BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

​टीवी की फेवरेट बहु दिव्यांका ने शेयर की खूबसूरत यादें

टीवी की फेवरेट बहु दिव्यांका ने शेयर की खूबसूरत यादेंटीवी की फेवरेट बहु दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, हालांकि ये वीडियो एक साल पुराना है लेकिन बहुत ही दिलचस्प हैै। दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी विदाई की एक अनोखी वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में विवेक दहिया से उनकी शादी के बाद भोपाल एयरपोर्ट पर हुई विदाई की रस्में दिख रही हैं। दिव्यंका के इस एयरपोर्ट विदाई समारोह में कुछ फनी सीन भी हैं। दिव्यंका ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि, ‘विवेक क्या तुम्हें यह दिन याद है? उस दिन भी आज ही तरह काफी तेज बारिश हो रही थी। मैं अपने घर से अपनी विवाई के इंतजार में थी, लेकिन बारिश और बाढ़ की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। यह सब बहुत ही अनोखा और फिल्मी हो गया था। उस दिन कोई भी रोया नहीं था। ऐसा आम तौर पर होता है कि आप अपने लिए कुछ योजना बनाते हैं लेकिन जिंदगी अचानक ही आपकी योजना को और भी खूबसूरत बना देती है। जीवन के बेस्ट चैप्टर्स उसी समय लिए जाते हैं जब आप बदलाव का विरोध नहीं करते हैं और जो हो रहा है उसी के साथ हो लेते हैं।’ बता दें कि विवेक और दिव्यांका की शादी पिछले साल जुलाई में हुई थी। दिव्यांका अपनी शादी में काफी खूबसूरत लग रही थी। यहां तक की उनकी प्रि वेडिंग फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चित हुई थी।

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की जोड़ी ने सनाया-मोहित और अबिगेल-सनम को पीछे छोड़ते ‘नच बलिए सीजन 8’ हुए बाजी मार ली है। बता दें कि, ग्रांड फिनाले की दौड़ में दिव्यांका-विवेक, मोहित-सनाया और सनम-अबीगैल यह सेलिब्रिटी जोड़ियों आखिरी बची थी। इन तीनों के बीच ‘नच’ के मंच पर जबरदस्त मुकाबला हुआ। साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More