देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लंबे समय से चर्चा थी कि रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म में रणवीर सिंह काम कर सकते हैं। इन दिनों अपने टीवी शो खतरों के खिलाडी को प्रमोट करने में लगे रोहित शेट्टी ने कहा है कि उन्होंने एक स्क्रिप्ट रणवीर सिंह को दिखायी है जो उन्हें पसन्द आई है। इस स्क्रिप्ट को रोहित ने फाइनल कर दिया है और रणवीर ने फिल्म में काम करने की हामी भर दी है। कुछ दिनों पहले भी समाचार आए थे कि रोहित शेट्टी ने तेलुगु फिल्म टेम्पर के रीमेक अधिकार खरीदे हैं जिस पर वे फिल्म बनाने जा रहे हैं। टेम्पर एक भ्रष्ट पुलिस अफसर की कथा है, जिसके लिए उन्होंने रणवीर सिंह को चुना है। एक्शन से भरपूर इसी फिल्म में रणवीर के नजर आने की संभावना है। कुछ समय पूर्व यह भी समाचार आया था कि रणवीर माइ नेम इज लखन में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी करेंगे और यह सुभाष घई की क्लासिक राम-लखन का रीमेक होगी लेकिन यह सिर्फ अफवाह थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं
नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि'
सिंह वर्सेस कौर 2 में कैसा रहा बंगाली किरदार निभाने का अनुभव, शहनाज गिल ने कही दिल की बात