BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

प्रियंका चोपडा की अगली फिल्म ‘पहुना’, पोस्टर जारी

प्रियंका चोपडा की अगली फिल्म ‘पहुना’, पोस्टर जारीबतौर निर्माता गत वर्ष कुछ अच्छी मराठी फिल्मों को निर्मित करने के बाद प्रियंका चोपडा एक बार फिर से अपने बैनर ‘पर्पल पेबल पिक्चर्स (पीपीपी)’ तले एक और रीजनल फिल्म का निर्माण करने जा रही हैं। ‘पहुना’ उनकी अगली रीजनल फिल्म है जिसका पोस्टर सोमवार को जारी किया गया है। ये प्रोडक्शन हाउस ज्यादातर भारत की रीजनल फिल्मों को ही प्रोड्यूस करता है। ‘बम बम बोल रहा है काशी (भोजपुरी), व्हेंटीलेटर (मराठी) और सर्वन (पंजाबी)’ इन तीन अलग-अलग भाषाओं की फिल्में ‘पर्पल पेबल पिक्चर्स (पीपीपी)’ के तले रिलीज की जा चुकी हैं। प्रियंका चोपडा के अपनी हॉलीवुड में बहुत ज्यादा ही व्यस्त रहती हैं इसलिए इस प्रोडक्शन हाउस को उनकी माँ डॉ मधु चोपडा और भाई सिद्धार्थ चोपडा संभालते हैं। लगातार सफलता की राह चल रहा ये प्रोडक्शन हाउस अपनी अगली फिल्म रिलीज करने के लिए तैयार है। फिल्म का नाम ‘पहुना’ है। इस फिल्म का पहला पोस्टर सोमवार शाम को जारी किया गया है। कान फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपडा ने फिल्म ‘पहुना’ का पोस्टर जारी किया। 

यह फिल्म नेपाल से सिक्किम के माओवादियों के आंदोलन से भागते हुए, अपने माता-पिता से अलग होने वाले तीन नेपाली बच्चों के प्यार, ताकत और साहस की एक बहादुर कहानी है। इस फिल्म में काम करने वाले सारे कलाकार और तकनीशियन सिक्किम से ही हैं। जिसकी वजह से ‘पहुना’ वास्तव में एक सिक्किमी फिल्म बनती है। ‘पहुना’ की निर्देशक पाखी ए टायरवाला का कहना है, 13 साल पहले जब मैं दार्जिलिंग और गंगटोक आयी थी, तब मुझे एहसास हुआ कि पहाडी लोगों ने मुझे कितने प्यार से और आसानी से स्वीकारा था। पहाड मेरा घर बन गये थे। जल्द ही, मैं यह बात भूल गयी कि मैं यहाँ एक अतिथि के रूप में आयी थी। फिल्म पहुना में, मैं न केवल सिक्किम की सुंदरता बल्कि उसके लोगों की सुंदरता भी दिखा रही हूँ। उत्तर पूर्व भारत का हिस्सा हमेशा से बाकी भारत से विमुख रहा है। एक फिल्ममेकर के रूप में, मुझे विश्वास है कि सर्वोत्तम कहानियां लोगों को करीब लायेंगी। वो हमारे शो और हमारी फिल्मों को पसंद करते हैं। ‘पहुना’ सिक्किम के लोगों की कहानी है। मैं, सिक्किम को बॉलीवुड में नहीं, बल्कि बॉलीवुड को सिक्किम में लाना चाहती हूँ।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More