BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पहला टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, मार्श आउट

पहला टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, मार्श आउटपुणे । ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत के खिलाफ शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। लंच के बाद अंतिम समाचार मिलने तक ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 128/2 रन बना लिए थे। कप्तान स्टीवन स्मिथ (22) व पीटर हैंड्सकॉम्ब (7) क्रीज पर हैं। 

डेविड वार्नर (38) व शॉन मार्श (16) आउट हो गए जबकि मैट रेनशॉ (36) तबीयत खराब होने से रिटायर्ड हर्ट हो गए। विराट कोहली की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी। मध्यम गति के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के स्थान पर स्पिन ऑलराउंडर जयंत यादव को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।

टीम :

भारत : मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, उमेश यादव, ईशांत शर्मा।

ऑस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, मैट रेनशॉ, शॉन मार्श, स्टीवन स्मिथ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मिशेल मार्श, मैथ्यू वेड, मिशेल स्टार्क, स्टीव ओ कीफे, नाथन लियोन, जोश हैजलवुड। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More