BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

हैप्पी बर्थ डे मिथुन दा

हैप्पी बर्थ डे मिथुन दामुम्बई । बॉलीवुड के पहले डांसिंग स्‍टार के रूप में जान जाने वाले मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून, 1950 को कोलकता शहर में हुआ था। माना जाता है कि जुडो कराटे से मिलता जुलता एक्शन हिन्दी फिल्मों में मिथुन चक्रवर्ती ही लेकर आए थे। मिथुन ने कोलकाता से बी.एस.सी. की परीक्षा पास कर पुणे फिल्म इंस्टीट्‌यूट से एक्टिंग की डिग्री ली।

जिसके बाद उन्होने अपना फिल्मी केरियर शुरू कर दिया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करने के लिए कलाकारों को जहां कई वर्षों का समय लग जाता है, वहीं मिथुन चक्रवर्ती उन चंद अभिनेताओं में शामिल हैं, जिन्हें अपनी पहली ही फिल्म के लिए ये पुरस्कार हासिल हुआ। शानदार लुक, आवाज और युवाओं को लुभाने वाले शरीर के सहारे वो बॉलीवुड में कम समय में ही अपनी पहचान बनाने में सफल हुए। मिथुन ने अपने डांसिंग स्टाइल से रातोंरात इतनी प्रसिद्धी पाली थी कि वो युवा दिलों की चाहत बन गए। मिथुन ने अपनी सह अभिनेत्री योगिता बाली से शादी की और वर्तमान में वह तीन बेटे और एक बेटी के पिता हैं।

फिल्मी केरियर की शुरूआत से ही शानदार फिल्मे देने वाले मिथुन अस्सी के दशक तक निर्माताओं की पहली पसंद बन गए। अस्सी के दशक में मिथुन को कम बजच की फिल्मों के बहुत सारे ऑफर मिले जिनको लेकर उन्हे गरीबो का अमिताभ भी कहा गया। 90 के दशक के आखिरी वर्षों में उन्होंने फिल्म दुनिया से नाता तोड़़ ऊटी में होटल व्यवसाय शुरू किया लेकिन फिल्मों का मोह उन्हे ज्यादा दिन दूर नहीं रख पाया।

मिथुन का सफल फिल्मी केरियर उनको प्राप्त अवार्ड्स और पुरस्कारों से साफ झसकता है। मिथुन अब तक दो बार फिल्म फेयर पुरस्कार और तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। 

मिथुन ने अब तक 350 से अधिक फिल्मों में एक्टिंग के अलावा बांग्ला, उड़िया और भोजपुरी में भी काम किया है। इसके अलावा मिथुन आजकल टीवी के रियलीटी शोज में कुछ ज्यादा ही नजर आ रहे हैं। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More