BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

फाइनल में केई निशिकोरी-डोल्गोपोलोव होंगे आमने-सामने

फाइनल में केई निशिकोरी-डोल्गोपोलोव होंगे आमने-सामनेब्यूनस आयर्स । एटीपी ब्यूनस आयर्स क्लकोर्ट टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जापान के शीर्ष खिलाड़ी केई निशिकोरी और यूक्रेन के अलेक्जांद्र डोल्गोपोलोव की भिड़ंत होगी। निशिकोरी ने संघर्षपूर्ण जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया। 

निशिकोरी ने दो घंटे 45 मिनट तक चले सेमीफाइनल में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले विश्व के 77वें नंबर के अर्जेंटीनी खिलाड़ी कार्लोस बरलोक को 4-6, 6-4, 6-3 से मात दी। यह इस साल निशिकोरी का दूसरा फाइनल है। इससे पहले वे जनवरी में ब्रिस्बेन में फाइनल में पहुंचे थे जहां उन्हें बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव से हार झेलनी पड़ी थी। 

दूसरे सेमीफाइनल में डोल्गोपोलोव ने स्पेन के चौथी वरीयता प्राप्त पाब्लो कारेनो बस्टा को 7-5, 6-2 से पराजित किया। डोल्गोपोलोव यहां पहली बार और कुल सातवें एटीपी वल्र्ड टूर के फाइनल में पहुंचे हैं। 28 वर्षीय डोल्गोपोलोव की विश्व रैंकिंग 66वीं, जबकि निशिकोरी की पांचवीं है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More