BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आगामी 11 अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा को भाजपा शासित राज्यों में मनोरंजन कर से मुक्त रखा जायेगा। बॉलीवुड लाइफ के अनुसार ‘सरकार ने फिल्म को भाजपा शासित सभी राज्यों में टैक्स फ्री करने का का निर्णय ले लिया है। टॉयलेट: एक प्रेम कथा केवल एक फिल्म ही नहीं है बल्कि सोशल रिफॉर्म का एक जरिया भी है। फिल्म को सभी देशवासियों को देखना चाहिए। इसलिए हमने फिल्म को टैक्स फ्री करने की योजना बनाई है।’  दूसरी तरफ, इस बात की भी चर्चा है कि नारायण सिंह के निर्देशन में बनी टॉयलेट: एक प्रेम कथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित है, क्योंकि फिल्म का मुख्य विषय व्यंग्यपूर्ण प्रेम कहानी के साथ इसी विषय पर आधारित है। फिल्म में भारत में स्वच्छता की महत्ता पर प्रकाश डाला गया है। खासकर खुले में शौच के खिलाफ इसमें आवाज उठाई गई है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि उनका भाई लव सिन्हा दिग्गज फिल्मकार जे.पी. दत्ता की आगामी फिल्म ‘पलटन’ में शामिल है। सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘वाह ! लव सिन्हा इस ‘पलटन’ में शामिल हैं। दिग्गज फिल्मकार जे.पी. दत्ता की फिल्म। बहन होने पर गर्व है।’’ दत्त राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘बॉर्डर’ जैसी युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर जारी हुआ था, जिसमें सैन्यकर्मी एक टेढ़े-मेढ़े रास्ते पर चलते नजर आ रहे हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन, गुरमीत चौधरी और सोनू सूद भी हैं। जेपी फिल्म्स द्वारा निर्मित और दत्ता द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी। इसे 2018 की गर्मियों में रिलीज किया जाएगा।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया का कहना है कि भारतीय टेलीविजन पर महिलाओं का दबदबा है। वह आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘चंद्रकांता’ में नजर आएंगी। छोटे पर्दे पर महिलाओं के प्रतिनिधित्व पर उनकी राय के बारे में पूछे जाने पर उर्वशी ने आईएएनएस से कहा, ‘‘सबसे पहले, मैं आपको बता दूं कि टेलीविजन पर हमेशा महिलाओं का दबदबा रहा है और मुझे यकीन है कि टेलीविजन महिलाओं के प्रतिनिधित्व के आधार पर दर्शकों द्वारा स्वीकार किया गया है, नहीं तो यह इतना बड़ा नहीं हो सकता था।’’ एकता कपूर द्वारा निर्मित ‘चंद्रकांता’ का प्रीमियर 24 जून को कलर्स टेलीविजन चैनल पर होगा। इसमें उर्वशी नकारात्मक भूमिका में हैं, जो काला जादू करती है।उर्वशी ‘कसौटी जिंदगी की’ में कमोलिका का किरदार निभाने के बाद से जाना-माना नाम बन गईं थीं। वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 6’ की विजेता भी रह चुकी हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड के सुपरस्टार्स को आप उनकी वर्तमान तस्वीरों में तो बड़ी ही असानी से पहचान लेगें। लेकिन अगर उसी सुपरस्टार की बचपन की तस्वीर आपके सामने रख दी जाए तो क्या आप उसे पहचान पाएंगे। हो सकता हैं कि आप उसे पहचान ले मगर थोड़ा संदेह जरूर होगा। तो चलिए आज हम आपको उसी स्टार की एक तस्वीर दिखाने जा रहे हैं। क्या आप इस स्टार को पहचान नहीं पाए। चलिए हम थोड़ा हिंट देते जिससे आपको इसे पहचानने में थोड़ी आसानी होगी। इस स्टार के पिता भी बॉलीवुड के सुपरस्टार है। जिनका लंबा कद और दमदार अवाज उनकी खास पहचान है। इन्हें बॉलीवुड में एंग्री यंग मैन और बिग बी के नाम से जाना जाता है। हम्म...अब तो आप पक्का पहचान गए। जी हां इस तस्वीर में आप जिसे देख रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन के सुपुत्र अभिषेक बच्चन हैं। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शुक्रवार को अपनी बचपन की एक तस्वीर साझा की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फोटो के बारे में अभिषेक ने लिखा, ‘फ्लैशबैक फ्राइडे’। इसी महीने अभिषेक ने पूरे परिवार के साथ उस समय की तस्वीर शेयर किया था जब अमिताभ बच्चन अस्पताल से घर लौटे थे। बता दें, उस दौरान अमिताभ को फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान गंभीर चोट आ गई थी। इसके साथ ही अभिषेक ने एक और तस्वीर शेयर की थी और यह उस वक्त की तस्वीर थी जब अभिषेक को जन्म के बाद पहली बार घर लाया गया था। अभिषेक अपने पुराने दिनों को याद करते हुए 1985 की एक तस्वीर को इसी महीने फेसबुक पर शेयर की थी, जब वह अपने पिता से मिलने अस्पताल गए थे।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

बोनी कपूर इन दिनों अपनी पत्नी श्रीदेवी अभिनीत फिल्म ‘मॉम’ को प्रदर्शित करने की तैयारियों में जुटे हैं। आगामी महीने की 7 तारीख को प्रदर्शित होने जा रही इस फिल्म के जरिये श्रीदेवी पांच साल बाद वापसी कर रही हैं। वर्ष 2012 में उन्होंने गौरी शिंदे की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश के जरिये वापसी की थी। उसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले लेकिन उन्होंने किसी को स्वीकार नहीं किया। गत वर्ष उन्होंने अपने पति बोनी कपूर की फिल्म मॉम के जरिये पुन: वापसी की घोषणा की। हालांकि इस बीच उन्होंने तमिल भाषा में बनी ‘पुली’ में काम किया था। कहा जा रहा है कि अब बोनी कपूर अपनी पत्नी और भाई अनिल कपूर को लेकर मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। बोनी कपूर को मिस्टर इंडिया की कहानी आगे बढाने के लिए अब अच्छी कहानी मिल गई है। डेक्कन क्रॉनिकल में छपी एक खबर के अनुसार, बोनी कपूर अब मिस्टर इंडिया 2 को बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म में श्रीदेवी और अनिल कपूर अपने ओरिजनल किरदारों में ही नजर आएंगे लेकिन इनके साथ-साथ फिल्म में एक नई जोडी दिखाई देगी। हालांकि वो नई जोडी कौन होगी इसका फैसला अभी नहीं किया गया है। इस फिल्म को बनाने का बहुत बडा रीजन यह है कि बोनी कपूर मिस्टर इंडिया की कहानी को आगे बढाना चाहते हैं। खबर की मानें तो, इस फिल्म को बनाने का एक बहुत बडा कारण फिल्म की कहानी को आगे बढाना है लेकिन इसके लिए बोनी किसी प्रकार की जल्दबाजी में नहीं हैं। उन्हें इसके लिए एक अच्छी कहानी की जरूरत थी, जो कि अब उनको मिल गई है। डेक्कन क्रॉनिकल की इसी खबरे के अनुसार, ‘मिस्टर इंडिया 2 को निर्देशित करने के लिए एक नए निर्देशक की तलाश है, क्योंकि निर्देशक शेखर कपूर ने इस फिल्म को बनाने से इंकार कर दिया है। बोनी कपूर अब नए निर्देशक की तलाश में हैं, जो उनकी इस फिल्म को सही तरह से बना सके। इस रेस में राकेश ओम प्रकाश मेहरा और श्रीदेवी की मॉम के डायरेक्टर रवि उद्यवर का नाम सबसे आगे चल रहा है। देखना होगा कि कौन से निर्देशक को इस फिल्म की कमान मिलती है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

अपनी खूबसूरत अदाओं से लोगों को लुभाने वाली अभिनेत्री लीजा हेडन का जन्म 17 जून 1986 को चेन्नई में हुआ था। लीजा ने अपनी जिंदगी के 30 पड़ाव पूर करके 31 पड़ाव पर कदम रख चुकी है। लीजा का पूरा नाम एलीजाबेथ मैरी हेडन है। लीजा ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी। बॉलीवुड में कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय जलवा दिखा चुकी अभिनेत्री लिजा हेडन अपने बोल्ड और हॉट फिगर के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि लीजा को उनकी फिल्मों से ज्यादा हॉट फोटोशूट के लिए जाना जाता है। लीजा कई फोटोशूट और कई जानी मानी मैगजीन की कवर गर्ल बन चुकी है। लीजा हेडन फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग किया करती थी। मॉडलिंग के दिनों में लीजा के रैंप से लेकर फैशन की गलियों तक चर्चे रहे। लीजा की पहली बॉलीवुड डेब्यू 2010 में आई फिल्म ‘आयशा’ से की थी। इस फिल्म में उनकी छोटी सी भूमिका में थी। हालांकि लीजा ज्यादातर फिल्मों में छोटे-छोटे किरदारों से बालीवुड में पहचान बनाई। लेकिन इसके बाद भी वो अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। इसके बाद लीजा की क्वीन, द शौकीन्स, संता बंता प्राइवेट लिमिटेड, हाउसफुल 3 और ए दिल है मश्किल में नजर आ चुकी है। करण जौहर की ‘फिल्म ए दिल है मुश्किल’ में अपने बोल्ड एक्टिंग के कारण उन्होंने तारीफें बटोरी थी। लीजा ने ‘क्वीन’ फिल्म में कंगना रनोट के साथ काम किया था। उनका किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया। ‘द शौकीन्स’ फिल्म में लीजा के साथ अनुपम खेर, पीयूष मिश्रा, अक्षय कुमाार और अन्नू कपूर भी हैं। लीजा ने ‘रास्कल्स’ फिल्म में भी काम किया था। इस फिल्म में उनका एक गाना ‘शेक इट सैंया’ करके लोगों का मनोरंजन किया था।लीजा हेडन ने एक बार कहा था कि आईफा में देश-विदेश के मीडिया और प्रशंसकों से मिलकर आपको अपनी असल पहुंच का अंदाजा होता है। लीजा हेडन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘आईफा के बारे में एक अच्छी बात यह थी कि मुझे भारतीय सिनेमा के प्रभाव की पहुंच का अंदाजा हुआ। जब आप काम में व्यस्त रहते हैं और हर दिन स्टूडियो और घर की दिनचर्या के साथ जी रहे होते हैं, तब आपको अंदाजा नहीं होता है कि आपकी फिल्मों से दुनिया में कितने लोग प्रभावित हुए या हो रहे हैं। हाल ही में 17 मई को लिजा मां बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम उन्होंने जैक रखा है। इस बात की जानकारी लीजा ने खुद सोशल मीडिया पर दी थी।  लीजा ने बेटे की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘जैक ललवानी का जन्म 17 मई 2017 को हुआ।’ लीजा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड डीनो ललवानी के साथ पिछले साल अक्टूबर में शादी की थी। प्रेंगनेंसी के बाद लिजा सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती थी। उन्होंने प्रेगनेंसी के दौरान अपना फोटोशूट भी करवाया था।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

दरअसल ये आमिर के ऊपर तंज था, क्योंकि आजकल आमिर और दंगल गर्ल फातिमा सना शेख की बीच नजदीकियों की खबरें आ रही हैं। खबरें आ रही हैं कि इन दिनों आमिर खान और अगामी फिल्म की अभिनेत्री दंगल गर्ल फातिमा सना शेख के बीच नजदीकियों की खबरें है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो आमिर ही जाने।  दरअसल ये आमिर के ऊपर तंज था, क्योंकि आजकल आमिर और दंगल गर्ल फातिमा सना शेख की बीच नजदीकियों की खबरें आ रही हैं। खबरें आ रही हैं कि इन दिनों आमिर खान और अगामी फिल्म की अभिनेत्री दंगल गर्ल फातिमा सना शेख के बीच नजदीकियों की खबरें है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो आमिर ही जाने।  आपको बता दें कि आमिर ने पहली शादी 1986 में रीना दत्त से की फिर आमिर की जिंदगी में किरण राव की एंट्री हुई और दो बच्चों के पिता आमिर ने रीना से तलाक लेकर 2005 में किरण राव से शादी कर ली। फिलहाल आमिर इन दिनों आपनी आने वाली फिल्म ठग्स आॅफ हिंदोस्तान की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें उनके साथ पहली बार बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन स्क्रीन शेयर करने वाले है। इसके अलावा कैटरीना कैफ और फातिमा फिल्म के मुख्य किरदार में नजर आएंगी।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुम्बई । बॉलीवुड के पहले डांसिंग स्‍टार के रूप में जान जाने वाले मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून, 1950 को कोलकता शहर में हुआ था। माना जाता है कि जुडो कराटे से मिलता जुलता एक्शन हिन्दी फिल्मों में मिथुन चक्रवर्ती ही लेकर आए थे। मिथुन ने कोलकाता से बी.एस.सी. की परीक्षा पास कर पुणे फिल्म इंस्टीट्‌यूट से एक्टिंग की डिग्री ली। जिसके बाद उन्होने अपना फिल्मी केरियर शुरू कर दिया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करने के लिए कलाकारों को जहां कई वर्षों का समय लग जाता है, वहीं मिथुन चक्रवर्ती उन चंद अभिनेताओं में शामिल हैं, जिन्हें अपनी पहली ही फिल्म के लिए ये पुरस्कार हासिल हुआ। शानदार लुक, आवाज और युवाओं को लुभाने वाले शरीर के सहारे वो बॉलीवुड में कम समय में ही अपनी पहचान बनाने में सफल हुए। मिथुन ने अपने डांसिंग स्टाइल से रातोंरात इतनी प्रसिद्धी पाली थी कि वो युवा दिलों की चाहत बन गए। मिथुन ने अपनी सह अभिनेत्री योगिता बाली से शादी की और वर्तमान में वह तीन बेटे और एक बेटी के पिता हैं। फिल्मी केरियर की शुरूआत से ही शानदार फिल्मे देने वाले मिथुन अस्सी के दशक तक निर्माताओं की पहली पसंद बन गए। अस्सी के दशक में मिथुन को कम बजच की फिल्मों के बहुत सारे ऑफर मिले जिनको लेकर उन्हे गरीबो का अमिताभ भी कहा गया। 90 के दशक के आखिरी वर्षों में उन्होंने फिल्म दुनिया से नाता तोड़़ ऊटी में होटल व्यवसाय शुरू किया लेकिन फिल्मों का मोह उन्हे ज्यादा दिन दूर नहीं रख पाया। मिथुन का सफल फिल्मी केरियर उनको प्राप्त अवार्ड्स और पुरस्कारों से साफ झसकता है। मिथुन अब तक दो बार फिल्म फेयर पुरस्कार और तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।  मिथुन ने अब तक 350 से अधिक फिल्मों में एक्टिंग के अलावा बांग्ला, उड़िया और भोजपुरी में भी काम किया है। इसके अलावा मिथुन आजकल टीवी के रियलीटी शोज में कुछ ज्यादा ही नजर आ रहे हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

पिछले पांच साल से ज्यादा वक्त से सलमान खान को लेकर उनके छोटे भाई सोहेल खान ‘शेरखान’ बनाने की तैयारी में थे, लेकिन फिल्म बन नहीं पाई। सलमान खान ने इस फिल्म में काम करना स्वीकार किया था, लेकिन जिस तरह से सोहेल खान इस फिल्म को बनाना चाहते थे, सलमान संतुष्ट नहीं थे। लिहाजा प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया लेकिन सोहेल खान ने शेरखान को बनाने का स्वप्न नहीं छोडा। हाल ही में कुछ दिनों से उनकी यह फिल्म एक बार फिर से चर्चाओं के बोर्ड पर आ गई है। कहा जा रहा है सोहेल खान अपने इस महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को अब सलमान खान के बिना बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस सिलसिले में उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ शुरूआती बातचीत की है। सोहेल खान ने हाल ही में एक लीडिंग दैनिक को अपने एक साक्षात्कार में बताया कि यह फिल्म टाइगर श्रॉफ के साथ शुरू हो सकती है। सलमान खान जब फिल्म से जुडे थे, तब इसका निर्माण बजट बहुत ज्यादा था। अब इसे औसत बजट में बनाने की योजना है। यदि सोहेल खान की योजनाएं फलीभूत हुईं तो टाइगर श्रॉफ का खान कैंप में यह बडा मूव होगा।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई। पिछले १५ वर्षो से ज्यादा समय से फिल्मों और धारावाहिकों में काम करने वाले बहुमुखी प्रतिभाशाली एक्टर नीरज भारद्धाज आजकल मुंबई में ए सी टैक्सी और कभी कभी ऑटो रिक्शा में चलते देखे गए,जोकि हिंदी फिल्म प्रेम शास्त्र,भूखा शेर,तक़दीर का सिकंदर,वक़्त के शहजादे जैसी फिल्मों में और मुन्नीबाई नौटंकीवाली,मैया रखिया सेनुरवा आबाद जैसी भोजपुरी फिल्मों में बतौर हीरो काम किया और धारावाहिक 'एहसास','जाएँ कहा','कांच के रिश्ते,'साथ निभाना साथिया' 'बंधन कच्चे धागों का' इत्यादि में काम किया है।आखिर क्यों आजकल वे ए सी टैक्सी और कभी कभी रिक्शा से काम चला रहे है?जबकि उनके पास फोरटूनेर जैसी रॉयल गाडी है।   जब इसके लिए पता किया गया तो पता चला कि आजकल उनके पास ड्राइवर नहीं है, उसको उसकी लापरवाही के लिए निकाल दिया। वह गाडी के देख रेख ठीक से नहीं करता था। और एक दिन नीरज जी के बैंक से पचास हज़ार बाइक से निकाल कर ला रहा था, और घर पहुंच कर बोला कि पूरे पैसे कही गिर गया। इसके बाद उसको नौकरी से निकाल दिया। जब इसके लिए नीरज भारद्धाज बात किया गया तो उन्होंने कहा," मैं अपने स्टाफ तो घर के लोगो की तरह रखता हूँ। मैंने उसको घर से आने जाने के लिए बाइक भी खरीदकर दी थी।लेकिन वह कई बार लापरवाहियां कर चूका था। लापरवाह इंसान को रखना ही गलत होगा, यही विचार कर उसको निकाल दिया। जो आज ५० हज़ार लापरवाही से गवां दिया, कल ज्यादा का नुकसान कर सकता है।" आगे गाड़ी खुद ना चलाने के बारे में पूछे जाने पर नीरज भारद्धाज ने कहा," मैं ज्योतिष पर बहुत ज्यादा विश्वास करता हूँ। और उसके हिसाब से २०१८ तक का समय अच्छा नहीं है और बड़ा एक्सीडेंट होने का चांस है। इसलिए मैं गाडी नहीं चला रहा हूँ , वैसे मैं अच्छी तरह गाड़ी चलाना जनता हूँ। मैं नए ड्राइवर की तलाश कर रहा हूँ।जल्द ही अपनी गाड़ी से चलता हुआ नज़र आऊंगा।"  

Read More

'चिता जीत कुन डू ग्लोबल स्पोर्ट्स फेडरेशन' के चेयरमैन,बॉलीवुड फिल्मों के सुप्रसिद्ध मार्शल आर्ट एक्सपर्ट,वर्ल्ड फेमस ग्रांडमास्टर व मार्शल आर्ट गुरू चिता यज्ञेश शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी बड़े सुपर स्टार और स्टार अभिनेताओं-अभिनेत्रिओं लोगों को मार्शल आर्ट सिखाया है।और अपने मार्शल आर्ट के जरिये देश-विदेश में सभी जगह ख्याति प्राप्त की है।अभी हाल में उनको कनाडा में मार्शल आर्ट सेमिनार,सेल्फ डिफेंस, वीमेन एम्पावरमेंट इत्यादि के लिए वहां के लोगों को ट्रेनिंग के कनाडा के डायरेक्टर ऑफ़ साऊथ एशिया डेवलोपमेन्ट एंड मेम्बरशिप ग्रोथ श्री गुलाब सिंह सैनी द्वारा बुलाया गया था,जहाँ पर सैनी ने उनका स्वागत किया और पूरे कनाडा की सैर भी करवाई। यह वही सैनी है जोकि यहाँ से जाने वाले सभी विशिष्ट और बड़े लोगों का सरकार की तरफ से वेलकम करते थे।जहाँ पर चिता यज्ञेश शेट्टी ने मार्शल आर्ट सेमिनार,सेल्फ डिफेंस,वीमेन एम्पावरमेंट इत्यादि पर कई कार्यक्रम किये और मिस्सिस्साउगा, ओंटारियो में दी डिफेन्स ऑफ़ डिपार्टमेंट ऑफ़ फायर के लोगों को मार्शल आर्ट सिखाया।                    और अपने २५ दिन के कनाडा के टूर से मुंबई लौटने के बाद मार्शल आर्ट गुरू चिता यज्ञेश शेट्टी कहा,"मुझे जो इतना सम्मान कनाडा वालों ने दिया मैं उनका और गुलाब सिंह सैनी आभारी हूँ।सैनीजी से बात हुई है कि उनकी सरकार वहां भारत से वहां पर फिल्म की शूटिंग के लिए आने वाले लोगों को रिबेट देने के बजाय उनको फ्री में रहने, खाने, लोकेशन, लोकल ट्रांपोटेशन और शूटिंग कैमरे की सुविधा दी जाय। क्योंकि लोगों को कभी रिबेट मिल पाता है और कभी नहीं मिलता है। सैनीजी ने अपनी सरकार से इसपर बात करके बताएँगे और कोशिश करेंगे कि ऐसा हो। हो सकता है जल्द ही में वहां के लोगों के लिए भी मैं कनाडा में मार्शल आर्ट ट्रेनिगं सेंटर शुरू करूँ। "                                                 

Read More

जब से रेमो डिसूजा ने अपनी आने वाली डांस बेस्ड फिल्म में सलमान को लेने की घोषण की है, तभी से इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है कि, फिल्म में सलमान के अपोजिट कौन सी अभिनेत्री होगी? रेमो की यह फिल्म एक डांस बेस्ड फिल्म होगी जिसमें सलमान खान को एक 13 साल की लड़की के डांसर पिता की भूमिका निभाना है। चर्चा है कि फिल्म में दो नायिकाएं होंगी, जिसमें एक सलमान के अपोजिट होगी दूसरी सलमान की बेटी का किरदार निभाएगी। हाल ही में खबर आई है कि सलमान की बेटी का किरदार डेजी शाह निभा सकती है। बता दें कि डेजी शाह ने सलमान की फिल्म जय हो से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। वहीं दूसरी अभिनेत्री के तौर पर जैकलीन फर्नांडिस का नाम सामने आया है।  पिछले दिनों खबर आई थी कि सलमान की यह फिल्म ‘एबीसीडी’ सिरीज का तीसरा पार्ट होगी। लेकिन सलमान और खुद रेमो ने इस खबर का अफवाह करार दिया। जल्द ही कोरियोग्राफर से निर्देशक बने रेमो डिसूजा के निर्देशन में एक डांस बेस्ड फिल्म ‘डांसर डैड’ की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसके लिए सलमान को कुछ पतला होना होगा, जिससे वह नृत्य आधारित इस फिल्म में एक नृतक की भूमिका को अच्छी तरह से निभा सके।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More