BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

भारत ने अंतिम गेंद पर जीता आईसीसी वूमैन वर्ल्ड कप क्वालीफायर टूर्नामेंट

भारत ने अंतिम गेंद पर जीता आईसीसी वूमैन वर्ल्ड कप क्वालीफायर टूर्नामेंटकोलंबो । भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को यहां के पी. सारा ओवल मैदान पर फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को एक विकेट से हराकर आईसीसी वूमैन वल्र्ड कप क्वालीफायर का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत ने 245 रन का लक्ष्य 50वें ओवर की अंतिम गेंद पर हासिल किया। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 89 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से सर्वाधिक 71 रन बनाए। मोना मैशराम ने 59, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 41, वी कृष्णामूर्ति ने 31, शिखा पांडे ने 12 और तिरूष कामिनी ने 10 रन की पारी खेली। कैप व खाका ने 2-2 विकेट लिए। 

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 49.4 ओवर में 244 रन बनाए। एम डु प्रीज ने 40, कप्तान डी वान निकर्क व एल ली ने 37-37, एस लुस ने 35, ट्रायन ने 23, विकेटकीपर चेटी ने 22 व वोल्वाडर्ट ने 21 रन का योगदान दिया। राजेश्वरी गायकवाड ने तीन, शिखा ने दो और एकता बिष्ट, पूनम यादव व दीप्ति ने 1-1 विकेट चटकाया।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More