देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कोलकाता । महेंद्र सिंह धोनी (129) की आतिशी पारी की मदद से झारखंड ने रविवार को यहां के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ को 78 रन से हरा दिया। धोनी ने 107 गेंदों पर दस चौके व छह छक्के उड़ाए। उन्होंने शाहबाज नदीम (90 गेंदों पर 53) के साथ सातवें विकेट के लिए 151 रन की साझेदारी की। झारखंड ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में छत्तीसगढ़ 38.4 ओवर में 165 रन पर ढेर हो गया।
हालांकि टॉस हारने के बाद झारखंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 20 ओवर तक 57 रन पर ही छह विकेट खो दिए थे। धोनी पारी की आखिरी गेंद पर विकेटकीपर को कैच देकर आउट हुए। कांत सिंह ने 33 रन देकर चार और पंकज राव ने 27 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान मोहम्मद कैफ सहित छत्तीसगढ़ का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। तेज गेंदबाज वरूण आरोन व बाएं हाथ के स्पिनर नदीम ने 3-3 विकेट लिया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
आईपीएल 2024 - राणा ने क्लासेन की तूफानी पारी रोकी, केकेआर ने एसआरएच को 4 रन से हराया
T-20 World Cup: भारतीय टीम के साथ मेंटर की भूमिका में होंगे धोनी, पाकिस्तान के साथ इस दिन होगा मुकाबला
न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनाया