BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म को इम्तियाज अली निर्देशन कर रहे हैं। जो इसी साल अगस्त में रिलीज होगी। लेकिन इन दिनों शाहरूख खान एक चीज से बहुत परेशान हो गए हैं, जी हां मिली जानकारी के अनुसार शाहरूख का कोई पीछा कर रहा है। जल्द ही उसकी रिपोर्ट भी करेंगे। जी नहीं, जैसा आप सोच रहे हैं, वैसा नहीं हैं। बादशाह का पीछा कोई और नहीं, बल्कि उनका ही कोई खास कर रहा है, और वह हैं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा। शाहरुख ने एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के खिलाफ पीछा करने के लिए रिपोर्ट करने की बात खुद अपने इंस्टाग्राम पर लिखकर कही है। खैर, ये सुनने के बाद आप सोच रहे होंगे कि मामला बेहद सीरीयस है, तो ऐसा नहीं है। पूरा माजरा ये है कि, अनुष्का शर्मा ने अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने लिखा, ‘मैंने yrf स्टूडियो में शाहरुख की वैनिटी वैन देखी aaaahah!। अनुष्का की इस फोटो को शाहरुख ने रिपोस्ट करते हुए जवाब दिया है।’ बता दें कि शाहरुख और अनुष्का एक बार फिर इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल अगस्त में रिलीज होगी। इससे पहले वह फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक है जान’ में एक साथ काम किया है। साभार-khaskhabar.com

Read More

कैटरीना कैफ इन दिनों हिन्दी फिल्मों की सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाली अभिनेत्री हैं। गत वर्ष लगातार असफल फिल्में देने के बावजूद उन्होंने इस वर्ष लगातार कई बडी फिल्मों को प्राप्त करने में सफलता पा ली है। कैटरीना कैफ के करियर को फिर से संवारने में सलमान खान का बडा हाथ रहा है। रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद उन्होंने गंभीरतापूर्वक अपने करियर में ध्यान देना शुरू किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। अपने करियर को फिर से संवारने के लिए उन्होंने सलमान खान का दामन थामा। जिन दिनों कैटरीना सलमान के पुन: नजदीक आ रही थी, कबीर खान ने अपनी फिल्म ट्यूबलाइट की घोषणा की। इस फिल्म को पाने के लिए कैटरीना ने काफी प्रयास किए लेकिन कबीर खान ने स्पष्ट इंकार कर दिया। कैटरीना कबीर के निर्देशन में न्यूयार्क, एक था टाइगर और फैंटम में काम कर चुकी थीं। निराशा के दौर में सलमान ने कैटरीना को उबारा और उन्हें अपनी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में साथ लिया। हाल ही में आदित्य चोपडा ने उन्हें अपनी महत्त्वाकांक्षी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां में आमिर खान के अपोजिट साइन किया है और अब जो समाचार प्राप्त हो रहे हैं उनके अनुसार सलमान खान ने करण जौहर के साथ मिलकर बनाई जाने वाली अपने बैनर की फिल्म में उन्हें अक्षय कुमार के अपोजिट लेने का मानस बनाया है। कैटरीना सलमान खान की इस फिल्म को पाने में सफल हो जाती हैं तो यह अक्षय कुमार के साथ उनकी 7 साल बाद परदे पर वापसी होगी। एक दौर में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार कई हिट फिल्में दी थी। दर्शकों को इन दोनों की जोडी बहुत पसन्द आती थी। सलमान खान करण जौहर द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करने जा रहे हैं। अक्टूबर माह से इसकी शूटिंग शुरू होगी और यह फिल्म आगामी वर्ष प्रदर्शित होगी। हालांकि अभी तक इसकी कोई प्रदर्शन तिथि घोषित नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म सारागढी के युद्ध पर आधारित है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मेगास्टार रजनीकांत की अगली तमिल फिल्म दुनिया से रुखसत हो चुके मुंबई के अंडरवल्र्ड डॉन हाजी मस्तान के जीवन पर आधारित नहीं है। निर्माताओं ने इसकी पुष्टि की है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। निर्माताओं ने कहा, ‘यह हाजी मस्तान के जीवन पर आधारित नहीं है। यह बायोपिक भी नहीं है। यह सिर्फ एक काल्पनिक फिल्म है।’ ‘कबाली’ के बाद रजनीकांत की निर्देशक पा. रंजीत के साथ दूसरी फिल्म है। बताया गया है कि यह फिल्म 66 वर्षीय स्टार डॉन पर आधारित है, जो 1926 और 1994 में मुंबई में रहता है। फिल्म की शूटिंग अगले सप्ताह से शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि शनिवार को सुंदर शेखर के बेटे हाजी मस्तान ने दावा किया था कि उन्होंने रजनीकांत को कानूनी नोटिस भेजकर आग्रह किया है कि वह ‘स्मगलर और डॉन’ के रूप में उनके पिता को चित्रित न करें। सुंदर ने कहा, ‘आप अपने गॉडफादर और एक प्रसिद्ध राष्ट्रीय राजनीतिक नेता को ‘स्मगलर और अंडरवल्र्ड डॉन’ के रूप में चित्रित कर रहे हैं, जो अत्यधिक अस्वीकार्य हैं और मैं अपने गॉडफादर के इस तरह के गलत प्रस्तुति का दृढ़तापूर्वक विरोध करता हूं।’ धनुष द्वारा निर्मित फिल्म का संगीत संतोष नारायणन ने दिया है। फिल्म के निर्माता वर्तमान में शहर में लोकप्रिय धारावी झुग्गी बस्ती को पुन: बनाने जा रहे हैं। फिल्म की यूनिट के सूत्र ने आईएएनएस को बताया, ‘5 करोड़ रुपये के बजट में चेन्नई में धारावी सेट का निर्माण किया जा रहा है और फिल्म के मुख्य भाग की शूटिंग यहीं होगी।’ साभार-khaskhabar.com  

Read More

एम.एस. धोनी की सफलता के बाद सुशांत सिंह राजपूत का कद बॉलीवुड में बढ गया है। इस फिल्म की सफलता के बाद निर्देशकों का विश्वास उन पर कायम हुआ है। उन्होंने पिछले दिनों एक साथ पांच फिल्मों को साइन किया है, जो इस वर्ष से आगामी वर्ष के अंत तक प्रदर्शित होती रहेंगी। सुशांत सिंह राजपूत की जल्द ही निर्माता निर्देशक दिनेश विजन की ‘राबता’ प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन हैं। हाल ही में उन्होंने एक और फिल्म साइन की जिसे निर्देशक अभिषेक चौबे निर्देशिक करेंगे। अभिषेक चौबे इश्किया, डेढ इश्किया और उडता पंजाब जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला करने जा रहे हैं। अभिषेक की अगली फिल्म चंबल के डकैतों पर आधारित होगी। ज्ञातव्य है 70 के दशक में चंबल के डकैतों को लेकर कई फिल्मों का निर्माण किया जा चुका है। फिल्म में सुशांत एक डाकू के रूप में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग चंबल में ही की जाएगी और अगर सब कुछ सही रहा तो फिल्म साल के अंत तक फ्लोर पर जायेगी और आगामी वर्ष फरवरी-मार्च में प्रदर्शन के लिए तैयार होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म के इस किरदार के लिए रणवीर सिंह फिल्म पहली पसंद थे लेकिन कुछ बातों के चलते बात बन नहीं सकी।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

रजनीकांत कबाली के बाद एक और फिल्म में काम करने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि उनकी यह फिल्म मुंबई के माफिया डॉन रहे हाजी मस्तान पर आधारित है। इस बात के संकेत इससे मिलते हैं कि उन्हें कथित तौर पर धमकी दी गई है कि वे हाजी मस्तान को स्मगलर और अंडरवल्र्ड डॉन के रूप में न दर्शाये। अंडरवल्र्ड डॉन हाजी मस्तान के बेटे सुंदर शेखर ने रजनीकांत को धमकी दी है कि अगर रजनीकांत ने अपनी आने वाली फिल्म में उनके पिता (हाजी मस्तान) को अंडरवल्र्ड डॉन या स्मगलर के तौर दिखाया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।  सुंदर ने रजनीकांत को लीगल नोटिस भेजते हुए कहा कि मुझे पता चला है कि आप हाजी मस्तान पर ‘गॉडफादर’ नाम की एक फिल्म बना रहे हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इस फिल्म से उनकी छवि खराब न हो। हाजी मस्तान की छवि अंडरवल्र्ड का डॉन और स्मग्लर बताई जाती रही है जो गलत है। उन्हें किसी अदालत ने दोषी नहीं ठहराया है। हाजी मस्तान ने एक राजनीतिक पार्टी बनाई थी, जो आज भी है। शेखर ने अपनी धमकी में यह भी कहा है, उन्हें एक स्मगलर और अंडरवल्र्ड के रूप में पेश करना हमारे लिए अपमानजनक होगा और यह हमें बिल्कुल गवारा नहीं। उन्हें स्मगलिंग और अंडरवल्र्ड ऐक्टिविटी की वजह से किसी भी कोर्ट से अपराधी साबित नहीं किया गया है। ज्ञातव्य है कि सुंदर शेखर हाजी मस्तान का गोद लिया बेटा है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक सुंदर ने लिखा उनके पिता के इतने करीबी होने के बावजूद भी उन्होंने कभी सुंदर पर धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं डाला। अजय देवगन ने भी कुछ वर्ष पूर्व एकता कपूर निर्मित फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में हाजी मस्तान की जिन्दगी को परदे पर उतारा था। उस समय अजय देवगन के सामने भी इसी तरह की परिस्थितियां पैदा हो गई थीं, लेकिन बाद में सब कुछ संभल गया था। अब रजनीकांत के सामने भी इसी तरह की परिस्थिति पैदा की गई है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘बेवॉच’ भारत में 25 मई को रिलीज होगी। वहीं यह भारत में 2 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में प्रियंका के अलावा डवेन जॉनसन और जैक ऐफ्रॉन है। ‘बेवॉच’ में प्रियंका नेगेटिव कैरेक्टर प्ले करेंगी। फिल्म में वे एक बिजनेस टाइकून विक्टोरिया लीड्स की भूमिका निभा रही हैं। अपनी फिल्म के रिलीज से पहले प्रियंका काफी फ्रेश मूड में दिखाई दी। शुक्रवार को प्रियंका को मियामी के साउथ बीच में नेवी ब्लू कलर की बिकिनी में देखा गया। प्रियंका का यह अवतार काफी शानदार था। प्रियंका के अलावा यहां सुपरमॉडल अद्रिएना लिमा भी मौजूद रहीं। बीच पर पीसी की अद्रिएना के साथ खास बॉन्डिंग देखने को मिली। दोनों यहां मस्ती भरे पल सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। इसके अलावा प्रियंका जल्द ही ‘नलिनी’ फिल्म बनाने की तैयरी कर रही हैं। यह फिल्म बंगाली-मराठी मिक्स भाषा की इस फिल्म को हिंदी में भी डब किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले प्रियंका की होम प्रोडक्शन पर्पल पेबल पिक्चर में अब तक भोजपुरी में बम बम बोल रहा है काशी, मराठी में वेंटिलेटर, पंजाबी में सरवन, सिक्किम में बनी पहुना और गोवा की भाषा में बनी लिटिल जो बनी है। ‘नलिनी’ एक रोमांटिक फिल्म होगी। जो नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर के रियल लाइफ रोमांस की कहानी होगी। साल 1878 में जब वह केवल 17 साल के थे तो वह डॉक्टर आत्माराम पांडुरंग तर्खडकर के मुंबई स्थित घर में उनके साथ ही रहते थे। उसी दौरान उन्हें उनकी 20 साल की बेटी अन्नपूर्णा से प्रेम हुआ। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक उज्जवल चटर्जी करेंगे। फिल्म के लिए कास्टिंग पर काम जारी है और उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर तक यह पिल्म बनकर तैयार हो जाएगी। इसके अलावा खबरों की मानें तो प्रियंका जल्द ही अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला पर बनने वाली बायोपिक की शूटिंग शुरू करेंगी।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

दिनेश विजन के निर्देशन में बनी ‘राब्ता’ अपने प्रदर्शन की राह पर है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की जोडी बनाई गई है। हिन्दी फिल्मों में साबिर खान की फिल्म ‘हीरोपंती’ के जरिए टाइगर श्रॉफ के साथ करियर शुरू करने वाली कृति सेनन इन दिनों एक और फिल्म को लेकर चर्चाओं में है। यह फिल्म है साबिर खान निर्देशित ‘बागी’ का सीक्वल। साजिद नाडियाडवाला इसका सीक्वल बागी-2 के नाम से बनाने जा रहे हैं जिसका निर्देशन अहमद खान करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में कृति सेनन एक बार फिर से टाइगर के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर कृति सेनन का कहना है कि मुझे बागी-2 का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। मुंबई मिरर को दिए अपने एक साक्षात्कार के दौरान कृति ने इस बात का जवाब दिया है। कृति ने बताया, ‘मुझे फिल्म के लिए नहीं पूछा गया है। मेरी और टाइगर की इस बारे में कोई बात नहीं हुई है लेकिन मैं उनके साथ दोबारा जरूर काम करना चाहूंगी। हम लोग नियमित तौर पर नहीं मिलते हैं क्योंकि ज्यादातर समय तो हम लोग अपने-अपने शूट्स पर ही बिजी रहते हैं।’ वहीं दूसरी ओर हिन्दुस्तान टाइम्स के सूत्रों के मुताबिक कृति को फिल्म बागी-2 के लिए फाइनल कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, ‘फिल्म बागी का सीक्वल अहमद खान के द्वारा निर्देशित किया जायेगा। फिल्म का पहला पोस्टर टाइगर के साथ हाल में ही रिलीज किया गया है। फिल्म को लेकर हीरोइन का ऐलान भी जल्दी किया जायेगा। कृति को इस फिल्म के लिए फाइनल किया गया है, जो कि पिछले महीने कई बार नाडियाडवाला के ऑफिस के बाहर देखी गई हैं। साथ ही मेकर्स हीरोपंती की इस जोडी को दोबारा बडी स्क्रीन पर लाने के लिए उत्साहित हैं क्योंकि इनकी जोडी को लोगों ने काफी पसंद किया था।’ ‘बागी’ में टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर नजर आयी थीं। कहा यह भी जा रहा है कि बागी-2 में जैकलीन फर्नांडिस भी एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। हालांकि अभी तक निर्माता की ओर से स्टार कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान का तलाक हो गया है। गुरुवार 11 मई को मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी, और इस तरह दोनों की 18 साल पुरानी शादी टूट गयी। दिसंबर 2016 में दोनों ने बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की थी। दोनों स्टार्स दिसंबर में ही कोर्ट में काउंसलिंग के लिए पहुंचे थे, लेकिन दोनों के बीच सुलह नहीं हुई और दोनों जल्दबाजी में वहां से निकल गये। दोनों का तलाक बचाने के लिए सलमान ने कई जतन किए लेकिन सब बेकार साबित हुए। मिडे-डे में छपी खबर के मुताबिक, अरबाज और मलाइका दिसंबर 2016 को बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट में अपने वकीलों के साथ कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर करने पहुंचे थे। ज्ञात हो कि इस साल की शुरूआत में ही मलाइका और अरबाज के अलग होने की खबरें आने लगी थी।  लंबी डेटिंग के बाद मलाइका और अरबाज की 1998 में शादी हुई थी। उनका बेटा अरहान 14 साल का है। मलाइका और अरबाज को आखिरी बार टीवी रियलिटी शो पॉवर कपल में साथ देखा गया था। इस शो को दोनों ने कुछ समय के लिए एक साथ होस्ट किया था, बाद में मलाइका ने शो छोड़ दिया था। पिछले साल मार्च महीने में इनके अलगाव की खबरें आई थी। कई बार दिखे थे साथ पिछले दिनों मलाइका और अरबाज को फैमिली के साथ एक साथ डिनर करते देखा गया था, जिसे लेकर कयास लगाये जा रहे थे कि दोनों के सुलह हो सकती है। हाल ही में दोनों बेटे का बर्थडे मनाते दिखे थे जिसमें मलाइका-अरबाज के साथ पूरा खान परिवार नजर आया था। आपको बता दे कि अरबाज खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तेरा इंतजार’ को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हुए है। इस फिल्म में अरबाज के साथ सनी लियोन भी मुख्य भूमिका में है। पिछले दिनों अरबाज और सनी की एक फोटो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी। इस फिल्म में दोनों एक साथ बैठे नजर आ रहे थे। दोनों सागर किनारे बैठकर वहां की खूबसूरती निहार रहे थे। सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर अरबाज ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, खूबसूरत सनी लियोन के साथ तेरा इंतजार के सेट पर। इस तस्वीर में दोनों समंदर किनारे बैठे नजर आ रहे थे। सनी और अरबाज आगामी फिल्म ‘तेरा इंतजार’ में पहली बार एक साथ दिखाई देंगे। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों मॉरीशस में चल रही है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

टीवी चैनलों पर दिखाये जाने वाले शोज दर्शकों को खासा प्रभावित करते हैं। जिन शोज को दर्शक पसंद करते हैं उन्हें वह देखना कभी नहीं भूलते हैं। पिछले सप्ताह की टीवी शोज की टीआरपी की दौड में एकता कपूर निर्मित ‘नागिन-2’ पहले पायदान से नीचे उतर गया है। ऐसा लगता है अब दर्शक नागिन मौनी राय के दांव पेचों और अदाओं में नीरसता देख रहे हैं। वैसे इस शो की टीआरपी में कमी आने का सबसे बडा कारण इसके कथानक का उबाऊपन होना है। वहीं दूसरी ओर कुमकुम भाग्य ने तेजी से अपने साथ दर्शकों को जोडते हुए पहला स्थान प्राप्त कर लिया है। इस दिनों इस शो में प्रज्ञा और अभि की मिलन भरी यादों के साथ ही अभि और नताशा की शादी का जिक्र चल रहा है। साथ ही शो में तेजी से ट्विस्ट आ रहे हैं। गुरुवार को प्रसारित हुए शो में दिखाया गया कि अभि और नताशा की शादी हो रही है कि अचानक से प्रज्ञा की मां आकर कहती है कि उसकी बेटी का अपहरण हो गया है और इसका जिम्मेदार अभि का परिवार है, जो उसे अपने साथ लेकर आया था। अभि इस बात को जानकर हैरान हो जाता है साथ ही वह प्रज्ञा के साथ बिताये पलों को याद करते हुए शादी छोडकर उसे ढूंढऩे जाने की तैयारी करता है, जिसे देखते हुए नताशा उसे कहती है कि यदि उसने यह कदम उठाया तो वह उसे कभी नहीं देख पायेगा। वह उसकी जिन्दगी से बाहर चली जाएगी। अब आगे क्या दिखाया जाएगा यह शुक्रवार को प्रसारित होने वाली कडी में बताया जाएगा। जिस अंदाज में इस शो को प्रस्तुत किया जा रहा है, उसे देखते हुए दर्शकों की रूचि इस शो में लगातार बनी हुई है। इसके मुकाबले नागिन-2 की टीआरपी थोडी कम हुई है जिसके चलते वह नंबर 2 पर आ गया है। हालांकि इस शो के प्रति भी दर्शकों का रूझान बरकरार है। तीसरे नंबर पर स्टार प्लस का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ है। ‘अमूल सा रे गा मा पा’ चौथे नंबर पर है। इस शो में बच्चों की परफॉर्मेंस को देखकर दर्शक ही नहीं बल्कि खुद जज भी हैरान है। इस शनिवार और रविवार को प्रसारित होने वाली कडियों में संगीतकार ए.आर. रहमान मुख्य अतिथि के तौर पर नजर आएंगे। विवियान डिसूजा और रुबीना दिलाइक का शो अस्तित्व एक एहसास की पाँचवें स्थान पर है। इस शो में आपने देखा कि दोनों अपने परिवार को छोडकर नई जगह आ गए हैं। वहीं चैनलों की बात करें तो नंबर एक के पायदान पर स्टार प्लस है। इसके बाद इस लिस्ट में कलर्स, जी टीवी, सब टीवी और सोनी एंटरटेनमेंट चैनल टॉप पाँच की लिस्ट में है। इसके बाद इस लिस्ट में लाइफ ओके, सोनी पल, रिश्ते, एंड टीवी और स्टार उस्तव हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोन आज बॉलीवुत की दुनियां का जाना माना चेहरा बन चुकी हैं। वो किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सनी टीवी रियालिटी शो बिग बॉस सीजन 5 से पहले एक पॉर्न स्टार थी। हालांकि वो अब अपनी पिछली दुनियां को छोड़ बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने में कामयाब हो गई है। अब आप सोच रहे होगें की आज हम आपको सनी लियोन के बारे में क्यों बता रहे हैं। आज सनी के लिए बहुत ही खास दिन हैं। जी हां आज आपकी इस पसंदीदा अभिनेत्री का जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनकही बातें बताने जा रहे हैं। सनी का जन्म 1981 में सर्निया ओंटारियो, कनाडा में पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। तब वे 11 साल की थी, जब उनका परिवार यूएस शिफ्ट हो गया था।    सनी के पिता इंजीनियर थे, जबकि मां हाउसवाइफ। उनका एक भाई भी है, जिसका नाम संदीप सिंह वोहरा है और जो अमेरिका में बतौर शेफ काम करते हैं। सनी लियोन का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। आज वो 36 साल की हो गई हैं। सनी के पति का नाम डेनियल वेबर है। सनी लियाने ने अपने पति डेनियल से 2011 में शादी की थी।, हालांकि अब वो सनी के मैनेजर हैं। कैसे हुए पॉर्न इंडस्ट्री में एंट्री सनी लियोन ने अपनी मर्जी से एडल्ड इंडस्ट्री ज्वॉइन किया था। इससे पहले वो एक आम लड़की हुआ करती थी। सनी लियोन पॉर्न इंडस्ट्री में आने से पहल से जर्मन बेकरी में काम करती थी और उसके बाद कई जगहों पे छोटी-मोटी जॉब की। बाद में ऑरेंज काउंटी में नर्स का कोर्स करने लगी उसी दौरान उसके एक क्लासमेट ने एडल्ट फिल्म जगत में काम करने वाले एक व्यक्ति से मिलवाया जिसके लिए फोटोशूट के बाद धीरे-धीरे सनी ने पॉर्न फिल्म कंपनी विविड एंटरनेटमेंट के साथ काम करने के अनुबंध कर लिया और शुरू-शुरू में एक खास किस्म की फिल्में करने के बाद उन्होंने किसी मेल एक्टर के साथ काम करने के लिए भी अनुमति दे दी। बिग बॉस 5 सनी बिग बॉस 5 से पहले भी भारतीय टेलीविजन पर दिखी थी, लेकिन तब उन्हें शायद ही कोई जानता था। उन्हें पहली बार एमटीवी इंडिया पर एमटीवी अवार्ड में कवर किया गया। सनी लियोन की सही से हिंदी बोलनी नहीं आती था, लेकिन सनी ने अपनी हिंदी भाषा में सुधार कर ली है, उनके पति उनके हर काम में पूरा साथ देते है। सनी को बचपन में वे हॉकी खेलना और आइस स्केटिंग करना बहुत पसंद था। सनी लियोन के पास अमेरिका की नागरिकता है लेकिन बाद में चूंकि उनके माता-पिता इंडियान में रहे है तो इसी आधार पर उन्होंने भारत की नागरिकता भी प्राप्त कर ली है। सनी के पिता का निधन कैंसर की वजह से 2010 में हो गया। अफेयर्स अगर सनी के लव लाइफ के बात करें तो मॅट एरिकसन के साथ रिलेशनशिप खत्म होने के बाद सनी ने कॉमेडियन रसल पीटर्स को भी डेट किया है और उसके बाद 2011 की शुरूआत में सनी डेनियल वेबर के साथ शादी के बंधंन में बंध गयी। सनी लियोन जब पोर्न स्टार थी तब उन्होंने अपनी कंपनी एलएलसी के नाम से अपना बिजनेस शुरू किया था। एक बातचीत में उन्होंने कहा था कि, उनकी साइट पर 80 फीसदी लोग भारत से आते थे। यही नहीं साइट से होने वाली कमाई का 60 फीसदी भारत से आता था। यानी बॉलीवुड में आने से पहले ही सनी लियोनी भारत से लाखों नहीं बल्कि करोड़ो रुपये कमा रही हैं। बॉलीवुड का सफर 2001 से लेकर 2012 तक सनी हर एडल्ट मैगजीन के कवर पेज पर छाई रही। पोर्न इंडस्ट्री में सनी का नाम 100 में से 14वें स्थान पर था। सनी ने साल 2011 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 5 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। यहीं से उन्हें बॉलीवुड में एंट्री करने का मौका मिला। बिग बॉस के घर में ही सनी की मुलाकात महेश भट्ट से हुई थी। इसके बाद उन्हें जिस्म-2 में काम मिला और बॉलीवुड में उनकी गाड़ी चल पड़ी। लेकिन ये बात शायद ही कोई जानता हो की सनी जिस्म 2 में आने से पहले मोहित सूरी ने फिल्म कलयुग के लिए संपर्क किया था लेकिन उस वक्त सनी ने फिल्म में काम करने के लिए 10 लाख डॉलर की मांक की थी। जिस कारण सनी को फिल्म में नहीं लिया गया।    2012 में आई फिल्म जिस्म 2 से सनी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया और आज में मशहूर अभिनेत्रियों में गिनी जाती है। उसके बाद सनी ने जैकपॉट, रागिनी एमएमएस 2 जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। 2014 में सनी लियोन गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च करने वाली सेलेब्स में पहले स्थान पर थी।आइटम सॉन्ग सनी लियोन की ‘बेबी डॉल’, ‘पिंक लिप्स’, ‘लैला मैं लैला’ उन पर फिल्माए आइटम नंबर गजब के हिट हुए। बीते दिनों रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म रईस में सनी लियोन के आईटम सांग ‘लैला मैं लैला’ काफी सराहा गया था।साभार-khaskhabar.com          

Read More

लंबे समय से चर्चा थी कि रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म में रणवीर सिंह काम कर सकते हैं। इन दिनों अपने टीवी शो खतरों के खिलाडी को प्रमोट करने में लगे रोहित शेट्टी ने कहा है कि उन्होंने एक स्क्रिप्ट रणवीर सिंह को दिखायी है जो उन्हें पसन्द आई है। इस स्क्रिप्ट को रोहित ने फाइनल कर दिया है और रणवीर ने फिल्म में काम करने की हामी भर दी है। कुछ दिनों पहले भी समाचार आए थे कि रोहित शेट्टी ने तेलुगु फिल्म टेम्पर के रीमेक अधिकार खरीदे हैं जिस पर वे फिल्म बनाने जा रहे हैं। टेम्पर एक भ्रष्ट पुलिस अफसर की कथा है, जिसके लिए उन्होंने रणवीर सिंह को चुना है। एक्शन से भरपूर इसी फिल्म में रणवीर के नजर आने की संभावना है। कुछ समय पूर्व यह भी समाचार आया था कि रणवीर माइ नेम इज लखन में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी करेंगे और यह सुभाष घई की क्लासिक राम-लखन का रीमेक होगी लेकिन यह सिर्फ अफवाह थी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड की फैशन आइकन सोनम कपूर इन दिनों अपने करियर के सबसे उच्च शिखर पर है। हाल ही में सोनम को फिल्म नीरजा के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। सोनम आने वाल दिनों में कई फिल्मों में नजर आ सकती हैं। जिनमें अक्षय कुमार के साथ पैडमैन है। इसके अलावा वो संजय दत्त की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर, दिया मिर्जा, मनीषा कोईराला और परेश रावल जैसे कई दिग्गज है। प्राप्त समाचारों के अनुसार बहुत जल्द सोनम कपूर आनंद आहूजा से अपने रिश्ते को ऑफिशल करने जा रही हैं। बहुत जल्द अपने रिश्ते को लेकर ये दोनों फॉर्मल अनाउंसमेंट कर सकते हैं। आनंद सोनम को ऑफिशली प्रपोज करेंगे और जल्द ही दोनों एंगेजमेंट भी कर लेंगे। आनंद आहूजा बिजनसमैन होने के साथ-साथ मॉडलिंग भी कर चुके हैं। शाही एक्सपोर्ट्स प्रा. लि. के बिजनसमैन डिवेलपमेंट इनचार्ज, बेन में सीईओ, और एसएमए प्रा. लि. के डायरेक्टर आनंद नाइकी से टाई-अप कर चुके हैं, जिसके लिए वह मॉडल भी रह चुके हैं। पिछले काफी समय से दोनों चर्चा में बने रहते हैं, इसके अलावा दोनों को कई बार स्पॉट भी किया जा चुका है। दोनों की नजदीकियां काफी चर्चा में रही। हाल ही में नैशनल अवॉर्ड सेरिमनी में सोनम कपूर के साथ अनांद आहूजा भी नजर आए, जो इस बात की ओर साफ इशारा करते हैं कि वह कपूर फैमिली के कितने करीब हैं। नेशनल अवॉर्ड की अनाउंसमेंट के समय आनंद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नीरजा फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया था। आनंद ने इस तस्वीर के साथ एक मैसेज भी लिखा था। इसके साथ ही उन्होंने इस तस्वीर में सोनम की मां सुनीता कपूर, पापा अनिल कपूर, बहन रिया और भाई हर्षवर्धन कपूर को भी टैग किया था। हालांकि इस बारे मेें जब सोनम से पूछा गया तो उनका कहना था कि, उनकी प्राइवेट लाइफ में दखल न दिया जाए। कुछ समय पहले दोनों लंदन में एक साथ छुट्टियां बिताने गए थे, लेकिन दोनों में से किसी ने अभी तक इस रिलेशन के बारे में कुछ भी खुलकर नहीं कहा है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More