BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

फेसबुक से खफा हैं सर बच्चन, ट्विटर पर की शिकायत

फेसबुक से खफा हैं सर बच्चन, ट्विटर पर की शिकायतबॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। फेसबुक और ट्विटर दोनों को अगर मिला कर देखें तो लगभग 2.70 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वैसे अमिताभ के रियल फैंस की संख्या इससे भी कहीं ज्यादा है। अमिताभ दोनों प्लेटफॉर्म्स पर बहुत एक्टिव हैं। यहां तक कि वह एक ब्लॉग भी लिखते हैं। इस ब्लॉग पर वह कई साल से लिखते आ रहे हैं।

अमिताभ बच्चन अपने फेसबुक अकाउंट के सभी फीचर्स का उपयोग नहीं कर पा रहे थे, जिससे वे काफी परेशान और गुस्से में दिखे। इसलिए उन्होंने रविवार को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक से शिकायत की। अमिताभ ने रविवार को ट्विटर पर लिखा कि, ‘हेलो फेसबुक, जागो। मेरा फेसबुक पेज पूरी तरह नहीं खुल रहा है। यह कई दिनों से हो रहा है! शिकायत करने के लिए इस माध्यम का उपयोग करना पड़ा।’ बता दें कि अमिताभ बच्चन इससे पहले भी सोशल मीडिया पर इस तरह की शिकायत कर चुके हैं। अमिताभ इस समय आमिर खान के साथ माल्टा में ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में आमिर खान, कैटरीना कैफ, फातिमा सना शेख जैसे कलाकार मुख्य किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 2018 में रिलीज होगी। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More