BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अवतार गिल और राकेश बेदी के हांथो संजीव गुप्ता गोल्डन अचीवर अवार्ड से सम्मानित

अवतार गिल और राकेश बेदी के हांथो संजीव गुप्ता गोल्डन अचीवर अवार्ड से सम्मानितमुंबई। 'आल इंडिया अचीवर्स कांफ्रेंस' संस्था के एग्जीक्यूटिव  डायरेक्टर,जनरल  सेक्रेटरी और जर्नलिस्ट अभिषेक बच्चन द्वारा हर वर्ष 'गोल्डन एचीवर अवार्ड' विभिन्न झेत्र के लोगों को दिया जाता है।इस बार ८० वां गोल्डन एचीवर अवार्ड' कार्यक्रम का आयोजन दी क्लब,अँधेरी (वेस्ट), मुंबई में ३० मई २०१७ को किया गया था।जिसमे ग्लोबल एडवर्टाइज़र के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव गुप्ता को बेहतरीन आउटडोर पब्लिसिटी के लिए अवार्ड दिया गया।यह मशहूर फिल्म एक्टर अवतार गिल और राकेश बेदी के हांथो ग्लोबल एडवर्टाइज़र के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव गुप्ता को  दिया गया। काफी अर्से के किसी कार्यक्रम में अवतार गिल और राकेश बेदी दिखे।    

 

       'आल इंडिया अचीवर्स कांफ्रेंस' संस्था के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर,जनरल सेक्रेटरी और जर्नलिस्ट अभिषेक बच्चन ने बताया कि उनकी संस्था प्रशासन के किसी भी राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक या व्यापार बोर्ड के बिना एक स्वतंत्र बोर्ड द्वारा चलाया जाता है और अच्छे काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है।अवार्ड के लिए ग्लोबल एडवर्टाइज़र के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव गुप्ता संस्था का आभार व्यक्त किया। ग्लोबल एडवर्टाइज़र पिछले १८ वर्षों में आउटडोर पब्लिसिटी में लगभग सभी अन्य लोगों को पीछे छोड़ चूका है।अभी तक १८ वषों में ग्लोबल एडवर्टाइज़र को लगभग ४०० अवार्ड मिल चुके हैं और लाख से ज्यादा लोगों को अपनी उत्कृष्ट सेवा दी है।और सभी लोग इनकी सेवा से काफी खुश हैं। अपनी मेहनत और लगन के कारण ग्लोबल एडवर्टाइज़र सफलता के शिखर पर पहुँच गया है।ग्लोबल एडवर्टाइज़र की खासियत उनकी प्लॉनिंग टीम है जोकि प्लॉन करती हैं कि कौन से प्रोडक्ट की होर्डिंग कहाँ लगाने से लोगों को फायदा होगा ?इसकी सही प्लानिंग का नतीजा है कि आज सफलता के शिखर पर ग्लोबल एडवर्टाइज़र पहुंच गया है। इस अवसर पर जूरी के अध्यक्ष रजा मुराद,जूरी सदस्य मुकेश ऋषि, सुनील पाल, धीरज कुमार, पिनाज  मसानी, अवतार गिल,राकेश बेदी इत्यादि नामीग्रामी फ़िल्मी हस्तियाँ मौजूद थी। 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More