देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जल्द ही बॉलीवुड के मुन्नाभाई यानी संजय दत्त की बायोपिक में नजर आने वाले अभिनेता परेश रावल एक बायोपिक में दिखाई देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बन रही फिल्म में पीएम के किरदार के लिए अभिनेता परेश रावल का नाम फाइनल कर लिया गया है। एक वेबसाइट के अनुसार परेश रावल ने बताया कि वह प्रधानमंत्री मोदी के बायॉपिक में मोदी जी की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
गौरतलब है कि परेश रावल ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के नाम से चल रहे एक फर्जी मैसेज को असली समझ कर अपने ट्वीटर हैंडल से पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की फोटो शेयर की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका कड़ा विरोध शुरू हो गया।
जिस पर एक कोट भी लिखा हुआ था। कोट में लिखा था कि, ‘मुझे पाकिस्तान ने अपने तरफ मिलाने की हर संभव कोशिश की! मुझे देश का हवाला दिया गया मुझे इस्लाम का हवाला दिया गया मुझे कुरान का हवाला दिया गया लेकिन मैंने अपनी मातृभूमि से कोई गद्दारी नहीं की क्योंकि अपने कर्तव्य से हटना मेरे धर्म और देश दोनों के लिए एक बदनामी की बात होती!’ जबकि यह कोट डॉक्टर कलाम का कहा या लिखा कोट है ही नहीं। परेश रावल के इस ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया पर इसका विरोध होने लगा। वहीं कुछ लोगों ने परेश रावल की क्लास तक ले डाली। परेश रावल इन दिनों अपनी रिलीज के लिए तैयार फिल्म ‘गेस्ट इन लंदन’ के प्रमोशन में जुटे हैं। फिल्म में उनके अलावा कार्तिक आर्यन, कृति खरबंदा, तन्वी आजमी और संजय मिश्रा अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अश्वनी धीर ने किया है। यह फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वो संजय दत्त की बायोपिक में सुनील दत्त का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, दिया मिर्जा, सोनम कपूर, मनीषा कोइराला जैसे कलाकार नजर आएंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सीएम नायब सैनी और हरियाणा भाजपा के सभी विधायक करेंगे आज दिल्ली में करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं
नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि'