BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अगस्त में रिलीज होगी ‘बरेली की बर्फी’

अगस्त में रिलीज होगी ‘बरेली की बर्फी’मुंबई । निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की आगामी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ अब अगस्त में रिलीज होगी। इसे 21 जुलाई को रिलीज किया जाना था। फिल्म के प्रवक्ता ने कहा कि फिल्म की रिलीज की तारीख को बदल कर अब 18 अगस्त कर दिया गया है। 

‘बरेली की बर्फी’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। यह उत्तर भारत के शहर बरेली की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव द्वारा अभिनीत फिल्म की पटकथा को अश्विनी के पति नीतेश तिवारी द्वारा लिखा गया है। नीतेश तिवारी ने बेहद सफल फिल्म ‘दंगल’ का निर्देशन किया था। 

‘बरेली की बर्फी’ में अपने किरदार पर बात करने पर कुछ समय पहले कृति ने आईएएनएस से कहा था, ‘‘यह एक लडक़ों जैसा किरदार है। वह एक लडक़ी है जो बरेली में रहती है, लेकिन वह अपनी शर्तों पर कार्य करती है। वह बहुत ही चपल है और बनी बनाई धारणाओं पर सवाल करती है।’’

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More