देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । भारतीय वनडे व टी20 टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का शुक्रवार (7 जुलाई) को 36वां जन्म दिन है। माही के नाम से मशहूर धोनी का जन्म सात जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। धोनी झारखंड के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। धोनी अभी वेस्टइंडीज में पांच मैच की वनडे सीरीज और एक टी20 मुकाबला खेलने में व्यस्त हैं। धोनी एक दशक से भी ज्यादा समय तक विकेटकीपर, बल्लेबाज, कप्तान हर भूमिका में फिट रहे।
धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित पहला टी20 विश्व कप और अगले साल सीबी सीरीज का खिताब जीता। वर्ष 2008 के अंत में धोनी को टेस्ट की कप्तानी भी मिल गई। इसके बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड व न्यूजीलैंड के खिलाफ यादगार सीरीज जीतने में सफल रही और लाजवाब प्रदर्शन के आधार पर टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की कुर्सी पर काबिज हो गई।
साल 2011 में भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश की मेजबानी में खेले गए वनडे विश्व कप में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने बाजी मारी थी। वर्ष 2014 के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान धोनी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा बोल दिया। धोनी की धूम आईपीएल टी20 टूर्नामेंट में भी रही है। उनके नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने दो बार आईपीएल खिताब जीता तथा चार दफा टीम उपविजेता रही। वर्ष 2004 में करिअर शुरू करने वाले धोनी के 90 टेस्ट में 38.09 के औसत से छह शतक व 33 अर्धशतक की मदद से 4876 रन रहे, जबकि उनके खाते में विकेट के पीछे 294 शिकार (256 कैच, 38 स्टंप) हैं। इसके अलावा धोनी 295 वनडे में 51.32 के औसत तथा 10 शतक व 64 फिफ्टी की मदद से 9496 रन बनाने के साथ 373 शिकार (276 कैच, 97 स्टंप) कर चुके हैं।
साथ ही धोनी को 76 टी20 खेलने का मौका भी मिला है, जिसमें उनके 1209 रन और 65 शिकार हैं। धोनी के व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो धोनी ने 4 जुलाई 2010 को साक्षी सिंह रावत के साथ सात फेरे लिए थे। 6 फरवरी 2015 को धोनी बेटी के पिता बने, जिसका नाम जिवा रखा गया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
योगी सरकार के साढे़ चार वर्ष पूर्ण होने पर गिनाई उपलब्धियां
T-20 World Cup: भारतीय टीम के साथ मेंटर की भूमिका में होंगे धोनी, पाकिस्तान के साथ इस दिन होगा मुकाबला
आधार कार्ड से सीधे खाते में आता है मुआवजा