BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

न्यू फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन की बोगियां पटरी से उतरीं, 7 की मौत

न्यू फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन की बोगियां पटरी से उतरीं, 7 की मौतलखनऊ। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में न्यू फरक्का एक्सप्रेस के इंजन समेत 9 डिब्बे बुधवार को पटरी से उतर गए। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल के मालदा से नई दिल्ली आ रही थी।मुख्यमंत्री योगी की तरफ से मृतकों को दो लाख की सहायता और घायलों को पचास हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस रायबरेली में रेल दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि शोकग्रस्त परिवारों के लिए साथ हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्दी ही ठीक हो जाए। यूपी सरकार, रेलवे और एनडीआरएफ दुर्घटना स्थल पर सभी संभावित सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं। इलाहाबाद पहुंची सोनिया गांधी ने इस घटना पर दुख जताया और इसके बाद अपना स्वागत कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि जिन लोगों ने अपने परिजन खोए हैं। उनके दुख में मैं उनके साथ हूं। रेल मंत्रालय ने मुआवजा के रूप में मृतकों के परिजनों को पांच लाख और घायलों को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

रेलवे के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरडी वाजपेयी ने इस घटना में छह लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि की है। 24 घंटे तक एक ही ट्रेक से गाडियां निकाली जाएगी। मीडिया रिपोर्ट सात लोगों की मरने की बात बता रहा है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More