BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जग्गा जसूस’ के प्रमोशन में व्यस्त रणबीर कपूर आज भले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हो, लेकिन रणबीर की बहन रिद्धिमा भी कुछ कम नहीं है। कपूर खानदान ने बॉलीवुड में अच्छे स्टार्स और फिल्में दी है। वहीं कपूर खानदान की बेटियों की बात करें तो वो भी अब तक बॉलीवुड में राज कर रही हैं वहीं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर भी दूसरी इंडस्ट्री में अपनी काबिलियत का झण्डा लहरा रही है।  रिद्धिमा और करीना कपूर हम उम्र हैं। कहा जाता है कि इनके जन्म पर राजकपूर ने इनको रिद्धि-सिद्धि के नाम से पुकारा था। जब करीना जहां फिल्मों में नाम और पैसा कमाया। वहीं रिद्धिमा ने फैशन डिजाइनिंग में अपना नाम कमाया। आज वह किसी भी तरह से करीना से कम नहीं हैं। वह कई बार अपनी मां के साथ फैशन मैगजीन के कवर पर दिखाई दी हैं। रिद्धिमा की शादी 2006 में भरत साहनी से हुई थी। जो कि दिल्ली के एक नामी बिजनेसमैन हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

Tiger Shroff and Disha Patani will be finally seen together on screen after Befikra in Baaghi 2. Incidentally, Disha was supposed to debut with the original film but later Shraddha Kapoor was signed on. The alleged couple has already begun rehearsals for the film and will start it off with a song to be shot in August, as per a report in Mumbai Mirror. Quoting a source, the daily reported, "The song will see Tiger and Disha perform a lot of acrobatics. Unfortunately, Disha was advised rest for two weeks after an ankle injury because of which there was a lull in prep. But she has recovered now and rehearsals are set to resume soon. The song is being choreographed by director Ahmed Khan." We have shared with you pictures of the two at various locations in Mumbai where Disha was seen with an injury on her ankle. Tiger, like a doting bf, has often helped her walk as well. That has never put a dent on their many dates and we love that about them.  They make for a great pair too. Talking about working with her, Tiger had gushed, "I am very excited. I've known her for a while now. Since before Baaghi...and we get along great. We have a great camaraderie. I think it is just going to be fun, very natural being on screen with her."Coming back to Baaghi 2, the daily further reports that a huge set has been created at a studio in the city for the first schedule of the film. Post that they will leave for Delhi for a month and after that, Tiger will head to Hong Kong to receive training from action director Tony Ching for at least a month in different styles of Wushu. Well, Baaghi was a hit and same is expected from the sequel as well. As per the reports, Tiger Shroff is dating Disha Patani. But the two have always maintained that they are just friends. Both of them have been spotted together at many places.    साभार-khaskhabar.com  

Read More

अपनी नई फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की रिलीज की तैयारी कर रहीं अभिनेत्री कैटरीना कैफ का कहना है कि बचपन में वह सपनों व खयालों की दुनिया में खोई रहती थीं और कॉमिक बुक पढऩे की बजाय बच्चों का सिनेमा देखना ज्यादा पसंद करती थीं। फिल्म में अभिनेत्री का किरदार बच्चों जैसी प्रकृति का है। कैटरीना ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा, ‘एक बच्ची के रूप में मैं खयालों में खोई रहती थी और संगीत सुनना पसंद करती थी। मुझे संगीतमय फिल्में देखना और मन में कहानियों की कल्पना करना पसंद था। मुझे लगता है कि मैं अपनी ही दुनिया में रहा करती थी।’ अभिनेत्री ने कहा कि उनका दिमाग कल्पनाएं बहुत करता था और शायद इसलिए वह अभिनेत्री बनीं। उन्हें कॉमिक बुक पढऩे की बजाय ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’, ‘मैरी पॉप्पिंस’ और ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक’ जैसी फिल्में देखना ज्यादा पसंद था। अभिनेत्री का मानना है कि फिल्म ‘जग्गा जासूस’ इस तरीके से बनाई गई है कि यह सार्वभौमिक स्तर पर अपील करेगी। फिल्म में कटरीना रणबीर कपूर के साथ हैं। दिलचस्प बात यह है कि पहली बार कटरीना ने संगीतमय फिल्म में काम किया है और फिल्म को बनने में तीन साल लगे। फिल्म की शूटिंग के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘इस तथ्य से परे कि फिल्म में काफी समय लगा, मुझे वास्तव में इसकी शूटिंग करने में मजा आया, क्योंकि यह मेरे लिए एक अनोखा रचनात्मक सफर था। मुझे लगता है कि इन तीन सालों में इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों के जीवन में काफी बदलाव आया है और उनमें से एक मैं भी हूं।’’ अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म पूरी हो चुकी है और इसका परिणाम जल्द ही सामने आने वाला है। ऐसे में इस पल वह भावनाओं का अहसास नहीं कर सकतीं, लेकिन एक बार फिल्म का नतीजा सामने आने के बाद वह इसके पूरे परिमाण को देख सकेंगी। एक अभिनेत्री के रूप में जुनूनी होने के नाते कटरीना का कहना है कि वह जीवन में अपनी पसंद को लेकर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रही हैं और इससे उन्हें व्यक्तिगत रूप से अपना विकास करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि जीवन की बड़ी तस्वीर को नहीं भूलना चाहिए और इसे एक कलाकार के रूप में अपनी वर्तमान सफलता के आधार पर नहीं निर्धारित करना चाहिए। अभिनेत्री ने कहा कि वह मौजूदा समय में जो भी कर रही हैं और अपने सफर के अधिकांश हिस्से में उन्होंने जो किया वह बस इसलिए किया, क्योंकि वह उसे करना चाहती थीं।  अभिनेत्री के मुताबिक, कलाकारों के पास प्रसिद्धि आती है और चली जाती है, लेकिन सबसे अहम चीज है कि उन्हें सपने देखते रहना चाहिए और अपने काम को मिशन समझकर कड़ी मेहनत के साथ पूरा करना चहिए। लेकिन उन्हें कभी अपनी कड़ी मेहनत के परिणाम को खुद पर हावी होने नहीं देना चाहिए। आपको बता दें कि फिल्म ‘जग्गा जासूस’ 14 जुलाई को रिलीज हो रही है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

बॉलीवुड फिल्म ए दिल में मुश्किल का गाना ब्रेकअप सांग तो आपको याद ही है और इस गाने में रनबीर और अनुष्का ने अपने डांस से सबका दिल जीत लिया। लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों दो लड़कियां इस ब्रेकअप सांग पर डांस करती नजर आ रही है और धूम मचा रही है। इन लड़कियों का डांस वीडियो जब से सोशल मीडिया पर आया है वायरल हो गया है। इस वीडियो में दोनों लड़कियों ने ब्रेकअप सॉन्ग पर काफी अच्छा डांस करके दिखा दिया है। फिल्मग्यान नाम के यूटूयब चैनल द्वारा अपलोड किये गए इस वीडियो में राधिका बांगिया और तान्या जैकब नाम की दो लड़कियों ने डांस किया है। जो एक साल से काफी मशहूर हो गया है। अब तक इस वीडियो को 1,063,288 बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में राधिका और तान्या ने जबरदस्त डांस इंटरनेट यूजर्स को उनका यह डांस काफी पसंद कर रहे है।   साभार-khaskhabar.com https://www.youtube.com/watch?v=QwD6fufv_ZA

Read More

70 और 80 के दशक की बेहतरीन अभिनेत्री नीतू सिंह आज 58 वर्ष की हो गई हैं। एक समय था जब नीतू ने अपने बिंदास अंदाज और दमदार अभिनय से लोगों को अपना दिवाना बना रखा था। नीतू को बचपन से ही डांस का काफी शौक रहा है। डांस के प्रति उनकी रूचि को देखते हुए उनकी मां राजी सिंह ने उन्हें चर्चित अभिनेत्री वैजयंती माला के डांस स्कूल में दाखिल करवा दिया था। नीतू हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान रखती हैं। दिल्ली के एक सिख परिवार में जन्मी नीतू सिंह का जन्म 08 जुलाई, 1958 को हुआ था। नीतू ने ऋषि कपूर को अपना हमसफर बनाया। दोनों की जोड़ी को बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में शुमार किया जाता है। दोनों को फिल्म में काम करने के दौरान एक दूसरे से प्यार हो गया और 1979 में शादी कर ली। फिल्म कस्मे वादे, काला पत्थर, द ग्रेट गैम्बलर, अमर अकबर एंथनी, रफू चक्कर और कभी कभी जैसी फिल्मों में अभि‍नय करने वालीं नीतू सि‍हं के बारे में कुछ खास बातें —नीतू सिंह का असली नाम ‘सोनिया सिंह’ था लेकिन फिल्मों में आने के बाद इनका नाम नीतू सिंह हो गया और अभिनेता ऋषि कपूर के साथ शादी के बाद नीतू कपूर बन गईं। कुछ जगहों पर नीतू सिंह का असली नाम ‘हरमीत कौर’ भी बताया जाता है।   नीतू सिंह ने बचपन में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी, 60 के दशक में उन्होंने ‘दो कलियां’, ‘पवित्र पापी’ और ‘वारिस’ जैसी फिल्में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी और उन दिनों इनका स्क्रीन नेम ‘बेबी नीतू’ या ‘बेबी सोनिया’ हुआ करता था। नीतू कपूर की शादी ऋषि कपूर से 13 अप्रैल 1979 को हुई थी और फिर उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी। बाद में कई सालों के बाद फिल्म ‘लव आज कल’ से नीतू कपूर ने एक्टिंग करियर दोबारा शुरू किया। 1975 में नीतू कपूर सबसे व्यस्त अदाकारा मानी जाती थी और लगभग 85 फिल्में उनके हाथ में थी और उनमें से अधिकतर ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और शशि कपूर के साथ थी। फिल्म ‘बेशर्म’ में नीतू कपूर ने बेटे रणबीर कपूर के साथ पहली बार काम किया था। नीतू कपूर ने धर्मेन्द्र, जीतेन्द्र, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, ऋषि कपूर, शशि कपूर जैसे एक्टर्स के साथ कई फिल्में की हैं। साभार-khaskhabar.com

Read More

करीना और सैफ अली खान का बेटा तैमूर जन्म के साथ ही बॉलीवुड के साथ ही मीडिया में भी बहुत छाया हुआ है। जन्म से सभी का आंखों का तारा बन चूका तैमूर खान परिवार और कपूर फैमिली में वह सबसे छोटा है तो सभी का दुलारा भी है। तैमूर के क्यूट लुक ने उसके फैंस अभी से बना लिए है। वहीं फैन्स भी तैमूर पर भरपूर प्यार बरसाते हैं और उसकी हर हरकत पर सभी की नजर रहती है।हाल ही में तैमूर अपने घर की बालकनी में झूले के मजे लेता नजर आया था। अब जब सभी उसे इतना देखते हैं तो बच्चे को नजर तो लग ही जाती है। वैसे करीना अपनी प्रेग्नेंसी में कितनी ही मॉडर्न और स्टाइलिश रही हों लेकिन पुरानी परंपराओं में उनका उतना ही विश्वास भी है। तभी तो करीना ने ने अपने लाडले को नजर ना लगे इस बात का पूरा ख्याल रखते हुए एक किन्नर को उसकी नजर उतारने के 51 हजार रुपये दिए हैं। साभार-khaskhabar.com

Read More

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आजकल अपनी फिल्म जग्गा जासूस के प्रमोशन में बिजी हैं लेकिन खबरें आ रही हैं कि रणबीर अपने व्यस्त शेड्यूल से किसी खास के लिए टाइम निकाल रहे हैं। जी हां, रणबीर की लाइफ में एक नए पर्सन की एंट्री हुई है। डीएनए की खबर के मुताबिक रणबीर सिंह एक मुंबई की लड़की को डेट कर रहे हैं। उनकी नई पार्टनर का फिल्म इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है। एक सोर्स ने डीएनए से बात करते हुए कहा कि, हां वह मुंबई गर्ल है और मुझे सिर्फ इतना ही पता है। उसकी रणबीर से जान पहचान फिल्म जग्गा जासूस के प्रमोशन में हुई थी।  रिपोर्ट तो यहां तक हैं कि रणबीर की नई गर्लफ्रेंड फिल्म के प्रमोशन के दौरान उनकी एक्स कैटरीना कैफ से भी मिली थी लेकिन कटरीना उनसे मिल के कुछ खास खुश नहीं दिखी। बता दें कि रणबीर और कैटरीना की इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दोनों न्यूड आॅटो में बैठे दिखाई दे रहे हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

रणवीर सिंह 31 साल के होने जा रहे हैं। 6 जुलाई 1985 को मुंबई में जन्मे रणवीर जितने प्रोफेशनल अपने करियर को लेकर हैं, उतने ही खुले विचार पर्सनल लाइफ के बारे में भी रखते हैं। रणवीर का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी हैं। रणवीर सिंह की पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ थी। अभिनेता रणवीर सिंह अपना जन्मदिन पेरिस में मना सकते हैं। इस नई कार को लेकर पहले वे मुंबई के वर्ली इलाके स्थित दीपिका पादुकोण के घर पहुंचे। उन्हें कार की फ्रंट सीट पर बैठाकर दोनों कोलाबा पहुंचे, जहां ताज होटल में दोनों ने डिनर डेट एन्जॉय किया। अपने रिलेशनशिप पर हमेशा चुप्पी साधने वाले इस कपल को एक-साथ देखना फैन्स के लिए किसी तौहफे से कम नहीं था।बता दें कि गाड़ियों के शौकीन रणवीर सिंह ने अपने लिए एक शानदार कार खरीदी है। इस चमचमाती सफेद लक्जरी कार को ड्राइव करते हुए रणवीर अपनी खुशी नहीं छुपा पा रहे हैं। रणवीर सिंह काफी बिंदास एक्टर हैं और खुल कर अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। उनका का ड्रेसिंग सेन्स भी कमाल का है। बहरहाल, रणवीर की यह कार वाक़ई में काफी आलिशान लग रही है।  फिलहाल रणवीर संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘पद्मावती’ में नजर आने वाले है। इसमें दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर अहम किरदार निभा रही हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

सात साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या का आखिरकार मंगलवार को तलाक हो गया। चेन्नई के एक कोर्ट ने कपल को आधिकारिक रूप से अलग होने का आदेश दे दिया। सौंदर्या और उनके बिजनेसमैन पति अश्विन इस बात पर अडिग रहे कि उन्हें तलाक चाहिए। पारिवारिक कोर्ट की जज मारिया क्लाटा ने उन दोनों के तलाक को आधिकारिक मंजूरी दे दी। पिछले 7 महीनों से लगातार तलाक की कार्रवाई कोर्ट में चल रही थी। इस तलाक में कोई परेशानी सामने नहीं आई क्योंकि दोनों पक्ष यही चाहते थे। हालांकि, यह जानकारी नहीं मिली है कि तलाक की शर्ते क्या रहीं। दोनों की शादी 3 सितंबर 2010 को बड़े धूमधाम से हुई थी और सौंदर्या को अश्विन से एक चार साल का बेटा भी है। बच्चे की कस्टडी और पैरंट्स से उसके मिलने-जुलने को लेकर फैसला का खुलासा नहीं किया गया है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोल सितारों का ट्रोल होना आम बात हो गर्इ हैं। रोज कोई न कोई मशहूर सितारा इसका शिकार हो रहा। बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने अभिनय और हुस्न का जलवा बिखेर वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक छाई हुई हैं। भारत के साथ साथ अब विदेशों में भी उनके चाहने वाले की संख्या लाखों में हैं। इसलिए प्रियंका जो भी करती हैं उस पर लोग रिएक्ट भी फौरन करने लगते हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें प्रियंका पाउट देती हुई नजर आ रही हैं। पाउट में प्रियंका को होंठ बहुत अच्छे लग रहे हैं। लेकिन प्रियंका की इस तस्वीर को देखकर एक सवाल भी उठ रहा है। हालांकि आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रियंका को उनके होंठो के लिए सवाल जवाब या सोशल मीडिया पर ट्रोल न होना पड़ा हो। प्रियंका के द्वारा शेयर की गई तस्वीर को देखर कई लोग कह रहे हैं कि उन्होंने लिप जॉब यानी होंठों की सर्जरी कराई है। हालांकि प्रियंका ऐसी किसी भी सर्जरी से इनकार करती रही हैं। वह मानती हैं कि पिछले कुछ वर्षों में उनके चेहरे में आए बदलावों के पीछे मेकअप है न कि कोई सर्जरी। एक अखबार को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह प्लास्टिक सर्जरी की गलत नहीं माानती हैं। बता दें कि हाल ही में प्रियंका को उनकी नाक के लिए भी ट्रोल किया गया था। प्रियंका ने एक शो में कहा था कि ये उनकी ऑरिजनल नाक है। प्रियंका ने कहा, ‘लोगों को लगता है कि मैंने काफी सर्जरी कराई है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।’ साभार-khaskhabar.com  

Read More

इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ के प्रमोशन में व्यस्त अक्षय कुमार जल्द ही छोटे परदे पर नजर आने वाले हैं। जी हां यह स्टार प्लस का एक कॉमेडी शो होगा।‘द लाफ्टर चैलेंज’ नाम से आ रहे इस शो का प्रोमो भी रिलीज कर दिया है। इस प्रोमो में बताया जा रहा है कि चुटकुला सुनाने का भी एक समय होता है। अक्षय ने यह प्रोमो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस साल सितंबर के अंत तक अक्षय कॉमिडी शो, ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में सुपर-जज की भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय इंग्लैंड जाने से पहले इस शो के बारे में चैनल से बातचीत भी कर चुके हैं। इंडस्ट्री को कपिल शर्मा, चंदन प्रभाकर, सुनील पाल जैसे कॉमीडियन देने वाले इस शो से काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। वहीं खुद बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग वाले कलाकार इस बार शो में जज की भूमिका निभाने वाले हैं। फिलहाल अक्षय आने वाले दिनों में टॉयलेेट एक प्रेम कथा, पैडमैन और गोल्ड जैसी फिल्मोमें नजर आएंगे। जिसकी शूटिंग शूरू हो चुकी है। वहीं गोल्ड का पहला लुक हाल ही में सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। जिसमें अक्षय के साथ कुनाल कपूर, अमित साध और कलर्स चैनल की ‘नागिन’ मौनी रॉय भी हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

जल्द ही बॉलीवुड के मुन्नाभाई यानी संजय दत्त की बायोपिक में नजर आने वाले अभिनेता परेश रावल एक बायोपिक में दिखाई देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बन रही फिल्म में पीएम के किरदार के लिए अभिनेता परेश रावल का नाम फाइनल कर लिया गया है। एक वेबसाइट के अनुसार परेश रावल ने बताया कि वह प्रधानमंत्री मोदी के बायॉपिक में मोदी जी की भूमिका निभाते नजर आएंगे।  गौरतलब है कि परेश रावल ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के नाम से चल रहे एक फर्जी मैसेज को असली समझ कर अपने ट्वीटर हैंडल से पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की फोटो शेयर की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका कड़ा विरोध शुरू हो गया।  जिस पर एक कोट भी लिखा हुआ था। कोट में लिखा था कि, ‘मुझे पाकिस्तान ने अपने तरफ मिलाने की हर संभव कोशिश की! मुझे देश का हवाला दिया गया मुझे इस्लाम का हवाला दिया गया मुझे कुरान का हवाला दिया गया लेकिन मैंने अपनी मातृभूमि से कोई गद्दारी नहीं की क्योंकि अपने कर्तव्य से हटना मेरे धर्म और देश दोनों के लिए एक बदनामी की बात होती!’ जबकि यह कोट डॉक्टर कलाम का कहा या लिखा कोट है ही नहीं। परेश रावल के इस ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया पर इसका विरोध होने लगा। वहीं कुछ लोगों ने परेश रावल की क्लास तक ले डाली। परेश रावल इन दिनों अपनी रिलीज के लिए तैयार फिल्म ‘गेस्ट इन लंदन’ के प्रमोशन में जुटे हैं। फिल्म में उनके अलावा कार्तिक आर्यन, कृति खरबंदा, तन्वी आजमी और संजय मिश्रा अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अश्वनी धीर ने किया है। यह फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वो संजय दत्त की बायोपिक में सुनील दत्त का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, दिया मिर्जा, सोनम कपूर, मनीषा कोइराला जैसे कलाकार नजर आएंगे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More