BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कपिल शर्मा अस्पताल में भर्ती, रुकी शो की शूटिंग, दबाव के कारण बीमार

कपिल शर्मा अस्पताल में भर्ती, रुकी शो की शूटिंग, दबाव के कारण बीमारसोनी चैनल पर प्रसारित हो रहे शो कपिल शर्मा के प्रस्तोता स्टैंडिंग कॉमेडियन कपिल शर्मा के बारे में कहा जा रहा है कि उन्हें लो ब्लड प्रेशर के चलते कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनी चैनल का कहना है कि अब उनकी तबियत ठीक है लेकिन उन्हें अस्पताल से अभी डिस्चार्ज नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि मानसिक तनाव और दबाव के चलते सैट पर शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत खराब हुई जिसके चलते बुधवार सायं 4 बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौरतलब है कि इन दिनों कपिल शर्मा के शो और जिन्दगी कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। अपने साथी कलाकार सुनील ग्रोवर से झगडे और अलगाव के बाद कपिल शर्मा के शो के टीआरपी दिनों-दिन कम होती चली गई, जिसके चलते वे मानसिक दबाव में आ गए हैं। उनके शो पर बडे सितारों ने अपनी फिल्मों को प्रमोशन करने से इंकार कर दिया है। हाल ही में सलमान खान ने भी अपनी फिल्म को प्रमोट करने से स्पष्ट इंकार कर दिया। जबकि गत वर्ष उन्होंने सुल्तान का प्रमोशन कपिल शर्मा के शो पर किया था। कुछ दिन पहले समाचार आ रहे थे कि सोनी चैनल कपिल शर्मा के शो को एयर ऑफ करने जा रहे है और उसके स्थान सलमान खान का ‘दस का दम’ पुन: शुरू करने जा रहा है। अपनी व्यस्तताओं के चलते सलमान खान ने फिलहाल ‘दस का दम’ को आगे सरका दिया है जिसके चलते कपिल शर्मा के शो को छह महीने से ज्यादा का समय मिल गया है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More