BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विधायक पूरन प्रकाश ने आक्सीजन प्लांट के लिए दिये निधि से एक करोड

मथुरा। मथुरा जनपद में ऑक्सीजन न मिलने से आए दिन होने वाली मृत्यु पर चिंता व्यक्त करते हुए बल्देव सभा क्षेत्र से विधायक पूरन प्रकाश ने अपनी निधि से एक करोड़ रुपए ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण के लिए दिए जाने की घोषणा की है। विधायक पूरन प्रकाश ने मथुरा के मुख्य जिला विकास अधिकारी को तत्काल प्रभाव से पत्र लिखकर एक करोड़ रुपए की धनराशि अपनी निधि से देते हुए अपनी विधानसभा के कस्बा बल्देव, राया, फरह आदि में से कहीं भी ऑक्सीजन प्लांट तत्काल प्रभाव से लगाया जाने का अनुरोध किकया है।

उन्होंने सीडीओ से कहाकि अगर प्लांट लगाने में धन राशि की और भी अधिक जरूरत पड़ेगी तो और भी देंगे। विधायक के इस कदम की लोगों ने सराहना की है। विगत वर्ष भी विधायक पूरन प्रकाश ने कोरोना से लडने में मदद मिले इसके लिए एक करोड रूपये विधायक निधि से दिये थे।

दूसरे जनप्रतिनिधियों ने भी विधायक निधि से धनराशि दी थी लेकिन पूरन प्रकाश जनपद के अकेले जनप्रतिनिधि थे जिन्होंने अपनी निधि से खरीदे गये सामान और उसके उपयोग की पूरी जानकारी भी जिला प्रशासन से मांगी थी। इसके लिए कई बार उन्होंने सीडीओ को पत्र लिखे थे। विधायक चाहते थे कि उनकी निधि से खरीदे गये सामान से उनके क्षेत्र की जनता को कितना लाभ हुआ अधिकारी यह भी बताएं। इसे लेकर विधायक पूरन प्रकाश काफी चर्चा में रहे थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More