देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। 814 करोड़ रुपये के निवेश से बने पेप्सिको प्लांट का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से किया। यह पेप्सिको को देश में इकलौता सबसे बडा निवेश है। उन्नति की साझेदारी की भावना के अनुकूल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 29 एकड़ में फैले अत्याधुनिक फूड्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शुभारंभ किया।
कोसीकलां में 814 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया यह फूड्स प्लांट कमीशनिंग के साथ ही भारत में पेप्सिको का सबसे बड़ा इकलौता निवेश बन गया है। इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा और राज्य में 5,000 से अधिक किसानों के साथ जुड़ेगी पेप्सिको इंडिया। इस ग्रीनफील्ड फैसिलिटी में विविधता पर दिया जाएगा ध्यान और कुल कर्मचारियों में से महिला कर्मचारियों की संख्या करीब 30 रखने का लक्ष्य है।
राज्य सरकार की सुगम कारोबारी नीतियों की मदद से कोसी कलां फूड्स प्लांट ने दो साल से भी कम समय में परिचालन शुरू कर दिया है। यह नवीनतम प्लांट सतत ढंग से लगातार आगे बढ़ने के पेप्सिको के उद्देश्य के साथ जीत की विचारधारा को मजबूत करता है। आत्मनिर्भर विजन से प्रेरित होकर पेप्सिको इंडिया ने आज कोसी कलाँ मथुरा में 29 एकड़ में फैले अपने ग्रीनफील्ड फूड्स प्लांट की कमीशनिंग की।
इस प्लांट का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर पर राज्य के बुनियादी ढांचा एवं औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, दुग्ध विकास, पशुपालन व मत्स्य मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, पेप्सिको के सीईओ (अफ्रीका, पश्चिमी एशिया व दक्षिण एशिया) यूजीन विलेमसन और पेप्सिको इंडिया के प्रेसीडेंट अहमद अलशेख उत्तर प्रदेश मुख्य कार्यपालक अधिकारी कानुपर मयूर महेश्वरी, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर भी उपस्थित थे। तत्पश्चात मंत्रियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
पेप्सिको की पहली मेक ऐंड मूव फैक्ट्र
814 करोड़ रुपये के निवेश से लगाया गया। कोसीकलां फूड्स प्लांट भारत में मैन्युफैक्चरिंग में किया गया। पेप्सिको इंडिया का अभी तक का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड निवेश है। यह कंपनी की पहली मेक ऐंड मूव फैक्ट्री है, जो कंपनी के आलू चिप्स के आइकॉनिक ब्रांड लेज की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगी। यह अत्याधुनिक फूड्स प्लांट उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगीकरण के नेतृत्व वाले विकास एजेंडे के अनुकूल है।













Related Items
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
तेलंगाना फार्मा प्लांट ब्लास्ट: 32 हुई मृतकों की संख्या, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिला लाभ