BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पीएम मोदी को इस मामले में पछाड़ दिया आमिर खान ने

पीएम मोदी को इस मामले में पछाड़ दिया आमिर खान नेबॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान’ की तौयारी में में व्यस्त चल रहे है। इस फिल्म के लिए अभिनेत्री को लेने के लिए तलाश भी कई दिनों से चल रही जो कि अब पूरी हो चुकी है। इसके अलावा आमिर की पिछली रिलीज फिल्म ‘दंगल’ जो अब तक बॉक्स आॅफिस पर ताबड़ तोड़ कमाई कर रही है। चीन में ‘दंगल’ की शानदार सफलता से चीन में आमिर खान की पॉपुलेरिटी में काफी इजाफा हुआ है। उनकी इस फिल्म ने मानों चीन में ‘दंगल’ मचा दिया है। आपको यह जानकर बेहद आश्चर्य होगा कि चीन में माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर उनके अकाउंट के फॉलोअर्स की संख्या 5.86 लाख से अधिक हो गई है। इस मामले में उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पीछे छोड़ दिया है। 

चीन की साइट ‘वेइबो’ पर 51 साल के अभिनेता आमिर खान के फॉलोवर्स की संख्या अब तक 5 लाख 86 हजार 591 हो गई। बता दें कि वेइबो चीन की सबसे ज्यादा लोकप्रिय सोशल वेबसाइट्स में से एक है। ‘दंगल’ चीन में जबर्दस्त हिट हो गई है और 13 दिन में ही इसने 50 करोड़ युआन (तकरीबन 7.6 करोड़ डॉलर) का कारोबार कर लिया और इस मामले में चीन में हॉलीवुड की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया। बता दें की चीन की यात्रा के दौरान मोदी जी का खूब आदर सत्कार किया गया था और वहां उनके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा चीन में नरेंद्र मोदी शियान के दा शिंग शान मंदिर, टेराकोटा वॉरियर्स म्यूजियम जैसी जानी मानी जगह भी पहुंचे। चीन में भारत के प्रधानमंत्री की यात्रा खूब सफल रही। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More