BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अभिनेता धर्मेंद्र ने शुक्रवार को कहा कि वह नहीं चाहते कि उनके जीवन पर बायोपिक बने, क्योंकि उनका मानना है कि उनका जीवन बायोपिक लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कभी भी किसी को भी अपने जीवन के बारे में जानने की अनुमति नहीं देंगे। धर्मेद्र ने यहां संवाददाताओं से कहा, मैं उन्हें कभी बायोपिक नहीं बनाने दूंगा। इसकी वजह बताते हुए अभिनेता ने कहा, क्योंकि मेरा जीवन इस लायक नहीं है। हालांकि, मैं अपने जीवन की कहानी के कुछ हिस्सों को अन्य तरीकों से बताऊंगा। फिल्म उद्योग में धर्मेद्र जल्द ही अपने 60 वर्ष पूरे करने वाले हैं। वह अपने और यमला पगला दिवाना जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिलहाल, अभिनेता अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय लघु फिल्म ड्रीम कैचर पर काम कर रहे हैं। संतोष शिवम द्वारा निर्देशित फिल्म में पूजा प्रियंका और ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता ट्रैविस जेफरी जैसे अभिनेता प्रमुख भूमिका में हैं। यह राहुल बी.सेठ द्वारा लिखित है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान को वैसे तो आपने अक्सर कूल लुक में ही देखा है। लेकिन क्या आपने बादशाह का गुस्से वाला रूप देखा है। जी हां इन दिनों शाहरूख का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसे देखकर आपको थोड़ा यकीन न हो। शाहरूख का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो एक शो के एंकर पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल शाहरुख हाल ही में दुबई में दुबई टूरिज्स कैंपेन #BeMyGuest के सीक्वल को शूट किया। वहां उन्होंने कुछ प्रमोशनल एक्टीवीटिज में भी हिस्सा लिया और कुछ चैनल्स के कुछ सीक्वेंस को भी शूट किया। लेकिन शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि शाहरुख ने अपना आपा खो दिया और शो के एंकर पर बरस पड़े। यह घटना एक प्रैंक शो ‘रमीज अंडरग्राउंड’ में हुई। शूटिंग के दौरान शाहरुख फीमेल एंकर के साथ मिट्टी के गड्ढे में गिर जाते हैं, तभी वहां एक विशाल गिरगिट आ जाता है। इससे फीमेल एंकर बहुत डर जाती है लेकिन शाहरुख स्थिति संभालने की कोशिश करते हैं। लेकिन यह सब प्रैंक का हिस्सा था और शो के एंकर गिरगिट के कॉस्ट्यूम से जब बाहर निकलते हैं तब शाहरुख का गुस्सा उनपर फूट पड़ता है। शाहरुख के गुस्से को शांत करने के लिए एंकर उनसे बार बार सॉरी बोलता है लेकिन वो उसे उनसे बात न करने के लिए कहते हुए दिखाई दे रहे हैं।  फिलहाल वह कई ब्रांड्स के प्रमोशन के लिए दुबई गए हुए हैं। शाहरुख ने वहां दुबई टूरिज्म कैंपेन #BeMyGuest के सीक्वल को भी शूट किया है जिसका पहला वीडियो काफी लोकप्रिय हुआ था। इस वीडियो को भारतीय फिल्म डायरेक्टर कबीर खान ने शूट किया है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिनेता धर्मेंद्र ने शुक्रवार को कहा कि वह नहीं चाहते कि उनके जीवन पर बायोपिक बने, क्योंकि उनका मानना है कि उनका जीवन बायोपिक लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कभी भी किसी को भी अपने जीवन के बारे में जानने की अनुमति नहीं देंगे। धर्मेद्र ने यहां संवाददाताओं से कहा, मैं उन्हें कभी बायोपिक नहीं बनाने दूंगा।   इसकी वजह बताते हुए अभिनेता ने कहा, क्योंकि मेरा जीवन इस लायक नहीं है। हालांकि, मैं अपने जीवन की कहानी के कुछ हिस्सों को अन्य तरीकों से बताऊंगा। फिल्म उद्योग में धर्मेद्र जल्द ही अपने 60 वर्ष पूरे करने वाले हैं। वह अपने और यमला पगला दिवाना जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिलहाल, अभिनेता अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय लघु फिल्म ड्रीम कैचर पर काम कर रहे हैं। संतोष शिवम द्वारा निर्देशित फिल्म में पूजा प्रियंका और ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता ट्रैविस जेफरी जैसे अभिनेता प्रमुख भूमिका में हैं। यह राहुल बी.सेठ द्वारा लिखित है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मैक्सिम पत्रिका द्वारा किए गए सर्वेक्षण में दीपिका पादुकोण मैक्सिम हॉट 100 में पहले पायदान पर रहीं। इंटरनेशनल मेंस मैगजीन मैक्सिम ने शुक्रवार को एक फीचर में दुनियाभर की शीर्ष 100 हॉट महिलाओं की सूची जारी की।    प्रसिद्ध पत्रिका ने अपने वैश्विक दर्शकों के आधार पर सर्वेक्षण जारी किया । इस व्यापक सर्वेक्षण के बाद दीपिका पादुकोण को मैक्सिम हॉट 100 में सबसे खूबसूरत महिला का स्थान मिला। इस सूची में एमा वाटसन जैसे नाम शामिल हैं। एमा स्टोन, डकोटा जॉनसन, केंडल जेनर, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा आदि इस सूची में शामिल होने वाले कुछ चुनिंदा नाम हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

इन दिनों बॉक्स ऑफिस इरफान खान की फिल्म ‘हिन्दी मीडियम’ सफलता का परचम लहरा रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। इरफान खान ने हाल ही में एक फिल्म साइन की है, जिसके जरिये बॉलीवुड की रंगीला गर्ल रही उर्मिला मातोंडकर वापसी करने जा रही हैं। गत वर्ष कश्मीरी युवक से विवाह करके फिल्मों से दूर हुई उर्मिला की अंतिम प्रदर्शित हिन्दी फिल्म ‘कर्ज’ थी, हालांकि यह उनकी शादी से तीन-चाल साल पहले प्रदर्शित हुई थी। वैसे वे आखिरी बार मराठी फिल्म अजोबा में नजर आई थीं। एक वक्त पर चर्चित नायिकाओं में शुमार रही इस अभिनेत्री ने बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम किया था। कुछ दिनों पहले उर्मिला ने इंस्टाग्राम पर योगा करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक था। उर्मिला की यह तस्वीरें हिमालय की एक लेक के करीब की थी, जहां वह योगा करती नजर आ रही थीं। उर्मिला की इन खूबसूरत तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि उर्मिला का इरादा शायद वापसी का है... और अब कयासों ने हकीकत का रूप ले ही लिया। इन दिनों बॉलिवुड की वे अभिनेत्रियां कमबैक कर रही हैं जिन्होंने शादी करके अपना घर बसा लिया था। श्रीदेवी, रवीना टंडन, पूजा बत्रा, मनीषा कोइराला और माधुरी दीक्षित अपनी घर-गृहस्थी से फारिग हो कर काम पर लौट चुकी हैं।  गौरतलब हो कि उर्मिला ने पिछले साल एक प्राइवेट सेरिमनी में अपने बिजनसमैन बॉयफ्रेंड मोहसिन मीर अख्तर के साथ शादी करके घर बसा लिया था। बाद में खबर यह भी आई कि इस शादी से उर्मिला बिल्कुल भी खुश नहीं हैं... लेकिन इस बारे में कभी भी उर्मिला ने खुलकर कोई बयान नहीं दिया।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

टीना देसाई अपने नेटफ्लिक्स शो ‘सेंस 8’ के बंद होने से परेशान हैं। उनका कहना है कि शो के लिए काम करना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है और वह हमेशा इसे याद करेंगी। वेबसाइट ‘हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, स्ट्रीमिंग सर्विस ने गुरुवार को पुष्टि की है कि यह शो अब आगे नहीं बढ़ेगा। दो सत्रों के बाद इसे बंद कर दिया गया। टीना ने ट्विटर पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे माफ करना की ‘सेंस 8’ बंद कर दिया गया है। यह एक अविश्वसनीय अनुभव रहा। सभी को धन्यवाद, जिन्होंने इस शो को देखा और समर्थन किया। मैं इसे याद करूंगी।’’‘सेंस 8’ में टीना के अलावा, अनुपम खेर भी प्रमुख भूमिका में थे।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ 16 जुलाई को अपने जन्मदिन पर न्यूयॉर्क में इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईआईएफए) में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं।    कैटरीना ने गुरुवार रात एक वीडियो कॉल में अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा, ‘‘न्यूयॉर्क मेरे पसंदीदा शहरों में से एक है। यह जादुई है। मैं यहां प्रस्तुति देने और अच्छा खाना खाने के लिए उत्सुक हूं।’’   आलिया भट्ट के साथ मौजूद रहे सुपरस्टार सलमान खान ने कहा, ‘‘पूरा देश (यूएस) उनके जन्मदिन का जश्न मनाएगा और इस दिन को ‘कैटरीना दिवस’ कहा जाएगा।’’कैटरीना ने हंसते हुए कहा, ‘‘हां, हां।’’आईफा कार्यक्रम में प्रस्तुति दिए कैटरीना को लगभग पांच वर्ष हो चुके हैं। इस साल, यह 15 जुलाई को प्रतिष्ठित मेटालियम स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। अभिनेत्री ने कहा, ‘‘इतने सारे वैश्विक प्रशंसकों के सामने प्रस्तुति देना रोमांचक है।’’ वह सलमान के साथ ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनके साथ काम करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘सलमान के साथ होना मजेदार था। वह हमेशा आसपास के लोगों का मनोरंजन करते हैं। आप ऊबते नहीं हैं।’’ साभार-khaskhabar.com  

Read More

अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर वर्षों बाद एक बार फिर से परदे पर नजर आने वाले हैं। इन दिनों इन दोनों को लेकर ओ माई गॉड जैसी फिल्म बनाने वाले निर्देशक उमंग कुमार 102 नॉट आउट का निर्माण व निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ऋषि कपूर के 102 वर्षीय पिता की भूमिका निभाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के तीसरे महत्त्वपूर्ण किरदार के लिए सुप्रसिद्ध खलनायक और चरित्र अभिनेता रहे प्रेम चोपडा के दामाद अभिनेता शरमन जोशी को लेने का प्रयास किया गया था, लेकिन उन्होंने पहले झटके में ही उमंग कुमार को इस भूमिका के लिए ना कह दिया। शायद ही कोई ऐसा होगा जो अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर के साथ काम करने से इंकार कर दे। लेकिन शरमन जोशी ने यह हिम्मत दिखाई। उनका कहना है कि इन दो सुपर सितारों के होते उनके लिए भूमिका में करने को कुछ नहीं होगा। वे फिल्म में इन दोनों सितारों के नौकर से ज्यादा कुछ नहीं लगेंगे, जिसे मैं स्वीकार नहीं कर सकता। ज्ञातव्य है कि 102 नॉट आउट में उन्हें ऋषि कपूर के बेटे और अमिताभ बच्चन के पोते की भूमिका निभाने के लिए कहा गया था। इन दिनों बेकारी के आलम में चल रहे शरमन जोशी के लिए यह फिल्म एक सुनहरे मौके की तरह थी, क्योंकि उनकी पिछली दो फिल्में सुपर नानी और हेट स्टोरी-3 बॉक्स ऑफिस पर असफल हो चुकी हैं। वैसे अपने करियर में शरमन जोशी ने इन फिल्मों के अतिरिक्त थ्री इडियट और गोलमाल जैसी बेहतरीन फिल्में भी की हैं। लेकिन इन दिनों उनके पास कोई फिल्म नहीं है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मलयालम फिल्म ‘गोधा’ की सफलता का आनंद ले रहीं वामिका गब्बी ने बताया किउन्होंने 2015 की तेलुगू फिल्म ‘भले मांची रोजु’ के साथ करियर की शुरुआत के बाद से कोई फिल्म साइन नहीं की है क्योंकि उन्हें इस तरह की फिल्म नहीं मिली है। वामिका ने कहा, ‘‘मुझे ‘भले मांची रोजु’ के बाद अच्छे मेहनताने के साथ कई प्रस्ताव मिले।  एक प्रस्ताव था, जिसमें सिर्फ 15 दिन काम करना था और अच्छे पैसे मिल रहे थे लेकिन मेरे लिए किसी फिल्म पर काम करने की वजह सिर्फ पैसा ही नहीं है। वे प्रस्ताव मुझे अच्छे नहीं लगे।’’ उन्होंने बताया, ‘‘‘भले मांची रोजु’ जैसी फिल्म में काम करने के बाद मैं इस फिल्म के बराबर या बेहतर के इंतजार में हूं। मुझे फिल्मों में काम करने की कोई जल्दबाजी नहीं है। पिछले एक वर्ष में, मैंने पंजाबी और तमिल में भी फिल्में बनाई हैं। मैंने तमिल फिल्म पर भी करार किया है।’’ वामिका ‘माया’ के निदेशक अश्विन सरवन की अगली तमिल फिल्म मेंं महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई। 'आल इंडिया अचीवर्स कांफ्रेंस' संस्था के एग्जीक्यूटिव  डायरेक्टर,जनरल  सेक्रेटरी और जर्नलिस्ट अभिषेक बच्चन द्वारा हर वर्ष 'गोल्डन एचीवर अवार्ड' विभिन्न झेत्र के लोगों को दिया जाता है।इस बार ८० वां गोल्डन एचीवर अवार्ड' कार्यक्रम का आयोजन दी क्लब,अँधेरी (वेस्ट), मुंबई में ३० मई २०१७ को किया गया था।जिसमे ग्लोबल एडवर्टाइज़र के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव गुप्ता को बेहतरीन आउटडोर पब्लिसिटी के लिए अवार्ड दिया गया।यह मशहूर फिल्म एक्टर अवतार गिल और राकेश बेदी के हांथो ग्लोबल एडवर्टाइज़र के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव गुप्ता को  दिया गया। काफी अर्से के किसी कार्यक्रम में अवतार गिल और राकेश बेदी दिखे।              'आल इंडिया अचीवर्स कांफ्रेंस' संस्था के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर,जनरल सेक्रेटरी और जर्नलिस्ट अभिषेक बच्चन ने बताया कि उनकी संस्था प्रशासन के किसी भी राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक या व्यापार बोर्ड के बिना एक स्वतंत्र बोर्ड द्वारा चलाया जाता है और अच्छे काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है।अवार्ड के लिए ग्लोबल एडवर्टाइज़र के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव गुप्ता संस्था का आभार व्यक्त किया। ग्लोबल एडवर्टाइज़र पिछले १८ वर्षों में आउटडोर पब्लिसिटी में लगभग सभी अन्य लोगों को पीछे छोड़ चूका है।अभी तक १८ वषों में ग्लोबल एडवर्टाइज़र को लगभग ४०० अवार्ड मिल चुके हैं और लाख से ज्यादा लोगों को अपनी उत्कृष्ट सेवा दी है।और सभी लोग इनकी सेवा से काफी खुश हैं। अपनी मेहनत और लगन के कारण ग्लोबल एडवर्टाइज़र सफलता के शिखर पर पहुँच गया है।ग्लोबल एडवर्टाइज़र की खासियत उनकी प्लॉनिंग टीम है जोकि प्लॉन करती हैं कि कौन से प्रोडक्ट की होर्डिंग कहाँ लगाने से लोगों को फायदा होगा ?इसकी सही प्लानिंग का नतीजा है कि आज सफलता के शिखर पर ग्लोबल एडवर्टाइज़र पहुंच गया है। इस अवसर पर जूरी के अध्यक्ष रजा मुराद,जूरी सदस्य मुकेश ऋषि, सुनील पाल, धीरज कुमार, पिनाज  मसानी, अवतार गिल,राकेश बेदी इत्यादि नामीग्रामी फ़िल्मी हस्तियाँ मौजूद थी।     

Read More

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ ने चाइना बॉक्स ऑफिस पर जो कमाल दिखाया है उससे समस्त भारतीय फिल्मकार अभिभूत हैं। विश्व सिनेमा में इन दिनों दो भारतीय फिल्मों ‘बाहुबली-2: द कन्क्लूजन’ और ‘दंगल’ का बोलबाला है। बाहुबली के बाद दंगल दूसरी ऐसी फिल्म बन गई है जिसने वैश्विक स्तर पर 1700 करोड का कारोबार कर लिया है। कहने में तो यह आसान है कि ‘दंगल’ ने ‘बाहुबली’ को कमाई के मामले में पीछे छोड दिया है लेकिन वास्तविकता यह है कि अभी बाहुबली का चीन में प्रदर्शन होना बाकी है। खैर यह एक अलग मुद्दा है। मुख्य बात यह है कि आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ ने चीन में इतिहास रच दिया है। यह चीन के फिल्म इतिहास में एक अरब युआन कमाने वाली 33वीं फिल्म बन गई। भारतीय मुद्रा में यह राशि लगभग 1,000 करोड रुपये है। चीन में लोकप्रिय टिकट वेबसाइट माओयान के मुताबिक ‘दंगल’ की कुल कमाई एक अरब युआन से भी ज्यादा हो गई है और इसके साथ ही यह चीन के सिनेमाई इतिहास के महज 32 फिल्मों के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गई है। चीन में भारतीय फिल्मों का प्रचार करने वाली चीन की कंपनी स्ट्रैटजिक अलायंस में साझेदार प्रसाद शेट्टी ने का कहना है कि ‘किसी भी भारतीय फिल्म के लिए यह सफलता अभूतपूर्व है।’ पांच मई को प्रदर्शित ‘दंगल’ प्रदर्शन के दिन से ब्लॉकबस्टर साबित हो रही थी। दंगल ने लगातार 15 दिनों तक चाइना के बॉक्स ऑफिस पर स्वयं को पहली पायदान पर रखा। अब वह दूसरे स्थान पर आ गई है। इन दिनों हॉलीवुड फिल्म ‘पायरेट्स ऑफ कैरीबियन-5’ पहले स्थान पर है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

सोनी चैनल पर प्रसारित हो रहे शो कपिल शर्मा के प्रस्तोता स्टैंडिंग कॉमेडियन कपिल शर्मा के बारे में कहा जा रहा है कि उन्हें लो ब्लड प्रेशर के चलते कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनी चैनल का कहना है कि अब उनकी तबियत ठीक है लेकिन उन्हें अस्पताल से अभी डिस्चार्ज नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि मानसिक तनाव और दबाव के चलते सैट पर शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत खराब हुई जिसके चलते बुधवार सायं 4 बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौरतलब है कि इन दिनों कपिल शर्मा के शो और जिन्दगी कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। अपने साथी कलाकार सुनील ग्रोवर से झगडे और अलगाव के बाद कपिल शर्मा के शो के टीआरपी दिनों-दिन कम होती चली गई, जिसके चलते वे मानसिक दबाव में आ गए हैं। उनके शो पर बडे सितारों ने अपनी फिल्मों को प्रमोशन करने से इंकार कर दिया है। हाल ही में सलमान खान ने भी अपनी फिल्म को प्रमोट करने से स्पष्ट इंकार कर दिया। जबकि गत वर्ष उन्होंने सुल्तान का प्रमोशन कपिल शर्मा के शो पर किया था। कुछ दिन पहले समाचार आ रहे थे कि सोनी चैनल कपिल शर्मा के शो को एयर ऑफ करने जा रहे है और उसके स्थान सलमान खान का ‘दस का दम’ पुन: शुरू करने जा रहा है। अपनी व्यस्तताओं के चलते सलमान खान ने फिलहाल ‘दस का दम’ को आगे सरका दिया है जिसके चलते कपिल शर्मा के शो को छह महीने से ज्यादा का समय मिल गया है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More