BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

Ex-lovers Ranbir Kapoor and Katrina Kaif are out-and-out promoting their upcoming film Jagga Jasoos. They have been visiting several platforms to give interviews together and are seen bonding like never before.   But, recently, a different scenario was witnessed during an interview with a leading TV channel. During the interview, several awkward moments took place between Ranbir-Katrina and it turned out to be very awkward.   During their stint, Ranbir tried to interrupt Katrina several times throughout. This made Katrina annoyed. When Ranbir was done answering to question, the host turned to Katrina and asked her about her character and also Shruti's (Katrina) relationship with Jagga (Ranbir). Katrina was answering sweetly to these questions and then Ranbir interrupted her and said that her character treats his like a kid as if he does not know anything in this world.   Katrina cut him and said, "And in real life, he treats me like a kid like I know nothing because he won’t let me finish my sentences." To which Ranbir said, "In life, I am talking about in the film."   Katrina looked irritated when Ranbir added, "Her character is disaster prone. She is a calamity, Jane. Wherever she goes, disaster follows..."   Katrina then told him, "I can also say this." And said, "You do realise you’re talking about my character when I am sitting right here."   Ranbir gave an instant reply, "Yeah, but you are not saying it properly. I am the producer of the film. I can talk about it." When Katrina was asked how was it working with Ranbir, she said, "Before, he used to come to the sets thinking we are in this together. Now he comes on the sets to teach me and we just need to understand that we are in his great presence."   Whereas Ranbir added, "I just want to... you know... better her in any which way possible as a human being and as an artist, as an actress, as a star." When Ranbir was speaking, Katrina rolled her eyes and said, "unbelievable, shocking" .साभार-khaskhabar.com  

Read More

आपके सामने जो तस्वीर आई है क्या आप इस गायक को पहचाने हैं? चलिए हम आपको कुछ संकेत बता रहे हैं जिससे आपको कुछ मदद मिलेगी। बता दें कि काफी समय तक बॉलिवुड से गायब रहने के 2 साल पहले सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में इस गायक ने कव्वाली ‘भर दो झोली मेरी’ से लोगों के बीच काफी पॉप्युलर थी। जी हां अब याद आ गया आपको। अदनान सामी जल्द ऐक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं। बॉलीवुड फिल्मों में कई खूबसूरत गाने देने वाले अदनान सामी जल्द एक्टिंग में हाथ आजमाने वाले हैं। खबर है कि अदनान राधिका राव के साथ डेब्यू करने जा रहे हैं। जिसका हाल ही में पहला लुक जारी किया गया। इस लुक को आप एक बार देखने के बाद पहचान नहीं पाएंगे। विनय सप्रू की ये फिल्म अफगान नाम से आने वाली है। इस फिल्म में अदनान म्यूजीशियन के रोल में नजर आने वाले हैं। ड्रामा, इमोशन और म्यूजिक से भरी यह फिल्म एक अच्छा एंटरटेनमेंट पैकेज हो सकती है। यह प्रोजेक्ट बतौर भारतीय नागरिक अदनान का पहला प्रोजेक्ट है। अदनान का गाया हुआ, तेरा चेहरा, कभी तो नजर मिलाओ, किसी दिन, एक लड़की दीवानी सी कुछ अदनान की चर्चित एल्बल में से हैं। आज फिल्मों में शुरुआत करने वाले अदनान पहले काफी भारी भरकम शरीर वाले थे.। लेकिन वजन घटाने के बाद उनका लुक पूरी तरह से बदल चुका है। साभार-khaskhabar.com    

Read More

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जल्द ही टॉयलेट एक प्रेमकथा फिल्म में नजर आने वाले है। अक्षय पर्दे पर काफी शरारती अंदाज में आपने देखा होगा लेकिन क्या आपको ये मालूम है कि अक्षय असल जिंदगी में भी वैसे ही है। खासतौर पर जब वह अपनी बेटी नितारा के साथ होते हैं तो उनके पैरों में तो जैसे स्प्रिंग ही लग जाते हैं। बता दें कि अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय और नितारा उछलते हुए चल रहे हैं। इसी वीडियो पर अक्षय ने लिखा है कि, ‘नितारा के साथ होने पर वह ऐसे शरारती हो जाते हैं।’ सूत्र की मानें तो अक्षय कुमार जल्द ही प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी के किरदार में नजर आने वाले हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर जल्द ही फिल्म बनने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में यानी पीएम मोदी के किरदार में नजर आ सकते हैं। बता दें कि कुछ समय पहले मोदी के किरदार के लिए परेश रावल, अनुपम खेर और विक्टर बनर्जी जैसे नामों पर अटकलें लगाई जा रही थी।  साभार-khaskhabar.com

Read More

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। फेसबुक और ट्विटर दोनों को अगर मिला कर देखें तो लगभग 2.70 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वैसे अमिताभ के रियल फैंस की संख्या इससे भी कहीं ज्यादा है। अमिताभ दोनों प्लेटफॉर्म्स पर बहुत एक्टिव हैं। यहां तक कि वह एक ब्लॉग भी लिखते हैं। इस ब्लॉग पर वह कई साल से लिखते आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन अपने फेसबुक अकाउंट के सभी फीचर्स का उपयोग नहीं कर पा रहे थे, जिससे वे काफी परेशान और गुस्से में दिखे। इसलिए उन्होंने रविवार को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक से शिकायत की। अमिताभ ने रविवार को ट्विटर पर लिखा कि, ‘हेलो फेसबुक, जागो। मेरा फेसबुक पेज पूरी तरह नहीं खुल रहा है। यह कई दिनों से हो रहा है! शिकायत करने के लिए इस माध्यम का उपयोग करना पड़ा।’ बता दें कि अमिताभ बच्चन इससे पहले भी सोशल मीडिया पर इस तरह की शिकायत कर चुके हैं। अमिताभ इस समय आमिर खान के साथ माल्टा में ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में आमिर खान, कैटरीना कैफ, फातिमा सना शेख जैसे कलाकार मुख्य किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 2018 में रिलीज होगी।  साभार-khaskhabar.com

Read More

टीवी की फेवरेट बहु दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, हालांकि ये वीडियो एक साल पुराना है लेकिन बहुत ही दिलचस्प हैै। दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी विदाई की एक अनोखी वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में विवेक दहिया से उनकी शादी के बाद भोपाल एयरपोर्ट पर हुई विदाई की रस्में दिख रही हैं। दिव्यंका के इस एयरपोर्ट विदाई समारोह में कुछ फनी सीन भी हैं। दिव्यंका ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि, ‘विवेक क्या तुम्हें यह दिन याद है? उस दिन भी आज ही तरह काफी तेज बारिश हो रही थी। मैं अपने घर से अपनी विवाई के इंतजार में थी, लेकिन बारिश और बाढ़ की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। यह सब बहुत ही अनोखा और फिल्मी हो गया था। उस दिन कोई भी रोया नहीं था। ऐसा आम तौर पर होता है कि आप अपने लिए कुछ योजना बनाते हैं लेकिन जिंदगी अचानक ही आपकी योजना को और भी खूबसूरत बना देती है। जीवन के बेस्ट चैप्टर्स उसी समय लिए जाते हैं जब आप बदलाव का विरोध नहीं करते हैं और जो हो रहा है उसी के साथ हो लेते हैं।’ बता दें कि विवेक और दिव्यांका की शादी पिछले साल जुलाई में हुई थी। दिव्यांका अपनी शादी में काफी खूबसूरत लग रही थी। यहां तक की उनकी प्रि वेडिंग फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चित हुई थी। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की जोड़ी ने सनाया-मोहित और अबिगेल-सनम को पीछे छोड़ते ‘नच बलिए सीजन 8’ हुए बाजी मार ली है। बता दें कि, ग्रांड फिनाले की दौड़ में दिव्यांका-विवेक, मोहित-सनाया और सनम-अबीगैल यह सेलिब्रिटी जोड़ियों आखिरी बची थी। इन तीनों के बीच ‘नच’ के मंच पर जबरदस्त मुकाबला हुआ। साभार-khaskhabar.com    

Read More

सुपरहिट धारावाहिक 'चंद्रकांता',बेताल पचीसी,जय गणेश तथा अक्षय कुमार के साथ फिल्म' दावा','जय किशन' तथा जैकी श्रॉफ के साथ 'लाटसाब' व  इत्यादि का निर्देशन करनेवाले निर्देशक सुनील अग्निहोत्री के बेटे सिद्धार्थ अग्निहोत्री ने भी एक शार्ट फिल्म' इक्वल मॉम्स' के जरिये फिल्म निर्देशन के जगत में अपना कदम रक्खा है। यह फिल्म यू टियूब पर काफी हिट हो गयी है।इसे निर्माण ओगिलवीमुंबई के साथ मिलकर निर्मात्री पूजा खूबचंदानी,अपेक्षा अग्रवाल व सिद्धार्थ अग्निहोत्री ने किया है, जिसके लेखक अक्षय शेठ है। फिल्म में गोद लिए(अडॉप्टेड) बच्चे की माँ के मैटरनिटी लिव जैसे संवेदनशील मुद्दे को बड़े खूबसूरत ढंग से दर्शाने का और सरकार को एक सन्देश पहुंचाने का काम किया है। इसमें एक बच्चा और उसकी माँ (प्रिया मलिक) के जरिये इसे सिर्फ दो मिनट में दिखाया गया है। जिसे कई फिल्म फेस्टिवल में भी भेजने को तैयारी हो रही है।                                   निर्देशन सिद्धार्थ अग्निहोत्री ने न्यूयोर्क फिल्म अकादमी,न्यूयोर्क से फिल्म मेकिंग का कोर्स किया है। अपना खुद का 'ऐल्लुसिओनिस्ट फिल्म्स' नामक प्रोडक्शन हाउस खोला है, जिसके जरिये विज्ञापन फिल्म,वेब सीरीज़, टीवी शो इत्यादि का निर्माण करते है।फिल्म' इक्वल मॉम्स' का सब्जेक्ट उनको बहुत अच्छा लगा, इसलिए पहली बार निर्देशन किया। इन्होने कभी भी फिल्म इंडस्ट्री में अपने पिता निर्देशक सुनील अग्निहोत्री की पहचान दिखाने की कोशिश नहीं की और ना ही वे चाहते है,उनकी से उनको कोई फेवर करे। सिद्धार्थ अपनी पहचान अपने काम से फिल्म इंडस्ट्री में  बनाना चाहते है। इसलिए पहले केवल विज्ञापन जगत से जुड़े और वहां पर काम किया।अब वे फिल्म निर्देशन करना चाहते है, लेकिन जब उनको दिल को छू लेनेवाली कोई कहानी मिलेगी तभी वे निर्देशन करेंगे। अपनी शॉर्ट फिल्म के बारे में निर्देशक सिद्धार्थ अग्निहोत्री कहते है," आज जब गर्भवती महिलाओं को तीन से छ: महीने की मैटरनिटी लिव यानि छुट्टी मिलती है तो जो महिलाये छोटे बच्चे को गोद लेती है या अडॉप्ट करती है तो उसको भी मैटरनिटी लिव क्यों नहीं? इसलिए सरकार को चाहिए कि वे उनको भी मैटरनिटी लिव दे।" 

Read More

सनी देओल इन दिनों अपने पिता धर्मेन्द्र के बैनर को पुनस्र्थापित करने में लगे हैं। वे अपने बेटे करण देओल को लेकर ‘पल-पल दिल के पास’ नामक फिल्म का निर्माण और निर्देशन कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग मनाली में की जा रही है। अब जो समाचार प्राप्त हो रहे हैं उनके अनुसार सनी देओल अपनी फिल्म यमला पगला दीवाना का तीसरा भाग बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म की अगस्त से शूटिंग शुरू होगी और फरवरी 2018 में इसे प्रदर्शित किया जाएगा। इस फिल्म का दूसरा भाग वर्ष 2013 में प्रदर्शित हुआ था और यह असफल रहा था, तब देओल परिवार ने कहा था कि इसका तीसरा भाग नहीं बनाएंगे। यमला पगला दीवाना-3 में भी धर्मेन्द्र, सनी और बॉबी की जोडी नजर आएगी। अगस्त से फ्लोर पर जाने वाली इस फिल्म की शूटिंग पंजाब, मुंबई और गुजरात में की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के तीसरे भाग का निर्देशन पंजाबी फिल्मों के सुपर निर्देशक नवनीत सिंह करेंगे। इसका पहला भाग समीर कर्णिक और दूसरा भाग संगीत सिवन ने निर्देशित किया था। इस फिल्म का लेखन पंजाबी फिल्मों के लेखक धीरत रतन ने किया जो जट्ट एंड जूलियट-2 और रोमियो रांझा को लिख चुके हैं। इस कडी का पिछली दो कडियों से कोई लेना देना नहीं है। तीनों सितारे बिलकुल नए किरदार में नजर आएंगे। इसमें इमोशन कॉमेडी के साथ एक्शन का तडका होगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की आने वाली फिल्म ‘जग्गा जासूस’ का गाना ‘झुमरी तलैया’ रिलीज हो गया है। बता दें कि इससे पहले फिल्म के दो गाने ‘गलती से मिस्टेक’ और दिल ‘उल्लू का पट्ठा है’ के बाद झुमरी तलैया है आपको नाचने पर मजबूर कर देगा। गाने में रणबीर और कटरीना की अनोखी बॉन्डिंग दिखाई गई है। गाने का वीडियो फिल्म की कहानी की एक झलक दे रहा है। प्रीतम और नीलेश की इस कंपोजिशन को अरिजीत सिंह और नीति मोहन ने अपने सुरों से सजाया है। सुनने में भले ही झुमरी तलैया थोड़ा अटपटा सा नाम लग रहा है। यह एक रोमांटिक गाना है जिसमें रणबीर कैटरीना के गांव का पता पूछ रहे हैं। गाने के बोल हैं, ‘मेरे गांव का नाम झुमरी तलैया तेरा गांव शायद तिंबाकु।’ ब्रेक अप के बाद कैटरीना और रणबीर की केमिस्ट्री तो इस फिल्म के लिए एक्साइटमेंट पैदा कर ही रही है। गाने में रणबीर और कैटरीना काफी मस्ती कर रहे हैं। इस फिल्म की अतरंगी लोकेशन्स और जग्गा की अनोखी दुनिया देखने का भी लोगों को खासा इंतजार है। गाने के एक सीन में रणबीर और कैटरीना को नंगा दिखाया गया है। फिर वह बास्केट में खुद को छिपाते हुए भागते हैं। पिदले काफी समय से रिलीज को अटकी अनुराग बसु के निर्देशन में बनी ये फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिलहाल रणबीर औक कटरीना फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

The Congress' Mumbai unit on Wednesday asked megastar Amitabh Bachchan to refrain from acting as the Brand Ambassador for the upcoming Goods & Services Tax (GST) being rolled out from July 1.   "Both Prime Minister (Narendra Modi) and Finance Minister (Arun Jaitley) know that the government is not ready nor does it have the infrastructure to roll out GST. That's why it is using a legend like Amitabh Bachchan so that he becomes the fall guy and has to face the brickbats," Mumbai Congress President Sanjay Nirupam said in a statement.   Nirupam noted that he had the utmost respect for the superstar and hence "wanted to caution him" against being used by government on the issue of GST. "The idea was 'One Country, One Tax,' but what is being rolled out is a one country and at least four taxes. Why are Indians being fooled? And why use an icon and his credibility to fool them?" he asked.   According to some reports, the megastar has responded on social media, saying he was asked to do it and so he did it.  Amitabh appears in a 40-second video released by the government on GST where he explains the various benefits of the new tax regime coming up next month.    Besides GST, the Bollywood legend is the Brand Ambassador for various other government initiatives like Swachch Bharat Abhiyan's latest campaign, 'Darwaza Band', and also for Gujarat Tourism. साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिनेता धर्मेन्द्र को भले ही अब बॉलीवुड का ‘यमला, पगला, दीवाना’ के रूप में जाना जाता है, लेकिन सालों तक वह रुपहले पर्दे के माचो हीरो और ही-मैन के रूप में भी देखे जाते रहे। दिग्गज अभिनेता का कहना है कि उन्हें लगता है कि पांच दशकों के अपने फिल्मी सफर को उन्होंने कुछ लम्हों में ही पूरा कर लिया है और अब उन्हें आश्चर्य होता है कि यह इतनी जल्दी कैसे हो गया। हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, ‘एक लंबा सफर लम्हों में गुजर गया..अगर हम इसे देखें, तो यह लंबा सफर रहा है और यह बस, कुछ लम्हों में ही गुजर गया। मैं अब सोचता हूं कि यह इतनी जल्दी क्यों गुजर गया। मैं अपने सहयोगियों और उस दौर के माहौल को याद करता हूं। मैं बहुत सी चीजें याद करता हूं। यह एक खूबसूरत सफर रहा है।’ पंजाब के रहने वाले धर्मेन्द्र ने 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से फिल्मी दुनिया में आगाज किया था और दारा सिंह के बाद बॉलीवुड में ही-मैन के रूप में अपनी छवि बनाने में कामयाब रहे। अभिनेता जल्द ही फिल्म उद्योग में 60 साल पूरा कर लेंगे। उन्होंने सभी विधाओं की फिल्मों में काम किया। उन्होंने जहां बंदिनी, सत्यकाम में गंभीर किस्म का किरदार किया और राजा जानी और प्रतिज्ञा में हल्के-फुल्के किस्म का किरदार निभाया, वहीं वह शोले और चुपके-चुपके में लोगों को हंसाते-गुदगुदाते नजर आए। अनुपमा व यकीन जैसी फिल्मों में उनका बेहतरीन अभिनय कौशल दिखा। वहीं, हालिया समय में जॉनी गद्दार, वह लाइफ इन ए मेट्रो, अपने और यमला, पगला, दीवाना में नजर आए। धर्मेन्द्र अपनी विनम्रता और जड़ों से जुड़े रहने के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता का कहना है कि वह सुपरस्टार बनने की बजाय बेहतरीन इंसान बनने में यकीन करते हैं। उन्होंने अपने बेटों सनी देओल और बॉबी देओल को भी यही गुण दिए हैं और कहा कि वे यही बातें अगली पीढ़ी को सिखाते हुए इसे आगे ले जा रहे हैं। अभिनेता का मानना है कि प्रसिद्धि और चकाचौंध ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रहती। विनम्रता और जमीन से जुड़े रहना हमेशा आपके साथ रहता है। धर्मेन्द्र ने अपनी पत्नी हेमामालिनी के साथ सीता और गीता, शोले और ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों में काम किया है। शादी के बाद इस जोड़े ने अलीबाबा और 40 चोर, सम्राट और रजिया सुल्तान में काम किया। वह अपने जीवन पर फिल्म बनाने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन अपने जीवन और सफर को दर्शाने के लिए उन्होंने उर्दू शायरी का रुख किया। धर्मेन्द्र ने कहा, मैं बहुत भावुक शख्स हूं, इसलिए यह शायरी मेरे लिए एक अच्छा जरिया है। जब कुछ कहा न जाए, जब कुछ सुना न जाए, तब मेरी तन्हाई मेरी खामोशी से और मेरी खामोशी मेरी तन्हाई से बातें कर लेती हैं। धर्मेन्द्र के पोते करण देओल फिल्म ‘पल-पल दिल के पास’ से अपने अभिनय की पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। अभिनेता (धर्मेन्द्र) लोगों से मिले प्यार और प्रशंसा से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि किताब लिखने से क्या लाभ होगा? वह लोगों तक पर्याप्त रूप से अपनी पहुंच बना चुके हैं और उन्होंने उनके दिलों को जीता है। यह पूछे जाने पर कि बॉलीवुड का अगला यमला, पगला, दीवाना कौन होगा तो उन्होंने कहा कि एक समय में सिर्फ एक धर्मेन्द्र ही यमला, पगला, दीवाना हो सकता है। अभिनेता अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय लघु फिल्म ‘ड्रीम कैचर’ में काम कर रहे हैं। साभार-khaskhabar.com

Read More

रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘काला करिकालन’ के सेट पर एक क्रू मेंबर की मौत हो गई। फिल्म के लिए चेन्नई के पूनामल्ले स्थित ईवीपी स्टूडियो में पांच करोड़ का सेट बनाया गया है, जहां माइकल नाम का वर्कर मौजूद था। अभी काम शुरू नहीं हुआ है लेकिन इससे पहले सेट पर एक हादसा हो गया। बिजली की तार पर पैर पड़ने के चलते माइकल नाम के एक कर्मचारी को करंट लग गया। माइकल की हालत देख उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। अब खबर है कि पुलिस हादसे की जगह पर तहकीकात कर रही है। ऐसा कम ही होता है कि किसी डायरेक्टर को लगातार रजनीकांत के साथ काम करने का मौका मिले। लेकिन पा.रंजीत के टैलेंट को देखते हुए सुपरस्टार ने उनकी दूसरी फिल्म भी साइन की। ‘काला करिकालन’ एक गैंगस्टर की कहानी है जो मुंबई के झुग्गी-बस्ती इलाके धारावी में रहने वाले लोगों के हक के लिए लड़ता है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी करने वाली अभिनेत्री आयशा टाकिया जल्द ही दो नई फिल्म में नजर आने वाली है। जिसमे से ‘जिंदगी ये जिंदगी’ फिल्म का पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया है। जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। बता दें कि आयशा पिछले दिनों से अपनी लिप सर्जरी के चलते चर्चा में आई थी जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था। उस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही थी। इनमें उनका लुक इतना अलग लग रहा था कि लोगों ने इसे ट्रॉल करना शुरू कर दिया था।  हाल ही में आयशा अपने बेटे संग नजर आई है। उनकी हालिया तस्वीरें उन्ही बातों की तरफ इशारा करती हैं जैसा आयशा ने इंटरव्यू में कहा था। अपनी हालिया तस्वीरों में वह बिल्कुल वैसी ही लग रही हैं जैसी पहले वह दिखती थी। आयशा तस्वीरों में बेटे के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रही थी। बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस को मुंबई के वर्सोवा में उनके बेटे मिकेल आजमी के साथ देखा गया था। बात दें कि, आयशा ने अपनी दूसरी फिल्म के बारे में कहा था कि, उनकी आगामी फिल्म ‘बोरिवली का ब्रूस ली’ की शूटिंग 70 प्रतिशत पूरी हो गई है। अभिनेत्री इस समय अपने नए वीडियो गाने ‘जिंदगी तुझसे क्या करें शिकवे’ के प्रचार में व्यस्त हैं। बोरिवली का ब्रूस ली के साथ आयशा फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रही हैं। आयशा ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा, ‘बोरिवली का ब्रूस ली 70 प्रतिशत पूरी हो गई है। यह बहुत क्यूट फिल्म है, जैसा कि इसका नाम है। यह एक मनोरंजक फिल्म है, जिसमें कुंग फू भी शामिल है। यह एक बहुत ही दिलचस्प विषय है। फिल्मों में वापसी के लिए यह बहुत अच्छी फिल्म है। मैं इसे लेकर रोमांचित हूं।’  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More