BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दूसरा टेस्ट : लियोन का कहर, भारत 189 पर ढेर, ऑस्ट्रेलिया 40/0 रन

दूसरा टेस्ट : लियोन का कहर, भारत 189 पर ढेर, ऑस्ट्रेलिया 40/0 रनबेंगलुरू । ऑस्ट्रेलिया ने यहां के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर शनिवार को शुरू हुए चार मैच की सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले ही दिन भारत पर शिकंजा कस लिया। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी चुनने वाली टीम इंडिया की पहली पारी 71.2 ओवर में 189 रन पर ही सिमट गई। ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने आठ और मिशेल स्टार्क व स्टीव ओ कीफे ने 1-1 विकेट लिया। 

भारत की ओर से अभिनव मुकंद ने 0, चेतेश्वर पुजारा ने 17, कप्तान विराट कोहली ने 12, अजिंक्य रहाणे ने 17, करुण नायर ने 26, रविचंद्रन अश्विन ने 7, विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने 1, रवींद्र जडेजा ने 3, लोकेश राहुल ने 90 व ईशांत शर्मा ने 0 रन बनाए। उमेश यादव 0 रन पर नाबाद लौटे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप्स तक पहली पारी में 16 ओवर में 40/0 रन बना लिए थे। डेविड वार्नर 23 और मैट रेैनशॉ 15 रन पर नाबाद हैं।

भारतीय टीम दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय के कंधे में चोट है इसलिए उनकी जगह अभिनव मुकुंद को जगह मिली। मुकुंद ने साढ़े पांच साल बाद वापसी की है। उन्होंने इससे पहले नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ 2011 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। 

हरफनमौला खिलाड़ी जयंत यादव की जगह इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक लगाने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज करुण नायर को मौका दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया टीम बिना किसी बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। पुणे में खेले गए पहले मैच में भारत को 333 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

टीम 

भारत : विराट कोहली (कप्तान), अभिनव मुकुंद, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, करुण नायर, उमेश यादव, ईशांत शर्मा।

ऑस्ट्रेलिया : स्टीवन स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, मैट रेनशॉ, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकाम्ब, मिशेल मार्श, मैथ्यू वेड, मिशेल स्टार्क, स्टीव ओ कीफे, नाथन लियोन, जोश हैजलवुड।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More