देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बॉलीवुड की फैशन आइकन सोनम कपूर इन दिनों अपने करियर के सबसे उच्च शिखर पर है। हाल ही में सोनम को फिल्म नीरजा के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। सोनम आने वाल दिनों में कई फिल्मों में नजर आ सकती हैं। जिनमें अक्षय कुमार के साथ पैडमैन है। इसके अलावा वो संजय दत्त की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर, दिया मिर्जा, मनीषा कोईराला और परेश रावल जैसे कई दिग्गज है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार बहुत जल्द सोनम कपूर आनंद आहूजा से अपने रिश्ते को ऑफिशल करने जा रही हैं। बहुत जल्द अपने रिश्ते को लेकर ये दोनों फॉर्मल अनाउंसमेंट कर सकते हैं। आनंद सोनम को ऑफिशली प्रपोज करेंगे और जल्द ही दोनों एंगेजमेंट भी कर लेंगे।
आनंद आहूजा बिजनसमैन होने के साथ-साथ मॉडलिंग भी कर चुके हैं। शाही एक्सपोर्ट्स प्रा. लि. के बिजनसमैन डिवेलपमेंट इनचार्ज, बेन में सीईओ, और एसएमए प्रा. लि. के डायरेक्टर आनंद नाइकी से टाई-अप कर चुके हैं, जिसके लिए वह मॉडल भी रह चुके हैं। पिछले काफी समय से दोनों चर्चा में बने रहते हैं, इसके अलावा दोनों को कई बार स्पॉट भी किया जा चुका है। दोनों की नजदीकियां काफी चर्चा में रही। हाल ही में नैशनल अवॉर्ड सेरिमनी में सोनम कपूर के साथ अनांद आहूजा भी नजर आए, जो इस बात की ओर साफ इशारा करते हैं कि वह कपूर फैमिली के कितने करीब हैं। नेशनल अवॉर्ड की अनाउंसमेंट के समय आनंद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नीरजा फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया था। आनंद ने इस तस्वीर के साथ एक मैसेज भी लिखा था। इसके साथ ही उन्होंने इस तस्वीर में सोनम की मां सुनीता कपूर, पापा अनिल कपूर, बहन रिया और भाई हर्षवर्धन कपूर को भी टैग किया था। हालांकि इस बारे मेें जब सोनम से पूछा गया तो उनका कहना था कि, उनकी प्राइवेट लाइफ में दखल न दिया जाए। कुछ समय पहले दोनों लंदन में एक साथ छुट्टियां बिताने गए थे, लेकिन दोनों में से किसी ने अभी तक इस रिलेशन के बारे में कुछ भी खुलकर नहीं कहा है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
आनंद पर्वत में मामूली टक्कर पर चाकू मारकर हत्या, 7 घंटे में पुलिस ने सुलझाया केस
श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करना बड़ी बात, लक्ष्मण उतेकर के साथ काम करने का मिला मौका: अक्षरा सिंह
ग्लूट्स वर्कआउट में खुशी कपूर का नया बेंचमार्क, 290 किलो वजन के साथ नाम की बड़ी उपलब्धि