BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे, एम्स के 3 डॉक्टर सहित 5 लोगों की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे, एम्स के 3 डॉक्टर सहित 5 लोगों की मौतनोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आगरा के बीच बने यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को तडक़े दो हादसों में एम्स के 3 डॉक्टर सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। पहला हादसा जहां गौतमबुद्धनगर के दनकौर के पास हुआ है, वहीं दूसरा हादसा मथुरा के पास हुआ। दोनों हादसों में एम्स के तीन डॉक्टर्स सहित 5 लोगों की मौत हो गई।

 

मथुरा के थाना सुरीर कोतवाली इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 88 के पास एक तेज रफ्तार इनोवा कार कन्टेनर से जा टकराई। हादसे में एम्स के 3 डॉक्टरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हैं। घायल डॉक्टरों को इलाज के लिए एम्स रवाना कर दिया गया है।

 

बताया जा रहा है कि एम्स के डॉक्टर नोएडा से आगरा की ओर से जा रहे थे। गाड़ी में सात लोग मौजूद थे। सुरीर थाना क्षेत्र के पास तेज रफ्तार कार आगे खड़े डंपर से टकरा गई। इसके बाद गाड़ी डिवाइडर से भी टकराई। पुलिस इन सभी लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इलाज के लिए घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More