BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनाया

चेन्नई। न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। 800 करोड़ रुपये के राजस्व वाली कंपनी ने कहा कि क्रिकेटर के साथ करार अपने स्वास्थ्य और कल्याण अभियान के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए है।

न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक के चैयरमैन और प्रबंध निदेशक जीएसके वेलु ने कहा, "धोनी हमारी विकास मानसिकता के पूरक हैं और इस प्रकार हमारे विकास के वर्षों के दौरान एक रणनीति के तहत फिट बैठते हैं। हम काफी उत्साहित हैं और सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि धोनी हमारे साथ आए हैं।"

धोनी कंपनी को यूएई, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका में अपने वैश्विक बाजारों में रिकॉल करने में सक्षम बनाऐंगे।

वेलु ने आईएएनएस से कहा, "धोनी के साथ दो साल का करार किया गया है।"

धोनी के अनुसार, न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने सभी आयु समूहों में स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाया है, जिसका साथ देना उन्हें महत्वपूर्ण लगता है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More