BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

नीतू सिंह की जिंदगी से जुड़ी इन बातों को नहीं जानते होंगे आप

नीतू सिंह की जिंदगी से जुड़ी इन बातों को नहीं जानते होंगे आप70 और 80 के दशक की बेहतरीन अभिनेत्री नीतू सिंह आज 58 वर्ष की हो गई हैं। एक समय था जब नीतू ने अपने बिंदास अंदाज और दमदार अभिनय से लोगों को अपना दिवाना बना रखा था। नीतू को बचपन से ही डांस का काफी शौक रहा है। डांस के प्रति उनकी रूचि को देखते हुए उनकी मां राजी सिंह ने उन्हें चर्चित अभिनेत्री वैजयंती माला के डांस स्कूल में दाखिल करवा दिया था। नीतू हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान रखती हैं। दिल्ली के एक सिख परिवार में जन्मी नीतू सिंह का जन्म 08 जुलाई, 1958 को हुआ था। नीतू ने ऋषि कपूर को अपना हमसफर बनाया। दोनों की जोड़ी को बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में शुमार किया जाता है। दोनों को फिल्म में काम करने के दौरान एक दूसरे से प्यार हो गया और 1979 में शादी कर ली। फिल्म कस्मे वादे, काला पत्थर, द ग्रेट गैम्बलर, अमर अकबर एंथनी, रफू चक्कर और कभी कभी जैसी फिल्मों में अभि‍नय करने वालीं नीतू सि‍हं के बारे में कुछ खास बातें —नीतू सिंह का असली नाम ‘सोनिया सिंह’ था लेकिन फिल्मों में आने के बाद इनका नाम नीतू सिंह हो गया और अभिनेता ऋषि कपूर के साथ शादी के बाद नीतू कपूर बन गईं। कुछ जगहों पर नीतू सिंह का असली नाम ‘हरमीत कौर’ भी बताया जाता है।

 

नीतू सिंह ने बचपन में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी, 60 के दशक में उन्होंने ‘दो कलियां’, ‘पवित्र पापी’ और ‘वारिस’ जैसी फिल्में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी और उन दिनों इनका स्क्रीन नेम ‘बेबी नीतू’ या ‘बेबी सोनिया’ हुआ करता था।

नीतू कपूर की शादी ऋषि कपूर से 13 अप्रैल 1979 को हुई थी और फिर उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी। बाद में कई सालों के बाद फिल्म ‘लव आज कल’ से नीतू कपूर ने एक्टिंग करियर दोबारा शुरू किया। 1975 में नीतू कपूर सबसे व्यस्त अदाकारा मानी जाती थी और लगभग 85 फिल्में उनके हाथ में थी और उनमें से अधिकतर ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और शशि कपूर के साथ थी।

फिल्म ‘बेशर्म’ में नीतू कपूर ने बेटे रणबीर कपूर के साथ पहली बार काम किया था। नीतू कपूर ने धर्मेन्द्र, जीतेन्द्र, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, ऋषि कपूर, शशि कपूर जैसे एक्टर्स के साथ कई फिल्में की हैं।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More