BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुंबई । निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की आगामी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ अब अगस्त में रिलीज होगी। इसे 21 जुलाई को रिलीज किया जाना था। फिल्म के प्रवक्ता ने कहा कि फिल्म की रिलीज की तारीख को बदल कर अब 18 अगस्त कर दिया गया है।  ‘बरेली की बर्फी’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। यह उत्तर भारत के शहर बरेली की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव द्वारा अभिनीत फिल्म की पटकथा को अश्विनी के पति नीतेश तिवारी द्वारा लिखा गया है। नीतेश तिवारी ने बेहद सफल फिल्म ‘दंगल’ का निर्देशन किया था।  ‘बरेली की बर्फी’ में अपने किरदार पर बात करने पर कुछ समय पहले कृति ने आईएएनएस से कहा था, ‘‘यह एक लडक़ों जैसा किरदार है। वह एक लडक़ी है जो बरेली में रहती है, लेकिन वह अपनी शर्तों पर कार्य करती है। वह बहुत ही चपल है और बनी बनाई धारणाओं पर सवाल करती है।’’ साभार-khaskhabar.com  

Read More

बाकी बच्चों के पैरेंट्स की तरह बॉलीवुड के स्टार्स भी अपने बच्चों के लिए चिंतित रहते है। इस लिए अजय देवगन और काजोल की बेटी 14 साल की न्यासा जल्द ही अपनी पढ़ाई के लिए सिंगापुर जाने वाली है। वैसे तो अजय देवगन और काजोल को हॉलिडे डेस्टिनेशन के लिए लंदन सबसे पसंदीदा जगह है। बेटी न्यासा दुनियाभर में अपने इंटरनैशनल बैचलरेट कोर्स के लिए प्रतिष्ठित सिंगापुर के यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया में ऐडमिशन लेने वाली हैं। सोनम कपूर समेत बॉलिवुड की कई हस्तियां और उनके बच्चे इस कॉलेज के स्टूडेंट रह चुके हैं।  सिर्फ न्यासा नहीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी इस साल पढ़ने के लिए लंदन गई हैं। हालांकि न्यासा सिंगापुर युनिवर्सिटी में क्या पढ़ाई करेंगी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। आपको बता दें कि अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा फिलहाल 15 साल की हैं तो युग 7 साल के।  अजय और काजोल शुरू में न्यासा को हायर एजुकेशन के लिए यूके भेजने की प्लानिंग कर रहे थे, क्योंकि वहां लंदन में उनका अपना घर भी है और वे अक्सर वहां जाते रहते हैं। मगर अब उन्होंने सिंगापुर के इस कॉलेज को चुना है, क्योंकि एक तो सिंगापुर ज्यादा दूर नहीं है और वहां के लिए मुंबई से सीधे और फ्रीक्वेंट फ्लाइट्स भी आसानी से मिल जाती हैं। मुंबई से सिंगापुर के लिए रोज 5 फ्लाइट्स ऑपरेट होती हैं। ऐसे में अजय और काजोल को लगता है कि वे जब चाहे चंद घंटों में अपने बेटी के पास पहुंच सकते हैं। वैसे काजोल और अजय भी अपनी बेटी के लिए बिल्कुल आम मां बाप की तरह सोचते हुए यह निर्णय लिया है। जो दोनों के लिए काफी सुविधाजनक है। अजय देवगन की फिल्मों की बात करें तो वो गोलमाल रिर्टन्स,बादशाहो इस साल रिलीज होगी।वहीं काजोल भी तमिल फिल्म में धनुष के साथ वीआईपी 2 में नजर आएंगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । फिल्म निमार्ता साजिद नाडियाडवाला ने अपनी आगामी फिल्म ‘बागी 2’ में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर दिशा पटानी को लेने की घोषणा की है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। ‘बागी’ ने न केवल अपने बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन किया था बल्कि भारी व्यावसायिक सफलता हासिल की थी। साजिद नाडियाडवाला एक नई जोड़ी को इस फिल्म में लेने के लिए उत्सुक थे और अब दिशा को मुख्य अभिनेत्री के रूप में लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। इस तरह की खबरें हैं कि 2016 में आई फिल्म ‘बागी’ के दूसरे भाग के लिए अभिनेता टाइगर श्रॉफ जुलाई के महीने में हांगकांग के लिए रवाना होंगे। अभिनेता विशेष मार्शल आर्ट निर्देशक टोनी चिंग के मार्गदर्शन में स्टंट की तैयारी करेंगे। रिपोर्टों के मुताबिक फिल्म में कुछ खास स्टंट की जरूरत है और निर्देशक अहमद खान का मानना है कि उन्हें मूल फिल्म में अपने स्टंट से हटकर कुछ अलग करना होगा। अभिनेता वुशु की विभिन्न शैली बाक मेईए चॉ ली फट और विंग चुन का प्रशिक्षण करेंगे और वहां एक महीने तक का समय बिताएंगे। साजिद नाडियाडवाला ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा है, ‘‘जब हमने दोनों का साथ मे लुक परीक्षण किया, तो हम उनकी केमिस्ट्री से काफी प्रभावित थे और दिशा भी इस भूमिका के लिए सही चुनाव हैं। मैं अपने कलाकारों से बहुत खुश हूं और इस परियोजना को शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।’’    साभार-khaskhabar.com  

Read More

चेन्नई । अभिनेता नाना पाटेकर सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी तमिल फिल्म ‘काला’ में मुख्य प्रतिद्वंदी का किरदार निभा रहे हैं। एक सूत्र ने बताया, ‘‘इस फिल्म में नाना एक सख्त, क्रूर राजनीतिज्ञ का किरदार निभा रहे हैं। यह बहुत ही शक्तिशाली भूमिका है। इसमें दर्शकों को उनके और रजनी सर के बीच का प्यार और तकरार देखने को मिलेगी।’’ फिल्म में रजनीकांत नाना की राजनीतिक पार्टी का विरोध करते हैं और मुंबई में तमिल लोगों के बराबर अधिकारों की मांग करते हैं। मुंबई में फिल्म की एक भाग की शूटिंग के पूरा होने के बाद रजनीकांत अगले भाग की शूटिंग में शामिल होंगे। पा. रंजीत द्वारा निर्देशित फिल्म में हुमा कुरैशी, अंजलि पाटिल, समुथिराकानी और पंजक त्रिपाठी हैं। इस परियोजना के जरिए रंजीत और रजनीकांत ‘कबाली’ के बाद एक बार फिर एक साथ काम कर रहे हैं। धनुष इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं और ऐसी अफवाह है कि वह इस फिल्म में कैमियो कर सकते हैं।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। अभिनेत्री क्रिस्ले डिसूजा का कहना है कि जब तक दाहिने उंगली में अंगूठी न हो और शादी की तारीख पक्की न हो, तब तक वह अकेली हैं। अफवाह है कि अभिनेता करण टकर के साथ अभिनेत्री डेटिंग कर रही हैं। लव लाइफ से संबंधित अफवाहों पर प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर अभिनेत्री ने बताया, यह अच्छा है कि लोग मेरे जीवन में इतनी रूची रखते हैं। यह मायने नहीं रखता कि सोशल मीडिया के माध्यम से आप दुनिया को अपने जीवन का हिस्सा कैसे बनाते हो, यह कभी पर्याप्त नहीं होता। वे आपके बारे में और जानना चाहते हैं और मैं समझती हूं क्यों।   उन्होंने कहा, अपने लव लाइफ के बारे में मैं इतना ही कहूंगी कि जब तक मेरे दाहिने उंगली में अंगूठी न हो और शादी की तारीख पक्की न हो, तबतक मैं अकेली हूं। अभिनेत्री टीवी कार्यक्रम एक हजारों में मेरी बहना है, एक नई पहचान और ब्रह्मराक्षस के लिए जानी जाती हैं। फैशन के बारे में बात करते हुए क्रिस्ले ने कहा, मुझे फैशन, स्टाइल, मेक-अप और बालों से बेहद प्यार है, लेकिन जब मैं बहु के किरदार में होती हूं तो कुछ बदलाव करने पड़ते हैं। तब मैं अपने हरे आंखों को कवर करने के लिए लेंस लगाती हूं, बालों को काला करती हूं और साड़ी पहनती हूं। उन्होंने कहा, मुझे अपने सारे किरदार पसंद हैं। मुझे बहु का किरदार भी पसंद है। यह मुझे बहुत कुछ सिखाता है, जिसे मैं अपने वास्तविक जीवन में भी अपनाती हूं। वर्तमान के बारे में पूछे जाने पर अभिनेत्री ने कहा, फिलहाल मैं बस यात्रा कर रही हूं। मैं इस समय एम्स्टर्डम और पेरिस गई थी और हमेशा की तरह गोवा भी गई। नए प्रोजेक्ट पर काम करने के पहले मैं ज्यादा से ज्यादा जगहों की यात्रा करना चाहती हूं। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि अगर बॉलीवुड से कोई बड़ा ऑफर आता है तो इसके लिए वह सोचेंगी। इसके लिए उन्होंने कोई योजना नहीं बनाई है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

Prabhas and Anushka Shetty's love story looked so real in Baahubali 2 that their fans actually believe that there is more than meets the eye. If rumours are to be believed, the two are in love with each other and that is the reason why their chemistry was unbeatable in the magnum opus.    Speculations are high that both the actors have plans of marriage but after the dream success of Baahubali 2, they want to focus on their career first. Now, the recent update about them is that Prabhas is all set to leave for China with Anushka Shetty. More than anything, audiences loved the brilliant chemistry between Prabhas and Anushka Shetty in Baahubali 2. Now the makers of the movie want them to promote the epic drama in China. The Baahubali team wants to fully utilise the chemistry between Baahubali & Devasena. The makers want the movie to beat Dangal at the Chinese box office and are working on the promotional strategies for the overseas market. Recently, Anushka Shetty fired her assistant for spreading false news about her affair with Prabhas. Yet, the reports on the onscreen couple's marriage continued to appear on media, leaving the actress wondering who is behind the rumours. Anushka Shetty has made up her mind to put an end to the rumours once and for all by taking the legal course, Telugu media reported.  साभार-khaskhabar.com  

Read More

वर्ष 2006 में विवाह के लिए सर्वाधिक चर्चाओं में रही अभिनेत्री अमृता राव ने आज अपनी जिंदगी के सुनहरे 36 बसंत पूरे कर लिए। 7 जून 1981 को जन्मीं अमृता राव ने अपने करियर की शुरूआत राजकंवर निर्देशित ‘अब के बरस’ से की थी। पहली फिल्म की असफलता के बाद उन्हें फिल्म उद्योग कमतर आंका गया, लेकिन उन्होंने 2003 में आई केम घोष निर्देशित इश्क विश्क के जरिए बॉक्स आॅफिस पर हलचल मचाने के साथ ही बॉलीवुड को संकेत दिया। अच्छा मौका मिलता रहेगा तो चुनिंदा फिल्मों के जरिए लंबी पारी खेलूंगी। शाहिद कपूर की डेब्यू फिल्म इश्क विश्क के बाद वह उनके साथ लाइफ हो तो ऐसी, शिखर और विवाह में नजर आईं। अपने 15 वर्ष के करियर में उन्होंने विवाह के बाद एक मात्र जॉली एलएलबी सफल और चर्चित फिल्म की। मैं हूं ना की पूरी सफलता शाहरूख खान के खाते में दर्ज हुई। इस फिल्म को उनके करियर की फिल्म नहीं माना जाता। इसके बाद वह मस्ती, मैं हूं ना, वह लाइफ हो तो ऐसी फिल्मों में नजर आई। उनकी कुछ फिल्में बाक्स आफिस पर असफल भी रही जैसे दीवार, शिखर, प्यारे मोहन शामिल है। उसके बाद वह सूरज सूरज बड़जात्या की फिल्म विवाह में नजर आई, इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद कपूर नजर आये थे, यह एक पारिवारिक फिल्म थी, जिसे दर्शकों द्वारा बेहद पसंद भी किया गया। इस फिल्म के बाद वह निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म जॉली एलएलबी, सत्याग्रह और सनी देओल स्टारर फिल्म सिंह साहब दी ग्रेट में नजर आयी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी। उसके बाद वह सूरज सूरज बड़जात्या की फिल्म विवाह में नजर आई, इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद कपूर नजर आये थे, यह एक पारिवारिक फिल्म थी, जिसे दर्शकों द्वारा बेहद पसंद भी किया गया। इस फिल्म के बाद वह निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म जॉली एलएलबी, सत्याग्रह और सनी देओल स्टारर फिल्म सिंह साहब दी ग्रेट में नजर आयी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी।  गुपचुप रचाई शादी अमृता ने 2016 में आरजे अनमोल से गुपचुप शादी की थी। इसकी जानकारी अनमोल ने ट्विटर पर दी थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, ‘इंटरव्यू जो सात साल पहले शुरू हुआ था, उसे और मजबूत करने के लिए अमृता से शादी कर ली। आपकी शुभकामनाएं चाहिए।’ बता दें कि दोनों 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, अमृता ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बात नहीं की। मिडीया की खबरों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि करीना कपूर और शाहिद कपूर के ब्रेकअप की वजह के तौर पर उनका नाम उछला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा गया कि फिल्म ‘विवाह’ के दौरान शाहिद और अमृता राव एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे और इसी वजह से करीना और शाहिद के बीच मनमुटाव हो गया। ‘विवाह’ 2006 में आई थी और उस वक्त शाहिद और करीना का अफेयर चरम पर था, लेकिन अमृता और शाहिद के लिंकअप की खबरों ने दोनों के अफेयर को खत्म कर दिया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल लेखिका अरुंधती राय को लेकर हालिया विवादित बयान की वजह से चर्चा में थे जिसमें उन्होंने कहा कि कश्मीर में पत्थरबाजों की जगह अरूंधमी राय को जीप में बांधना चाहिए। जिसके बाद इस बयान ने तूल पकड़ लिया था। फिलहाल अब यह मामला शांत हो गया है लेकिन लगता है परेश रावल शांत नहीं रहना चाहते। अभिनेता और राजनेता परेश रावल ने कहा है कि, ‘आर्टिस्ट और क्रिकेटर बम नहीं फेंकते तो उन्हें बैन नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वो पाकिस्तानी धारावाहिकों और फिल्मों में काम करना पसंद करेंगे। रावल ने कहा, ‘हां, मैं पाकिस्तानी फिल्मों और धारावाहिकों में काम करना पसंद करूंगा। मैं हमसफर जैसे सभी पाकिस्तानी धारावाहिकों को पसंद करता हूं, जिस तरह वे अभिनय करते हैं, कहानी, स्क्रिप्ट, भाषा ये सबकुछ अच्छा है। मुझे महसूस होता है कि हमारे शो उबाउ हैं।’ गौरतलब है कि निर्माता-निर्देशक करण जौहर की फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान को उरी हमले के कारण पिछले साल इस फिल्म की रिलीज से पहले राजनीतिक दलों की नाराजगी झेलनी पड़ी थी।  परेश रावल जल्द ही संजय दत्त की बायोपिक में नजर आने वाले है। इस बायोपिक में परेश संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का किरदार निभा रहे हैं। परेश रावल के अलावा इस फिल्म में रणबीर कपूर जो की संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में मनीषा कोइराला, दीया मिर्जा भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिनेता सलमान खान का कहना है कि वह वर्तमान में जीना पसंद करते हैं और वह अपनी शोहरत को गंभीरता से नहीं लेते हैं। सलमान से पूछा गया कि वह अपने जीवन में क्या हासिल करना चाहते हैं, तो उन्होंने मीडिया को बताया, ‘‘मैं अपनी जिंदगी के प्रत्येक क्षण को जीना चाहता हूं। अगर मैंने अपने इस क्षण को सर्वश्रेष्ठ बना लिया तो मैं जान जाऊंगा कि मैं इसमें से कुछ हासिल कर लूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक अभिनेता के तौर पर अपना काम कर रहा हूं। पर्दे पर आप जो व्यक्तित्व देखते हैं उसके पीछे कैमरा, मेकअप और लाइट्स जैसे विभिन्न विभागों के 100 से अधिक लोगों का योगदान होता है। इसलिए मैं इस उस पागलपन को कैसे गंभीरता से ले सकता हूं जिसे आप लोग (मीडिया और आम लोग) स्टारडम कहते हैं? मैं नहीं ले सकता।’’  सलमान ने हाल ही में अपने बीइंग ह्यूमन ब्रांड के तहत ई-साइकिल्स को लॉन्च किया है। सलमान से पूछा गया कि उनके लिए अपनी अगली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में एक मासूम लडक़े का किरदार निभाना कितना मुश्किल रहा? उन्होंने कहा, ‘‘इस फिल्म का किरदार मुझे मेरे स्कूल के दिनों में वापस ले गया। सोहेल और मैंने अपने बचपन की कई यादों को दोबारा इकट्ठा किया। एक मासूम और नाजुक किरदार को जीवन के उस दौर में निभाना जब आप बिलकुल भी मासूम नहीं हों और आपने जब बेइमानी से भरी दुनिया का चेहरा देखा हो, उस दौर में ऐसे किरदार में ढलना बहुत मुश्किल होता है।’’ सलमान, निर्देशक कबीर खान के साथ ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्में कर चुके हैं। उनका कहना है कि वह जानते हैं कि उन दोनों की फिल्म की शैलियां अलग हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी समझ फिल्मों को लेकर बहुत अलग है। उनका दृष्टिकोण अधिक यथार्थवादी है, उनका ताल्लुक वृत्तचित्रों के निर्माण से रहा है। दूसरी ओर मैं व्यवसायिक बॉलीवुड से जुड़ा हूं। शायद यही कारण है कि जब ये दोनों मिलते हैं, तो एक नई शैली पैदा होती है।’’ ‘ट्यूबलाइट’ 25 जून को रिलीज हो रही है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

टीवी का पॉपुलर कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दया बेन यानी दिशा वकानी के घर जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। जी हां आई खबरों के अनुसार आपकी दया बेन यानी दिशा वकानी जल्द ही मां बनने वाली है। दरअसल पिछले कुछ समय से दिशा शूटिंग पर नहीं आ रही थी, फिर इसी बीच ये खबर आई की दिशा प्रेग्नेंट है। खबरों के मुताबिक प्रेग्नेंसी की वजह से दिशा कुछ समय के लिए शूटिंग नहीं कर पाएंगी। कहा जा रहा था कि उन्होंने शो छोड़ दिया है लेकिन बाद में पता चला कि उनके घर में नए मेहमान का इंतजार हो रहा है। वैसे अभी तक दिशा की तरफ से किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। दिशा ने पिछले साल ही चार्टेड अकाउंटेंट मयूर पांड्या से शादी की थी। दोनों का ये पहला बच्चा होगा।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिनेत्री दीया मिर्जा को विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूटीआई) का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। भारत में प्रकृति संरक्षण की प्रबल प्रवक्ता के रूप में कार्य कर रहीं दीया ने अपनी प्रसिद्धि के जरिए व्यापक और मुख्यधारा से जुड़े लोगों के सामने संरक्षण के मुद्दों को लाने का काम किया है।  वह कई निर्णायक पर्यावरण और मानवतावादी अभियानों का चेहरा रही हैं और उन्हें पिछले साल स्वच्छ भारत मिशन के ‘स्वच्छ साथी’ कार्यक्रम का एंबेसडर बनाया गया था। डब्ल्यूटीआई ने एक बयान में कहा है कि दीया ने कई सालों से डब्ल्यूटीआई के वन्यजीव संरक्षण प्रयासों का समर्थन किया है और वह संगठन के क्लब नेचर इनिशियेटिव की संस्थापक सदस्य हैं। दीया ने कहा, ‘‘मुझे इस टीम का हिस्सा बनने पर गर्व है, जो भारत की प्राकृतिक विरासत की सुरक्षा कर रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं डब्ल्यूटीआई के वन्यजीवों और इनके पर्यावास के संरक्षण मिशन और अलग-अलग वन्यजीवों के कल्याण के लिए समुदायों और सरकारों के साथ साझेदारी में काम करने की प्रशंसा करती हूं। एक ब्रांड एंबेसडर के रूप में मैं डब्ल्यूटीआई के अगले महत्वपूर्ण राष्ट्रव्यापी अभियान के संदेश को लॉन्च करने और आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं, जहां हम गज यात्रा के माध्यम से भारत के शक्तिशाली हाथियों के लिए जश्न मनाएंगे।’’ साभार-khaskhabar.com  

Read More

हाल ही में समाचार आए थे कि अनिल कपूर अपने पुत्र हर्षवर्धन कपूर के साथ निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म को बायोपिक बताया जा रहा है, जो अभिनव बिंद्रा के जीवन पर है। अभिनव बिंद्रा शूटर हैं जिन्होंने ओलंपिक में मैडल जीता है। इसके साथ ही इस पिता-पुत्र की जोडी ने जीक्यू मैग्जीन के लिए कवर पेज शूट कराया था। उसी पत्रिका को दिये अपने एक साक्षात्कार में अनिल कपूर ने कहा है कि वह अपने बेटे हर्षवर्धन को लेकर काफी ‘प्रोटेक्टिव’ हैं, क्योंकि हर्षवर्धन अभी बॉलीवुड में अनुभवहीन हैं। अनिल ने जीक्यू इंडिया पत्रिका के जून 2017 अंक में दिए साक्षात्कार में अपने बेटे के बारे में बातचीत की है। अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ‘मिर्जिया’ से बीते साल बॉलीवुड में पदार्पण कर चुके हैं। इस फिल्म का लेखन गुलजार और निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा, संगीतकार ए.आर. रहमान थे। बॉक्स ऑफिस पर इस दिग्गज तिकडी को असफलता का मुंह देखना पडा था। अनिल ने कहा, ‘मैं प्रोटेक्टिव हूं क्योंकि मुझे लगता है कि हर्ष अभी अनुभवहीन है। उदाहरण के तौर पर वह बहुत बड़े फिल्म निर्माताओं को ना कहेगा। मुझे उम्मीद है कि वे (निर्माता) समझेंगे कि वह वास्तव में उनके साथ काम करना चाहता है, अच्छी तरह से काम करना चाहता है, लेकिन वह उनकी इन फिल्मों के लिए तैयार नहीं है। मेरी इच्छा है कि इन निर्माताओं से बात करने से पहले वह कम से कम मुझसे बात करे..लेकिन ठीक है..यह उसका अपना फैसला है।’ जब अनिल कपूर से यह पूछा गया कि वह हर्षवर्धन में कौन सा बदलाव चाहते हैं तो उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि वह खुले। मैं चाहता हूं कि वह लोगों से मिले और ज्यादा सामाजिक बने। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More