BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बिहार चुनाव : बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद ने थामा राजद का हाथ, कहा- सीएम नीतीश ने दिया धोखा

पटना। बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद अपने पुत्र चेतन आनंद के साथ सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गई। सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार निशाना साधा। पूर्व सांसद लवली आनंद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आवास पहुंची और राबड़ी देवी और राजद नेता तेजस्वी यादव से मुलााकत की। इसके बाद उन्होंने अपने पुत्र चेतन आनंद के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर तेजस्वी यादव और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी मौजूद रहे।

राजद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद लवली आनंद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने राजद में मन से काम करने का वादा करते हुए कहा कि नीतीश सरकार सभी पुरूषार्थी नेताओं को जेल भेजने का काम कर रही है, ऐसे लोगों को सत्ता से बेदखल करने के लिए सभी को एकजुट करेंगी।

लवली आनंद ने दावा करते हुए कहा कि उनके साथ सभी वगरें का समर्थन है। इधर, चेतन आनंद ने कहा कि युवा क्रांति लाएंगे और अब यहां के युवा बदलाव के लिए एकजुट हो रहे हैं। बाहुबली नेता आनंद मोहन फि लहाल जेल में बंद हैं।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More