BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मिथुन चक्रवर्ती की वापसी हॉरर फिल्म से, रामगोपाल वर्मा का धमाका

मिथुन चक्रवर्ती की वापसी हॉरर फिल्म से, रामगोपाल वर्मा का धमाकाअमिताभ बच्चन को लेकर सरकार-3 बनाने वाले निर्माता निर्देशक रामगोपाल वर्मा अब बॉलीवुड के ओरिजनल डिस्को किंग मिथुन चक्रवर्ती को लेकर एक हॉरर फिल्म बनाने जा रहे हैं। दो साल बाद सिनेमा में वापसी करने वाले मिथुन चक्रवर्ती के लिए कहा जा रहा था कि वे काफी समय से बीमार थे और अमेरिका में उनका इलाज हो रहा है। अब समाचार हैं वे फिर से अभिनय में वापसी करने जा रहे हैं। रामगोपाल वर्मा पहले भी हॉरर फिल्मों में हाथ आजमा चुके हैं। अपने समय में उन्होंने निर्माता बोनी कपूर के लिए ‘रात’ फिल्म का निर्देशन किया था, जिसमें रेवती ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में ओमपुरी ने तांत्रिक की भूमिका अभिनीत की थी। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त नहीं हो पायी थी। इसके बाद उन्होंने रेखा, अजय देवगन और उर्मिला मातोंडकर को लेकर ‘भूत’ का निर्माण किया था। अपने प्रस्तुतीकरण, लाजवाब अभिनय और बेहतरीन निर्देशन की बदौलत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर व्यापक सफलता प्राप्त की थी। सुष्मिता सेन को लेकर भी वास्तुशास्त्र नामक फिल्म का निर्माण व निर्देशन किया था। कहा जा रहा है कि फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती को अहम् रोल दिया गया है। हालांकि फिल्म की कहानी को अभी तक छिपा कर रखा गया है। मिथुन चक्रवर्ती बौलीवुड में आखिरी बार 2015 में आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘हवाईजादा’ में नजर आये थे जबकि छोटे परदे पर डांस रियलिटर शो डांस इंडिया में वे जज बनकर दर्शकों को अपनी अदाओं से दीवाना बना चुके हैं। अब वो डर के सहारे अपना नया अंदाज़ दिखाएंगे। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More