BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

'पोन्नियिन सेलवन : 1' से प्रेरित कैटरीना कैफ साउथ फिल्में करने के लिए तैयार

मुंबई । कैटरीना कैफ, जो फिलहाल अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, उन्होंने कहा कि वह साउथ फिल्में करना चाहेंगी। एक्ट्रेस ने साउथ में कुछ फिल्में की हैं, जिसमें तेलुगु फिल्म 'मल्लीस्वरी' और 'अल्लारी पिडुगु' और मलयालम फिल्म 'बलराम बनाम थरदास' शामिल है।

अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए, कैटरीना ने आईएएनएस से कहा, "अगर कभी कोई शानदार स्क्रिप्ट होती है, जिसमें एक मजबूत किरदार हो, तो भाषा मेरे लिए कोई बाधा नहीं होगी। हमारे पास दक्षिण भारत में काम करने वाले कुछ असाधारण निर्देशक हैं।"

उन्होंने मणिरत्नम और उनकी हालिया रिलीज 'पोन्नियिन सेलवन: 1' की जमकर तारीफ की। एक्ट्रेस ने कहा, "सबसे अच्छा और ताजा उदाहरण मणिरत्नम सर की 'पोन्नियिन सेलवन: 1' है, जो अद्भुत फिल्म है। इसमें सुंदर फ्रेम और म्यूजिक है। इतने बड़े पैमाने पर फिल्म बनान एक प्रतिष्ठित निर्देशक की योग्यता साबित करता है।"

विक्की कौशल के साथ शादी के बाद कैटरीना की पहली फिल्म 'फोन भूत' में सिद्धांत चतुवेर्दी और ईशान खट्टर भी हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह फिल्म 4 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More