BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

‘बेवॉच’ की रिलीज से पहले दिखा देसी गर्ल का ग्लैमरस लुक

‘बेवॉच’ की रिलीज से पहले दिखा देसी गर्ल का ग्लैमरस लुकबॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘बेवॉच’ भारत में 25 मई को रिलीज होगी। वहीं यह भारत में 2 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में प्रियंका के अलावा डवेन जॉनसन और जैक ऐफ्रॉन है। ‘बेवॉच’ में प्रियंका नेगेटिव कैरेक्टर प्ले करेंगी। फिल्म में वे एक बिजनेस टाइकून विक्टोरिया लीड्स की भूमिका निभा रही हैं।

अपनी फिल्म के रिलीज से पहले प्रियंका काफी फ्रेश मूड में दिखाई दी। शुक्रवार को प्रियंका को मियामी के साउथ बीच में नेवी ब्लू कलर की बिकिनी में देखा गया। प्रियंका का यह अवतार काफी शानदार था। प्रियंका के अलावा यहां सुपरमॉडल अद्रिएना लिमा भी मौजूद रहीं। बीच पर पीसी की अद्रिएना के साथ खास बॉन्डिंग देखने को मिली। दोनों यहां मस्ती भरे पल सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। इसके अलावा प्रियंका जल्द ही ‘नलिनी’ फिल्म बनाने की तैयरी कर रही हैं। यह फिल्म बंगाली-मराठी मिक्स भाषा की इस फिल्म को हिंदी में भी डब किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले प्रियंका की होम प्रोडक्शन पर्पल पेबल पिक्चर में अब तक भोजपुरी में बम बम बोल रहा है काशी, मराठी में वेंटिलेटर, पंजाबी में सरवन, सिक्किम में बनी पहुना और गोवा की भाषा में बनी लिटिल जो बनी है। ‘नलिनी’ एक रोमांटिक फिल्म होगी। जो नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर के रियल लाइफ रोमांस की कहानी होगी। साल 1878 में जब वह केवल 17 साल के थे तो वह डॉक्टर आत्माराम पांडुरंग तर्खडकर के मुंबई स्थित घर में उनके साथ ही रहते थे। उसी दौरान उन्हें उनकी 20 साल की बेटी अन्नपूर्णा से प्रेम हुआ। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक उज्जवल चटर्जी करेंगे। फिल्म के लिए कास्टिंग पर काम जारी है और उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर तक यह पिल्म बनकर तैयार हो जाएगी।

इसके अलावा खबरों की मानें तो प्रियंका जल्द ही अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला पर बनने वाली बायोपिक की शूटिंग शुरू करेंगी।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More