देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पुणे । ऑस्ट्रेलिया ने यहां के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) स्टेडियम में चार मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन ही भारत को 333 रन की शर्मनाक हार झेलने पर मजबूर कर दिया। भारत को 441 रन का लक्ष्य मिला। भारत की दूसरी पारी 33.5 ओवर में 107 रन पर ही ढेर हो गई।
मुरली विजय ने 2, लोकेश राहुल ने 10, कप्तान विराट कोहली ने 13, अजिंक्य रहाणे ने 18, रविचंद्रन अश्विन ने 8, विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने 5, चेतेश्वर पुजारा ने 31, रवींद्र जडेजा ने 3, ईशांत शर्मा ने 0 और जयंत यादव ने 5 रन बनाए। उमेश यादव 0 रन पर नाबाद लौटे। स्पिनर स्टीव ओ कीफे ने छह और नाथन लियोन ने चार विकेट लिएं।
इससे पहले शनिवार को ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 87 ओवर में 285 रन पर सिमटने के साथ ही लंच घोषित कर दिया गया। आज आउट होने वाले कंगारू बल्लेबाज मिशेल मार्श (31), विकेटकीपर मैथ्यू वेड (20), कप्तान स्टीवन स्मिथ (109), मिशेल स्टार्क (30), नाथन लियोन (13) व स्टीव ओ कीफे (6) रहे। जोश हेजलवुड 2 रन पर नाबाद लौटे।
ऑस्ट्रेलिया ने सुबह अपनी पारी 143/4 रन से आगे बढ़ाई। रविचंद्रन अश्विन ने चार, रवींद्र जडेजा ने तीन, उमेश यादव ने दो व जयंत यादव ने एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 260 और भारत ने अपनी पहली पारी में 105 रन बनाए थे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
भारत में एक खामोश विस्फोट हो रहा है
जंजीरें तोड़ता भारत: बाल विवाह के खिलाफ निर्णायक जंग
भारत का कोचिंग उद्योग: जहाँ सपने दिखाए जाते हैं टूटने के लिए!!