BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

शाहरुख खान की ‘हैप्पी न्यू ईयर’ से पिछडी बाहुबली-2

शाहरुख खान की ‘हैप्पी न्यू ईयर’ से पिछडी बाहुबली-2बाहुबली 2’ फिल्म शुक्रवार के दिन रिलीज हो चुकी है। पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ने ऐतिहासिक आंकडे देश को दिए है। आज से पहले भारत ने किसी फिल्म को लेकर पहले ही दिन इस तरह के आंकडे तो नहीं देखें थे। ‘बाहुबली 2’ ने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ और सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ को कमाई के मामले में पछाड दिया है। फिल्म के कमाई की आंकडे कुछ कन्फर्म नहीं हो पा रहे थे। सभी अपने-अपने आंकडे दुनिया के सामने रख रहे थे। ऐसे में फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर फिल्म के पहले दिन की सही कमाई के आंकडे पेश किए हैं। करण जौहर की माने तो फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने शुक्रवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 121 करोड रुपए बटोरे हैं। ये आंकड़े भारत के हैं। इसमें से भी हिंदी भाषा में प्रदर्शित फिल्म ने 41 करोड रुपए जुटाएं जबकि बाकी के 80 करोड रुपए तमिल, तेलगु और मलयालम भाषाओं की फिल्मों ने जमा किए है।दुनिया भर में कमाई के नए आयाम बनाने में जुटी ‘बाहुबली’ शाहरुख खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ से पीछे रह गई है। यह लाइन पढकर आपको आश्चर्य होगा कि पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर वैश्विक स्तर 200 करोड का कारोबार करने वाली यह फिल्म शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर से कैसे पीछे रह सकती है। आप अपने दिमाग पर ज्यादा जोर डालें उससे पहले ही हम आपको बता देते हैं कि किस तरह से शाहरुख खान ने बाहुबली को मात दे दी है। निर्देशक एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली-2’ ने हिन्दी भाषी क्षेत्रों में पहले दिन 41 करोड की कमाई की है। जो कि आमिर खान की ‘दंगल’ (29.78 करोड) और सलमान खान की ‘सुल्तान’ (36.54 करोड) से खासी आगे है। लेकिन यह शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर को पछाडने में असफल रही है। शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर ने हिन्दी भाषी क्षेत्रों में पहले दिन 42.62 करोड का कारोबार किया था, जबकि बाहुबली-2 ने पहले दिन हिन्दी भाषी क्षेत्रों में 41 करोड का कारोबार किया है। हालांकि समस्त भाषाओं (हिन्दी, तमिल, तेलुगु और मलयालम) में मिलाकर बाहुबली-2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 121 करोड नैट का कारोबार किया है। यहां हम सिर्फ हिन्दी भाषी क्षेत्रों के आंकडों की तुलना कर रहे हैं, जिसके चलते शाहरुख खान ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। हैप्पी न्यू ईयर (2014) ने पहले दिन हिन्दी में 42.62 करोड, तेलुगु मे 1.43 करोड, तमिल में 92 लाख का कारोबार करते हुए कुल 44.97 करोड का कलेक्शन किया था। 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More