BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

विराट कोहली ने हार के लिए इन बातों को ठहराया जिम्मेदार

विराट कोहली ने हार के लिए इन बातों को ठहराया जिम्मेदारपुणे । ऑस्ट्रेलिया ने भारत को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में खेले गए चार मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में तीसरे दिन ही 333 रन से करारी शिकस्त दी। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे। भारत ने पहली पारी में 105 और दूसरी पारी में 107 रनों का स्कोर बनाया। इसके अलावा टीम के खिलाडिय़ों ने कई कैच भी छोड़े जिसमें विपक्षी टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ के कैच भी शामिल थे।

स्मिथ के 109 रनों की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 441 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने हार का कारण साझेदारी की कमी और कैच छूटने को बताया है। मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कोहली ने कहा, स्पिन या तेज गेंदबाजी की मददगार विकेट हो, मायने रखता है कि बल्लेबाज किस तरह से उसके साथ तालमेल बिठाता है। 

आप किस तरह के शॉट का चुनाव करते हो यह भी मायने रखता है। उन्होंने कहा, इस मैच में हमारे बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाए। हमारे बल्लेबाज इस मैच में साझेदारी भी नहीं कर पाए जो हमारे लिए इस मैच मे सबसे खराब चीज रही। हमने पिछले कुछ महीनों में इस पर काफी काम किया है और पिछले मैचों में हमने अच्छी साझेदारियां भी की हैं।कोहली ने कहा, मैं इस मैच के बारे में ज्यादा नहीं सोचूंगा क्योंकि 18-19 टेस्ट के बाद आप एक मैच में खराब खेलते हो तो आपको यह मानना पड़ेगा की यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का हिस्सा है। लोग ऐसा सोच रहे हों कि हम हार ही नहीं सकते तो ऐसा हो नहीं सकता। हमारे दिमाग में ऐसा नहीं था। हम अच्छी क्रिकेट नहीं खेलेंगे तो कोई भी टीम हमें हरा देगी। कोहली ने साथ ही कहा कि कैच छोडऩा भी उनकी टीम की हार का सबसे बड़ा कारण रहा। 

उन्होंने कहा, हम 20 विकेट लेना चाहते थे लेकिन हम सही समय पर ऐसा नहीं कर पाए। हम जल्दी विकेट लेने में सफल नहीं रहे। हमने एक बल्लेबाज के पांच कैच छोड़े। आप इस हालत में जीत के हकदार नहीं होते हो। कोहली ने कहा कि टीम अगले मैच में अच्छी वापसी करेगी और ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाएगी। उन्होंने कहा, हमने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली। हम जानते हैं कि वाकई क्या हुआ है और हम क्यों हारे हैं। हम अच्छी क्रिकेट खेले तो जीते और नहीं खेले तो हारे। हमने इस मैच से काफी कुछ सीखा है। हम अगले मैच में सुधार करेंगे। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि अगले मैच में हम बेहतर मानसिकता के साथ उतरेंगे और ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाएंगे। 

उन्होंने कहा, अगर आप अच्छा नहीं करोगे तो कोई भी गेंदबाजी आक्रमण आपको परेशान कर सकता है। पार्ट टाइम गेंदबाज भी ऐसी स्थिति में आपके खिलाफ चार विकेट ले जाएगा। हमारे साथ इस मैच में यही हुआ। हमने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह काफी कम देखने को मिलती है लेकिन यह हमारा बल्लेबाजी के तौर पर सबसे बुरा प्रदर्शन था। हमें इस बात को स्वीकर करने की जरुरत है। हम अगले मैच में इससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे। 

कोहली ने कहा कि टीम को अपनी सच्चाई जानने के लिए इस तरह के मैच की जरूरत थी। इस मैच से हमें पता चला की हमें कहां काम करना है। उन्होंने कहा, यह एक अन्य अंतरराष्ट्रीय मैच की तरह था। आखिरी बार जब हमें इस तरह की हार मिली थी उसके बाद हमने शानदार वापसी की थी। मैं यह मानता हूं कि हमें इस तरह की हार की जरूरत थी ताकि हमें अपनी सच्चाई पता चले कि हम कहां हैं और हमें कहां काम करने की जरूरत है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More