BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

राजिंदर-पद्माकर को मिलेगा BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

राजिंदर-पद्माकर को मिलेगा BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्डमुंबई । भारत के दो पूर्व स्पिन गेंदबाजों राजिंदर गोयल और पद्माकर शिवाल्कर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सी.के.नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए नामांकित किया है। बीसीसीआई ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। यह अवार्ड बुधवार को बेंगलुरू में पांचवें एमएके पटौदी मेमोरियल लेक्चर के बाद बीसीसीआई के वार्षिक अवार्ड समारोह में दिए जाएंगे। 

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए सी.के. नायडू अवार्ड समिति ने राजिंदर और पदमाकर के नाम दिए हैं। बीसीसीआई ने साथ ही पहली बार महिला क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट देने की घोषणा की। अवार्ड के लिए समिति ने शांता रंगास्वामी को नामांकित किया है। भारतीय क्रिकेट में विशेष योगदान देने के लिए दिए जाने वाले अवार्ड के लिए समिति ने वमन विश्वनाथ कुमार, रमाकांत देसाई को नामांकित किया है। 

इतिहासकार रामचंद्र गुहा और महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना इडुल्जी की समिति ने बयान में कहा है, बीसीसीआई को राजिंदर और पद्माकर की मेहनत को पहचान देने की जरूरत है जो भारत के लिए नहीं खेल पाए। मुंबई के शिवाल्कर ने 124 प्रथम श्रेणी मैच खेले और 589 विकेट अपने नाम किए। वहीं हरियाणा के राजिंदर ने 750 प्रथम श्रेणी विकेट लिए, जिसमें से 637 विकेट उन्होंने रणजी ट्रॉफी में लिए।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More