तान रवि शास्त्री ने आगाह किया है कि कुछ देश भारतीय क्रिकेट बोर्ड में चल रही मौजूदा स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करके बडी गलती कर रहे हैं। उन्होंने इसके साथ ही बीसीसीआई को सलाह दी कि सबसे बडा राजस्व पैदा करने वाला बोर्ड होने के कारण वह आईसीसी से उस एक-एक पैसे की मांग करे जिसका वह हकदार है। अनिल कुंबले के मुख्य कोच बनने से पहले शास्त्री भारतीय टीम के टीम निदेशक थे। उन्होंने कुछ क्रिकेट बोर्डों को आगाह किया कि यह संस्था (बीसीसीआई) यहां बनी रहेगी।

शास्त्री ने अपने हालिया दिए एक साक्षात्कार में किसी देश का नाम लिये बिना कहा, मेरी कुछ लोगों को चेतावनी है। यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी। बीसीसीआई बहुत जल्द उस स्थिति में आएगा जिसके लिये वह बना है। इसलिए बीसीसीआई का वर्तमान मसलों पर गौर करना महत्वपूर्ण है। उनका सीधा संदर्भ इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका से था। बीसीसीआई में उच्चतम न्यायालय से नियुक्त लोढा समिति की सिफारिशों के बाद आमूलचूल बदलाव चल रहे हैं जिसके कारण अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और अन्य को बाहर होना पडा। शास्त्री ने बीसीसीआई की आईसीसी से मोटे राजस्व की मांग का भी समर्थन किया क्योंकि भारत के बिना उसके लिये इतना अधिक लाभ हासिल करना बेहद मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, मुझे बहुत खुशी है कि आईसीसी बैठक के लिए जो समिति दुबई गई थी उसने आईसीसी बोर्ड के सामने यह मसला रखा। मुझे खुशी है कि विक्रम लिमये, अनिरूद्ध चौधरी और अमिताभ चौधरी ने बीसीसीआई के दृष्टिकोण को स्पष्ट रूप से वहां जाकर रखा। मेरा मानना है कि भारत आईसीसी टूनार्मेंट से मिलने वाले हर पैसे का हकदार है क्योंकि वह वल्र्ड क्रिकेट को सबसे अधिक राजस्व दे रहा है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More