BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दंगल ने छुआ 1500 करोड का आंकडा, दूसरी भारतीय फिल्म

दंगल ने छुआ 1500 करोड का आंकडा, दूसरी भारतीय फिल्मभारतीय सिनेमा का दुनिया भर में परचम लहराने वाली ‘दंगल’ ऐसी दूसरी फिल्म बन गई है, जिसने विश्व स्तर पर 1500 करोड के आंकडे को पार करने में सफलता प्राप्त की है। इससे पहले निर्देशक एस.एस. राजामौली की प्रभास अभिनीत ‘बाहुबली-2: द कन्क्लूजन’ भारत की पहली फिल्म थी, जिसने विश्व सिने इतिहास में भारत का झंडा बुलंद किया था। आश्चर्य इस बात पर है कि भारत में लाइफ टाइम कलेक्शन 387 करोड करने वाली आमिर खान निर्मित और अभिनीत नितेश तिवारी निर्देशित ‘दंगल’ इस मामले में अव्वल रही है कि उसने अकेले चीन में 731.36 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। ताइवान में दंगल ने 25.78 करोड का कारोबार किया। कुल मिलाकर चाइना में फिल्म ने 744.50 करोड रुपये अपनी झोली में डाले हैं। वहीं भारत और चीन को छोडकर शेष विश्व में दंगल ने 371 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। इस तरह से फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1501.64 करोड रुपये का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। जिस तरह से ‘दंगल’ चीन में सफलता प्राप्त कर रही है उसे देखते हुए ऐसा महसूस हो रहा है कि वह कमाई के मामले में बाहुबली-2 को पीछे छोडने में सफल होगी। फिल्म ने वल्र्डवाइड 1,538 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. भारतीय सिनेमा में ‘बाहुबली 2’ के बाद 1,500 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली ‘दंगल’ दूसरी फिल्म बन गई है। ज्ञातव्य है कि चीन में महज 17 दिनों में ही फिल्म ने 731.36 करोड रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. रमेश के मुताबिक फिल्म ने अबतक 731.36 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस तरह से ‘दंगल’ की वल्र्डवाइड कमाई 1,501.64 करोड रुपये हो गई है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More