BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

15 साल में दो सफल फिल्में देने वाली 36 की हुई अमृता

15 साल में दो सफल फिल्में देने वाली 36 की हुई अमृतावर्ष 2006 में विवाह के लिए सर्वाधिक चर्चाओं में रही अभिनेत्री अमृता राव ने आज अपनी जिंदगी के सुनहरे 36 बसंत पूरे कर लिए। 7 जून 1981 को जन्मीं अमृता राव ने अपने करियर की शुरूआत राजकंवर निर्देशित ‘अब के बरस’ से की थी। पहली फिल्म की असफलता के बाद उन्हें फिल्म उद्योग कमतर आंका गया, लेकिन उन्होंने 2003 में आई केम घोष निर्देशित इश्क विश्क के जरिए बॉक्स आॅफिस पर हलचल मचाने के साथ ही बॉलीवुड को संकेत दिया। अच्छा मौका मिलता रहेगा तो चुनिंदा फिल्मों के जरिए लंबी पारी खेलूंगी। शाहिद कपूर की डेब्यू फिल्म इश्क विश्क के बाद वह उनके साथ लाइफ हो तो ऐसी, शिखर और विवाह में नजर आईं। अपने 15 वर्ष के करियर में उन्होंने विवाह के बाद एक मात्र जॉली एलएलबी सफल और चर्चित फिल्म की। मैं हूं ना की पूरी सफलता शाहरूख खान के खाते में दर्ज हुई। इस फिल्म को उनके करियर की फिल्म नहीं माना जाता। इसके बाद वह मस्ती, मैं हूं ना, वह लाइफ हो तो ऐसी फिल्मों में नजर आई। उनकी कुछ फिल्में बाक्स आफिस पर असफल भी रही जैसे दीवार, शिखर, प्यारे मोहन शामिल है। उसके बाद वह सूरज सूरज बड़जात्या की फिल्म विवाह में नजर आई, इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद कपूर नजर आये थे, यह एक पारिवारिक फिल्म थी, जिसे दर्शकों द्वारा बेहद पसंद भी किया गया। इस फिल्म के बाद वह निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म जॉली एलएलबी, सत्याग्रह और सनी देओल स्टारर फिल्म सिंह साहब दी ग्रेट में नजर आयी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी। उसके बाद वह सूरज सूरज बड़जात्या की फिल्म विवाह में नजर आई, इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद कपूर नजर आये थे, यह एक पारिवारिक फिल्म थी, जिसे दर्शकों द्वारा बेहद पसंद भी किया गया। इस फिल्म के बाद वह निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म जॉली एलएलबी, सत्याग्रह और सनी देओल स्टारर फिल्म सिंह साहब दी ग्रेट में नजर आयी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी। 

गुपचुप रचाई शादी

अमृता ने 2016 में आरजे अनमोल से गुपचुप शादी की थी। इसकी जानकारी अनमोल ने ट्विटर पर दी थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, ‘इंटरव्यू जो सात साल पहले शुरू हुआ था, उसे और मजबूत करने के लिए अमृता से शादी कर ली। आपकी शुभकामनाएं चाहिए।’ बता दें कि दोनों 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, अमृता ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बात नहीं की।

मिडीया की खबरों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि करीना कपूर और शाहिद कपूर के ब्रेकअप की वजह के तौर पर उनका नाम उछला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा गया कि फिल्म ‘विवाह’ के दौरान शाहिद और अमृता राव एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे और इसी वजह से करीना और शाहिद के बीच मनमुटाव हो गया। ‘विवाह’ 2006 में आई थी और उस वक्त शाहिद और करीना का अफेयर चरम पर था, लेकिन अमृता और शाहिद के लिंकअप की खबरों ने दोनों के अफेयर को खत्म कर दिया।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More