BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

साउथ के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत पॉलिटिक्स में कदम रखने से जुड़ी हां-ना के बीच रजनीकांत अब एक गैंगस्टर के रूप में नजर आने वाले हैं। पा रंजित के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हुमा कुरैशी के साथ रोमांस करते हुए रजनीकांत की इस फिल्म की शूटिंग मई के अंत में शुरू हो सकती है। फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम ‘काला’ है। फिल्म का पोसटर रिलीज होते ही यह ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। पोस्टर में रजनीकांत की रेड और ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं और रजनी के चेहरे पर गुस्से के एक्सप्रेशन हैं। ये फिल्म एक तमिल गैंगस्टर पर आधारित है जिसको मुंम्बई में नाम दिया जाता है काला। इस फिल्म को रजनीकांत के दामाद धनुष निर्माण कर रहे हैं और इसका निर्देशन काबाली फिल्म बना चुके पीए रनजीथ कर रहे हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अब तक कोई खबर नहीं आई। फिल्म दो भाषाओं हिंदी और तेलुगू में रिलीज होने के आसार है। इस फिल्म में रजनीकांत हुमा कुरैशी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। आपको बता दें कि इस फिल्म में हुमा कुरैशी रजनीकांत के साथ काम करने वाली हैं। इससे पहले इस रोल के लिए विद्या बालन से बात की गई थी। लेकिन डेट्स की प्रॉब्लम की वजह से उन्हें इस प्रोजेक्ट से पीछे हटना पड़ा। मजेदार बात ये है कि काला से पहले विद्या से कबाली और लिंगा के लिए भी बात की गई थी। लेकिन तब भी बात नहीं बन पाई थी। जब फिल्म के टाइटल के बारे में डायरेक्टर पा.रंजीत से पूछा गया तो उन्होंने कहा फिल्म में तमिल संस्कृति का खास महत्व है। करिकालन एक राजा था। वह कई पराक्रमी कारनामों के लिए जाना जाता था। इसमें कावेरी नदी पर बना कल्लानई बांध भी शामिल है। डायरेक्टर ने बताया कि कुछ लोग इस राजा की पूजा भगवान की तरह करते थे। वह लोग अब मुंबई में रहते हैं। फिल्म की कहानी मुंबई में रह रहे तमिल लोगों पर आधारित है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

कान्स फिल्म महोत्सव में बीते दिनों जलवे बिखेर चुकीं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि वह अपनी सुंदरता का श्रेय खुद नहीं लेना चाहतीं। इसके लिए उन्होंने खानदानी गुणसूत्र, फैशन डिजाइनर, मेकअप कलाकार और फोटोग्राफरों का आभार व्यक्त किया। यह पूछे जाने पर की वह अपनी सुंदरता का श्रेय किसे देना चाहेंगी, सोनम ने कांस से ही एक वीडियो साक्षात्कार के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं इसका श्रेय नहीं ले सकती। मैं मानती हूं कि मेरी खूबसूरती का पहला श्रेय मेरे माता-पिता अनिल कपूर और सुनीता कपूर को जाता है।  इसके बाद मेरा मेकअप करने वाली नम्रता सोनी, लॉरियल के सौंदर्य उत्पादों और मेरे लिए काम करने वाली रचनात्मक टीम को श्रेय दूंगी।’’इसके बाद उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी फोटोग्राफरों को धन्यवाद देना चाहूंगी, जो मेरी तस्वीरें लेते हैं और उनका भी जिन्होंने मुझे जन्म दिया और मुझे यहां लाए।’’ बॉलीवुड के एक अन्य अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की लुक के बारे में सोनम ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह अद्भुत दिख रही थीं।’’ सोनम इस समय तीन फिल्में कर रही हैं। अक्षय कुमार के साथ ‘पैडमैन’, संजय दत्त की बायोपिक और उनकी बहन रिया कपूर के प्रोडक्शन की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मेगास्टार अमिताभ बच्चन 74 साल के होने के बावजूद रुपहले पर्दे पर सक्रिय हैं। अमिताभ का कहना है कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें अभी तक काम मिल रहे हैं। अमिताभ फिलहाल 102 नॉट आउट की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें वह दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के 102 वर्षीय पिता का किरदार निभा रहे हैं। अमिताभ ने बुधवार को ट्विटर पर हालिया फिल्मों में निभाए अपने किरदारों का एक कोलाज पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, अब तक खुद को पर्दे पर काम करता देख पाना मेरे लिए सौभाग्य की बात। शमिताभ, पीकू, वजीर, टीई3एन, पिंक, सरकार 3 और 102 नॉट आउट। 102 नॉट आउट फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला कर रहे हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

ईशा चोपड़ा को ‘बेवफा से वफा’ के लिए एक संवाद लेखक के रूप में रखा गया है, लेकिन संवाद कथन के बाद उन्हें वेब श्रृंखला में एक भूमिका मिली। उन्होंने कहा कि निर्माता एकता कपूर के साथ काम कर पाना कठिन है। ईशा ‘नीरजा’ में नजर आ चुकीं हैं। वह कपूर की एलटीबालाजी एप वेब श्रृंखला को लेकर उत्साहित हैं। इसमें दीप्ति शर्मा और समीर सोनी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ईशा ने बताया, ‘‘संभव करने की राह कठिन होती है। एकता पूर्णतावादी हैं। वह किसी दृश्य को तभी मंजूरी देती हैं, जब उन्हें वह बिल्कुल सटीक लग जाता है।’’शो की कहानी एक विवाहेतर प्रेम प्रसंग पर आधारित है। अपनी भूमिका के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ज्योत्सना नामक मेरा किरदार जोड़े के बीच एक अनजान कड़ी है। हालांकि, स्थिति अपने आप में हमेशा ही गंभीर रहती है। वह बिल्कुल दृढ़ है और अपने तरीके से जिंदगी जीती है। वह व्यवहारिक तौर पर एक मेम की तरह बोलती है और आमतौर पर वह वे सारी बातें कहती है, जिसके बारे में हर कोई सोचता तो है, लेकिन खुलकर उसे कह नहीं पाता।’’ जब ईशा को इस भूमिका की पेशकश की गई तो वह चौंक गईं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं संवाद कथन के लिए एकता कपूर के कार्यालय में थी, जब मुझे इस किरदार की पेशकश की गई।’’  साभार-khaskhabar.com  

Read More

बतौर निर्माता गत वर्ष कुछ अच्छी मराठी फिल्मों को निर्मित करने के बाद प्रियंका चोपडा एक बार फिर से अपने बैनर ‘पर्पल पेबल पिक्चर्स (पीपीपी)’ तले एक और रीजनल फिल्म का निर्माण करने जा रही हैं। ‘पहुना’ उनकी अगली रीजनल फिल्म है जिसका पोस्टर सोमवार को जारी किया गया है। ये प्रोडक्शन हाउस ज्यादातर भारत की रीजनल फिल्मों को ही प्रोड्यूस करता है। ‘बम बम बोल रहा है काशी (भोजपुरी), व्हेंटीलेटर (मराठी) और सर्वन (पंजाबी)’ इन तीन अलग-अलग भाषाओं की फिल्में ‘पर्पल पेबल पिक्चर्स (पीपीपी)’ के तले रिलीज की जा चुकी हैं। प्रियंका चोपडा के अपनी हॉलीवुड में बहुत ज्यादा ही व्यस्त रहती हैं इसलिए इस प्रोडक्शन हाउस को उनकी माँ डॉ मधु चोपडा और भाई सिद्धार्थ चोपडा संभालते हैं। लगातार सफलता की राह चल रहा ये प्रोडक्शन हाउस अपनी अगली फिल्म रिलीज करने के लिए तैयार है। फिल्म का नाम ‘पहुना’ है। इस फिल्म का पहला पोस्टर सोमवार शाम को जारी किया गया है। कान फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपडा ने फिल्म ‘पहुना’ का पोस्टर जारी किया।  यह फिल्म नेपाल से सिक्किम के माओवादियों के आंदोलन से भागते हुए, अपने माता-पिता से अलग होने वाले तीन नेपाली बच्चों के प्यार, ताकत और साहस की एक बहादुर कहानी है। इस फिल्म में काम करने वाले सारे कलाकार और तकनीशियन सिक्किम से ही हैं। जिसकी वजह से ‘पहुना’ वास्तव में एक सिक्किमी फिल्म बनती है। ‘पहुना’ की निर्देशक पाखी ए टायरवाला का कहना है, 13 साल पहले जब मैं दार्जिलिंग और गंगटोक आयी थी, तब मुझे एहसास हुआ कि पहाडी लोगों ने मुझे कितने प्यार से और आसानी से स्वीकारा था। पहाड मेरा घर बन गये थे। जल्द ही, मैं यह बात भूल गयी कि मैं यहाँ एक अतिथि के रूप में आयी थी। फिल्म पहुना में, मैं न केवल सिक्किम की सुंदरता बल्कि उसके लोगों की सुंदरता भी दिखा रही हूँ। उत्तर पूर्व भारत का हिस्सा हमेशा से बाकी भारत से विमुख रहा है। एक फिल्ममेकर के रूप में, मुझे विश्वास है कि सर्वोत्तम कहानियां लोगों को करीब लायेंगी। वो हमारे शो और हमारी फिल्मों को पसंद करते हैं। ‘पहुना’ सिक्किम के लोगों की कहानी है। मैं, सिक्किम को बॉलीवुड में नहीं, बल्कि बॉलीवुड को सिक्किम में लाना चाहती हूँ। साभार-khaskhabar.com  

Read More

सनी देओल अभिनीत और अनिल शर्मा निर्मित वर्ष 2001 में प्रदर्शित हुई फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के सीक्वल को लेकर पिछले कई सालों से चर्चाएं होती रही हैं। हर बार इस फिल्म के निर्देशक ने इसके सीक्वल को बनाने से इंकार किया है। एक वेबसाइट के अनुसार अब निर्माता निर्देशक अनिल शर्मा ने अपनी इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल बनाने की घोषणा कर दी है। अपने समय में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड कामयाबी प्राप्त की थी। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोडी के साथ बाल कलाकार उत्कर्ष और अमरीश पुरी की भूमिका को दर्शकों ने बहुत सराहा था। सोमवार 22 मई को इस फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने अपने बेटे की डेब्यू फिल्म ‘जीनियस’ की घोषणा पर गदर को लेकर भी कई बातें कही। अनिल ने बताया, ‘मैंने अब तक कॉर्पोरेट की तरफ से आये गदर के सीक्वल के कई ऑफर्स ठुकराये हैं। निर्माता इसे बनाना चाहते हैं लेकिन मुझे लगता है कि गदर जैसी फिल्म दोबारा नहीं बनाई जा सकती है। पिछले 15 सालों में कई बार ‘गदर-2’ को लेकर बातें की गई हैं। चूंकि अब इतने सारे लोगों की गदर-2 को लेकर मांग आ रही है तो मैंने भी अपना मन बना लिया है। मैं एक बार अपने बेटे की फिल्म ‘जीनियस’ खत्म करके गदर के सीक्वल पर काम करूंगा।’ इसके आगे अनिल ने फिल्म की कास्ट को लेकर भी बात की और बताया, ‘मेरा बेटा उत्कर्ष जिसने गदर में सनी के बेटे का किरदार निभाया था, अब बडा हो चुका है। वह इस फिल्म में होगा और सनी तो होंगे ही होंगे। गदर के सीक्वल पर काम न करने का मुझे कोई रीजन नहीं मिल रहा लेकिन इसे मैं ‘जीनियस’ के खत्म हो जाने के बाद ही शुरू करूंगा।’  अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष को ‘गदर’ फिल्म के कारण खासी पहचान मिली थी। अब वो ‘जीनियस’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अनिल शर्मा ने अपने बेटे की इस फिल्म में काम करने के लिए सनी देओल को भी राजी कर लिया है जो कि एक कैमियो करते नजर आयेंगे। सनी के कैमियो के बारे में पूछे जाने पर अनिल ने बताया, ‘सनी मेरे करियर का ही नहीं बल्कि मेरे जीवन का एक अहम हिस्सा हैं। मैं सनी को अपनी हर एक फिल्म में कास्ट करना चाहता हूं। उनका प्यार और शुभकामनायें हमेशा मेरे साथ रहती हैं लेकिन मैं उनके इस कैमियो के बारे में कुछ कहना नहीं चाहूंगा।’ साभार-khaskhabar.com  

Read More

सनी देओल अभिनीत और अनिल शर्मा निर्मित वर्ष 2001 में प्रदर्शित हुई फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के सीक्वल को लेकर पिछले कई सालों से चर्चाएं होती रही हैं। हर बार इस फिल्म के निर्देशक ने इसके सीक्वल को बनाने से इंकार किया है। एक वेबसाइट के अनुसार अब निर्माता निर्देशक अनिल शर्मा ने अपनी इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल बनाने की घोषणा कर दी है। अपने समय में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड कामयाबी प्राप्त की थी। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोडी के साथ बाल कलाकार उत्कर्ष और अमरीश पुरी की भूमिका को दर्शकों ने बहुत सराहा था। सोमवार 22 मई को इस फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने अपने बेटे की डेब्यू फिल्म ‘जीनियस’ की घोषणा पर गदर को लेकर भी कई बातें कही।  अनिल ने बताया, ‘मैंने अब तक कॉर्पोरेट की तरफ से आये गदर के सीक्वल के कई ऑफर्स ठुकराये हैं। निर्माता इसे बनाना चाहते हैं लेकिन मुझे लगता है कि गदर जैसी फिल्म दोबारा नहीं बनाई जा सकती है। पिछले 15 सालों में कई बार ‘गदर-2’ को लेकर बातें की गई हैं। चूंकि अब इतने सारे लोगों की गदर-2 को लेकर मांग आ रही है तो मैंने भी अपना मन बना लिया है। मैं एक बार अपने बेटे की फिल्म ‘जीनियस’ खत्म करके गदर के सीक्वल पर काम करूंगा।’ इसके आगे अनिल ने फिल्म की कास्ट को लेकर भी बात की और बताया, ‘मेरा बेटा उत्कर्ष जिसने गदर में सनी के बेटे का किरदार निभाया था, अब बडा हो चुका है। वह इस फिल्म में होगा और सनी तो होंगे ही होंगे। गदर के सीक्वल पर काम न करने का मुझे कोई रीजन नहीं मिल रहा लेकिन इसे मैं ‘जीनियस’ के खत्म हो जाने के बाद ही शुरू करूंगा।’ अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष को ‘गदर’ फिल्म के कारण खासी पहचान मिली थी। अब वो ‘जीनियस’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अनिल शर्मा ने अपने बेटे की इस फिल्म में काम करने के लिए सनी देओल को भी राजी कर लिया है जो कि एक कैमियो करते नजर आयेंगे। सनी के कैमियो के बारे में पूछे जाने पर अनिल ने बताया, ‘सनी मेरे करियर का ही नहीं बल्कि मेरे जीवन का एक अहम हिस्सा हैं। मैं सनी को अपनी हर एक फिल्म में कास्ट करना चाहता हूं। उनका प्यार और शुभकामनायें हमेशा मेरे साथ रहती हैं लेकिन मैं उनके इस कैमियो के बारे में कुछ कहना नहीं चाहूंगा।’ साभार-khaskhabar.com        

Read More

कहा जा रहा था कि सलमान खान कलर्स टीवी के पॉपुलर शो ‘नागिन’ और ‘नागिन 2’ के अतिरिक्त बिग बॉस फेम रह चुकी अभिनेत्री मौनी रॉय को अपने बैनर तले लांच करने की तैयारी में हैं। समाचार तो यह भी थे कि संभवत: वे स्वयं उनके साथ परदे पर नजर आएं। लेकिन अब कहा जा रहा है कि मौनी रॉय सलमान खान के साथ नहीं बल्कि बॉलीवुड खिलाडी अक्षय कुमार के साथ डेब्यू की तैयारी में हैं। एक बेवसाइट की खबर के मुताबिक मौनी रॉय अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म में लीड एक्ट्रेस हो सकती है। बॉलीवुड के खिलाडी कुमार की इस फिल्म का नाम ‘गोल्ड’ है, जिसका निर्देशन रीमा कागती कर रही हैं। फिल्म की कहानी भारतीय हॉकी टीम के कोच बलबीर सिंह पर आधारित है। ये एक बॉयोपिक है। इसका प्रोडक्शन फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी (एक्सेल एंटरटेनमेंट) कर रही है। यह साल 2018 में रिलीज होगी। यह भारतीय हॉकी टीम के कोच बलबीर सिंह की कहानी होगी, जिन्होंने देश को साल 1948, 1952 और 1956 के ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाए थे। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर । बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन सोमवार सुबह गुलाबीनगरी पहुंचे। जहां से वे सीधे अजमेर के लिए रवाना हुए। अजय देवगन अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की मजार पर चादर पेश कर जियारत की और देश में अमन चैन की दुआ मांगी। पहले खबर थी कि अजय जयपुर के मशहूर काले हनुमान जी के मंदिर में भी दर्शन पूजन के लिए भी पहुँच सकते हैं। इससे पहले आपको बता दें कि अजय देवगन जोधपुर में अपकमिंग फिल्म बादशाहो की शूटिंग के लिए आ चुके हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

भारतीय सिनेमा का दुनिया भर में परचम लहराने वाली ‘दंगल’ ऐसी दूसरी फिल्म बन गई है, जिसने विश्व स्तर पर 1500 करोड के आंकडे को पार करने में सफलता प्राप्त की है। इससे पहले निर्देशक एस.एस. राजामौली की प्रभास अभिनीत ‘बाहुबली-2: द कन्क्लूजन’ भारत की पहली फिल्म थी, जिसने विश्व सिने इतिहास में भारत का झंडा बुलंद किया था। आश्चर्य इस बात पर है कि भारत में लाइफ टाइम कलेक्शन 387 करोड करने वाली आमिर खान निर्मित और अभिनीत नितेश तिवारी निर्देशित ‘दंगल’ इस मामले में अव्वल रही है कि उसने अकेले चीन में 731.36 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। ताइवान में दंगल ने 25.78 करोड का कारोबार किया। कुल मिलाकर चाइना में फिल्म ने 744.50 करोड रुपये अपनी झोली में डाले हैं। वहीं भारत और चीन को छोडकर शेष विश्व में दंगल ने 371 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। इस तरह से फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1501.64 करोड रुपये का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। जिस तरह से ‘दंगल’ चीन में सफलता प्राप्त कर रही है उसे देखते हुए ऐसा महसूस हो रहा है कि वह कमाई के मामले में बाहुबली-2 को पीछे छोडने में सफल होगी। फिल्म ने वल्र्डवाइड 1,538 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. भारतीय सिनेमा में ‘बाहुबली 2’ के बाद 1,500 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली ‘दंगल’ दूसरी फिल्म बन गई है। ज्ञातव्य है कि चीन में महज 17 दिनों में ही फिल्म ने 731.36 करोड रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. रमेश के मुताबिक फिल्म ने अबतक 731.36 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस तरह से ‘दंगल’ की वल्र्डवाइड कमाई 1,501.64 करोड रुपये हो गई है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

चेन्नई । फिल्मकार सुंदर सी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनने जा रही त्रिभाषी फिल्म ‘संघमित्रा’ में एक आक्रामक योद्धा की भूमिका निभाने के लिए तैयार अभिनेत्री श्रुति हासन का कहना है कि वह लोगों के काम को देखकर उनेक बारे में कोई राय बनाना पसंद नहीं करती हैं। श्रुति से यह पूछा गया था कि किस बात से प्रभावित होकर वह सुंदर सी के साथ काम करने के लिए तैयार हो गईं जो मनोरंजक फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं।  उन्होंने कहा, ‘‘मैं लोगों के काम को देखकर उन्हें जज करना पसंद नहीं करती। मैं नहीं चाहती कि कोई मेरे बारे में किसी बनी बनाई धारणा के आधार पर कोई राय (स्टीरियोटाइप) बनाए और दूसरों के साथ मैं भी ऐसे ही पेश आती हूं।’’अपनी भूमिका की तैयारी के तहत पिछले कुछ हफ्तों से लंदन में श्रुति तलवारबाजी का प्रशिक्षण ले रही हैं। अभिनेत्री ने फिल्म का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘‘यह पसीना निकालने वाली भूमिका होगी। मैं खुद को न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी तैयार कर रही हूं। चुस्त-दुरुस्त होने का मतलब स्टैमिना बनाना भी है और मैं यही करने की कोशिश कर रही हूं।’’फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होने की संभावना है। इसमें जयम रवि और आर्य की भी मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म में ए. आर. रहमान का संगीत होगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान’ की तौयारी में में व्यस्त चल रहे है। इस फिल्म के लिए अभिनेत्री को लेने के लिए तलाश भी कई दिनों से चल रही जो कि अब पूरी हो चुकी है। इसके अलावा आमिर की पिछली रिलीज फिल्म ‘दंगल’ जो अब तक बॉक्स आॅफिस पर ताबड़ तोड़ कमाई कर रही है। चीन में ‘दंगल’ की शानदार सफलता से चीन में आमिर खान की पॉपुलेरिटी में काफी इजाफा हुआ है। उनकी इस फिल्म ने मानों चीन में ‘दंगल’ मचा दिया है। आपको यह जानकर बेहद आश्चर्य होगा कि चीन में माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर उनके अकाउंट के फॉलोअर्स की संख्या 5.86 लाख से अधिक हो गई है। इस मामले में उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पीछे छोड़ दिया है।  चीन की साइट ‘वेइबो’ पर 51 साल के अभिनेता आमिर खान के फॉलोवर्स की संख्या अब तक 5 लाख 86 हजार 591 हो गई। बता दें कि वेइबो चीन की सबसे ज्यादा लोकप्रिय सोशल वेबसाइट्स में से एक है। ‘दंगल’ चीन में जबर्दस्त हिट हो गई है और 13 दिन में ही इसने 50 करोड़ युआन (तकरीबन 7.6 करोड़ डॉलर) का कारोबार कर लिया और इस मामले में चीन में हॉलीवुड की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया। बता दें की चीन की यात्रा के दौरान मोदी जी का खूब आदर सत्कार किया गया था और वहां उनके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा चीन में नरेंद्र मोदी शियान के दा शिंग शान मंदिर, टेराकोटा वॉरियर्स म्यूजियम जैसी जानी मानी जगह भी पहुंचे। चीन में भारत के प्रधानमंत्री की यात्रा खूब सफल रही।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More