BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दुबई टेनिस चैंपियनशिप : उलटफेर के शिकार हुए रोजर फेडरर

दुबई टेनिस चैंपियनशिप : उलटफेर के शिकार हुए रोजर फेडररदुबई । पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर दुबई टेनिस चैम्पियनशिप में उलटफेर का शिकार हो गए। फेडरर को दूसरे दौर में 116वीं वरीयता प्राप्त रूस के एवगेनी डोनेस्की ने 3-6, 7-6 (9-7), 7-6 (7-5) से मात देते हुए बड़ा उलटफेर किया। दूसरे सेट में फेडरर के पास तीन मैच प्वाइंट, तीसरे सेट में 5-3 से बढ़त और टाईब्रेक में 5-1 की बढ़त थी लेकिन डोनेस्की ने हर बार शानदार वापसी की और फेडरर को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

दूसरे दौर के एक अन्य मुकाबले में मौजूदा नंबर-1 ब्रिटेन के एंडी मरे ने स्पेन के गार्सिया लोपेज को सीधे सेटों में 6-2, 6-0 से मात देते हुए अंतिम-8 में प्रवेश कर लिया। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना जर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर से होगा। मरे ने यह मुकाबला एक घंटा 12 मिनट में जीता। ब्रिटेन के डैन इवांस को फ्रांस के गेल मोनफिल्स ने 6-4, 3-6, 6-1 से मात देते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More