BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

हाजी मस्तान पर नहीं है रजनीकांत की अगली फिल्म

हाजी मस्तान पर नहीं है रजनीकांत की अगली फिल्ममेगास्टार रजनीकांत की अगली तमिल फिल्म दुनिया से रुखसत हो चुके मुंबई के अंडरवल्र्ड डॉन हाजी मस्तान के जीवन पर आधारित नहीं है। निर्माताओं ने इसकी पुष्टि की है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। निर्माताओं ने कहा, ‘यह हाजी मस्तान के जीवन पर आधारित नहीं है। यह बायोपिक भी नहीं है। यह सिर्फ एक काल्पनिक फिल्म है।’ ‘कबाली’ के बाद रजनीकांत की निर्देशक पा. रंजीत के साथ दूसरी फिल्म है।

बताया गया है कि यह फिल्म 66 वर्षीय स्टार डॉन पर आधारित है, जो 1926 और 1994 में मुंबई में रहता है। फिल्म की शूटिंग अगले सप्ताह से शुरू होगी।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को सुंदर शेखर के बेटे हाजी मस्तान ने दावा किया था कि उन्होंने रजनीकांत को कानूनी नोटिस भेजकर आग्रह किया है कि वह ‘स्मगलर और डॉन’ के रूप में उनके पिता को चित्रित न करें। सुंदर ने कहा, ‘आप अपने गॉडफादर और एक प्रसिद्ध राष्ट्रीय राजनीतिक नेता को ‘स्मगलर और अंडरवल्र्ड डॉन’ के रूप में चित्रित कर रहे हैं, जो अत्यधिक अस्वीकार्य हैं और मैं अपने गॉडफादर के इस तरह के गलत प्रस्तुति का दृढ़तापूर्वक विरोध करता हूं।’

धनुष द्वारा निर्मित फिल्म का संगीत संतोष नारायणन ने दिया है। फिल्म के निर्माता वर्तमान में शहर में लोकप्रिय धारावी झुग्गी बस्ती को पुन: बनाने जा रहे हैं।

फिल्म की यूनिट के सूत्र ने आईएएनएस को बताया, ‘5 करोड़ रुपये के बजट में चेन्नई में धारावी सेट का निर्माण किया जा रहा है और फिल्म के मुख्य भाग की शूटिंग यहीं होगी।’

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More