BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बॉलीवुड में अपनी अलग और दमदार फिल्मों के लिए मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने अपनी अगली फिल्म में भगवान शिव का रोल रितिक रोशन को दिया है। जानकारी के मुताबिक फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने लेखक अमीश त्रिपाठी की मशहूर किताब द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा के राइट्स खरीदे हैं। भगवान शिव पर लिखी ये किताब काफी चर्चा में रही है। गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले करण जौहर के पास इस किताब राइट्स थे। उस समय भगवान शिव के रोल के लिए सलमान खान, रितिक रोशन, वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ जैसे सितोरों का नाम सामने आया था। लेकिन करण जौहर का ये सपना पूरा ना हो सका। ऋतिक फिलहाल अपने परिवार के साथ अमेरिका में छुट्टियों का मजा ले रहे है साथ ही वे अपने इस नए रोल के लिए बहुत एक्ससाइटेड है। ऋतिक इस से पहले संजय लीला भंसाली के साथ 2010 में आई फिल्म गुजारिश में साथ काम कर चुके है। साभार-khaskhabar.com      

Read More

मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए गुरुवार को कहा कि बोर्ड भारत की छवि खराब कर रहा है और सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी को त्रासदी की संज्ञा दी। कबीर ने गुरुवार को ट्विटर पर एक अन्य ट्विटर उपयोगकर्ता द्वारा शेयर किए गए अमर्त्य सेन पर बने वृत्तचित्र को सेंसर बोर्ड की मंजूरी न दिए जाने से संबंधित खबर का लिंक शेयर किया है।   कबीर बेदी ने इस लिंक को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया है और लिखा है, सेंसर बोर्ड को समझ नहीं आ रहा कि वह अपनी मूर्खतापूर्ण मांगों के चलते भारत की छवि को कितना नुकसान पहुंचा रहा है। पहलाज निहलानी एक त्रासदी हैं। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमर्त्य सेन पर बने वृत्तचित्र को सेंसर बोर्ड ने फिल्म में गाय, गुजरात, हिंदू भारत और हिंदुत्व शब्दों के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। इसके अलावा सेंसर बोर्ड ने निर्देशक मधुर भंडारकर की आगामी फिल्म इंदु सरकार पर भी 12 जगहों पर कांट-छांट करने और दो जगह खंडन चलाने के लिए कहा है। साभार-khaskhabar.com   

Read More

आज ब्लू है पानी, पानी पानी पानी पानी...और दिन भी सनी सनी सनी सानी... से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाने वाली जमर्न और भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। ‘ये जवानी हैं दीवानी’ में वे नजर आने वाली एवलिवन शर्मा आज बॉलीवुड दुनिया में एक अलग पहचान बना चुकी हैं। एवलिन शर्मा का पूरा नाम एवलिन लक्ष्मी शर्मा है एवलिन का जन्म जर्मनी के फ्रेंकफोर्ट में 12 जुलाई 1986 को हुआ था। उनके पिता भारतीय हैं और मां एक जर्मन हैं। आपको बता दें कि एवलिन को अपने कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग पसंद थी और उन्होंने अपनी पढाई के दौरान ही कुछ कॉस्मेटिक ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग शुरू कर दी।एवलिन इंडिया में बॉडी केयर के अंतवस्त्र की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। एवलिन शर्मा बॉलीवुड में अपनी धाक जमाते जा रही हैं। फिल्म इंड्रस्टी में एवलिन हास्य फिल्म कुछ कुछ लोचा है में महत्वाकांक्षी रॉकस्टर नैना की भूमिका में नजर आयीं थी। एवलिन यारिया और ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों में अभिनय निभा चुकी हैं।   बता दें कि अभिनत्री एवलिन शर्मा को आठ भाषाओं में पारंगत हैं-जर्मन, हिन्दी, इंग्लिश, स्पेनिश, थाई, टेगलॉग, फिलिपिएंस, फ्रेंच डच। साभार-khaskhabar.com   

Read More

Salman Khan and Katrina Kaif had eyes only on each other during the first event of the IIFA 2017 ceremony.  IIFA 2017 has kick-started and celebs including Salman Khan, Katrina Kaif, Alia Bhatt, Shahid Kapoor, Varun Dhawan, Kriti Sanon and Sushant Singh Rajput were seen attending the press conference. Needless to say that it was ex-flames Salman Khan & Katrina Kaif who grabbed the eyeballs the most. From the way the duo kissed each other to the way they said a few super romantic lines for each other, have everyone gushing.   When it was Salman's chance to talk to media, he consulted Anupam Kher about the "date" of the IIFA Awards was. Given his quick wit, Salman then added, "I am very bad with dates... The only date I remember is Katrina's birthday." He paused and added that it is Katrina's birthday on July 16. He then started singing "Happy Birthday to you... Happy Birthday dear Katrina", before moving forward to give her a side hug and a peck on the cheek.   Later, at a limited media gathering, when Katrina was asked a memorable thing she did when she was 18, she said, "I met Salman."Meanwhile, Katrina Kaif’s much-awaited movie Jagga Jasoos co-starring Ranbir Kapoor has finally released today. Both Ranbir and Katrina have been promoting Jagga Jasoos relentlessly. Aamir Khan, who is shooting his upcoming film in Malta wished the team all the best. Aamir wrote on his Facebook page, "Am most upset that I am not in the country and will miss watching Jagga Jasoos. Have been looking forward to the film for so long! Good luck guys". साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई।जाने-माने सुपरहिट एक्टर ओमपुरी के दुनिया छोड़ने के बाद भी उनके दर्शकों को फिल्म' ट्यूबलाइट' में उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिला और अब उनकी आखरी फिल्म उनकी  पहली पत्नी सीमा कपूर द्वारा निर्देशित व्यंगात्मक सिचुवेशनल कॉमेडी फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी' जल्दी ही दर्शकों को देखने को मिलेगी। फिल्म ने निर्माता अनूप जलोटा, राकेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता और ओम छंगाणी है।    फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी' का टीज़र का भव्य कार्यक्रर्म मुंबई के अँधेरी (वेस्ट) में दी व्यूज में बुधवार १२ जुलाई २०१७ को रक्खा गया था। जहाँ पर भजन सम्राट अनूप जलोटा,अन्नू कपूर,सीमा कपूर,कशिश वोरा,बृजेन्द्र काला,विनोद निस्चल,पल्लवी और मुख्य अतिथि दिव्या दत्ता,तलत अज़ीज़, रंजीत कपूर द्वारा टीज़र बड़े धूमधाम के साथ रिलीज़ किया गया। फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी' में अन्नू कपूर ने मिस्टर कबाड़ी' का किरदार निभाया है।इसकी निर्देशिका सीमा कपूर है, जोकि इसके पहले बतौर निर्देशक व लेखक दिव्या दत्ता स्टारर फिल्म 'हाट द वीकली बाजार' और बतौर लेखिका नाना पाटेकर स्टारर फिल्म 'अभय' को लेकर काफी चर्चा में रही है और जिसके लिए उनकी काफी सहराहना हुई और कई अवार्ड मिले। इसके अलावा कई फिल्मों,धारावाहिको, डोक्युमेंटरी फिल्म,विज्ञापन फिल्मों का निर्माण,निर्देशन और लेखन किया है।  फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी' के बारे में सीमा कपूर कहती है," व्यंगात्मक सिचुवेशनल कॉमेडी फिल्म है। इसमें यह दिखाया गया है कि जब एक कबाड़ी अमीर बन जाता है।तो वह अपने को अमीरों की तरह लगने के लिए किस तरह की फन्नी हरकते करता है। चाहे कपडे पहनने में, अलग तरह बोलने में और अपने बिज़नेस को बढ़ाकर या गलत बताकर उसको छुपाने के लिए क्या क्या करता है। उसीको दिखाया गया है।इसमें सभी बड़े और टैलेंटेड एक्टर है। फिल्म बहुत ही अच्छी बनी है। यह लोगों को जरूर पसंद आएगी।"   फिल्म में कुल पांच गाने है। इसमें संगीत राज- प्रकाश,अली गनी का है।फिल्म ने निर्माता अनूप जलोटा, राकेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता और ओम छंगाणी है। इसका लेखन- स्क्रीनप्ले- निर्देशन सीमा कपूर किया है। इसमें सिनेमेटोग्राफी विजय पी वरूदे का है और इसके एडिटर संजीब दत्ता है। इसके मुख्या कलाकार ओमपुरी, अन्नू कपूर, सारिका, विनय पाठक, राजवीर सिंह, कशिश वोरा, ब्रजेन्द्र काला इत्यादि है। यह फिल्म अगस्त २०१७ में रिलीज़ होगी।              

Read More

आज ब्लू है पानी, पानी पानी पानी पानी...और दिन भी सनी सनी सनी सानी... से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाने वाली जमर्न और भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। ‘ये जवानी हैं दीवानी’ में वे नजर आने वाली एवलिवन शर्मा आज बॉलीवुड दुनिया में एक अलग पहचान बना चुकी हैं। एवलिन शर्मा का पूरा नाम एवलिन लक्ष्मी शर्मा है एवलिन का जन्म जर्मनी के फ्रेंकफोर्ट में 12 जुलाई 1986 को हुआ था। उनके पिता भारतीय हैं और मां एक जर्मन हैं। आपको बता दें कि एवलिन को अपने कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग पसंद थी और उन्होंने अपनी पढाई के दौरान ही कुछ कॉस्मेटिक ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग शुरू कर दी। एवलिन इंडिया में बॉडी केयर के अंतवस्त्र की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। एवलिन शर्मा बॉलीवुड में अपनी धाक जमाते जा रही हैं। फिल्म इंड्रस्टी में एवलिन हास्य फिल्म कुछ कुछ लोचा है में महत्वाकांक्षी रॉकस्टर नैना की भूमिका में नजर आयीं थी। एवलिन यारिया और ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों में अभिनय निभा चुकी हैं। बता दें कि अभिनत्री एवलिन शर्मा को आठ भाषाओं में पारंगत हैं-जर्मन, हिन्दी, इंग्लिश, स्पेनिश, थाई, टेगलॉग, फिलिपिएंस, फ्रेंच डच। साभार-khaskhabar.com     

Read More

सोशल मीडिया में अपने अपने बेतुके बोल वाले बेसुरे गानों से मशहूर हुए हुईं ढिंचैक पूजा के फैंस के लिए बुरी खबर है मंगवलार को उनके यूट्यूब चैनल से उनके सभी वीडियोज गायब हो गए। बुधवार सुबह उनके चैनल पर सिर्फ एक गाना दिलों का शूटर ही दिखाई दिया। आपको बता दे कि ढिंचैक पूजा के अब तक चार गाने आ चुके है।जिनमें कुछ दिन पहले आया गाना सेल्फी मैंने ले ली आज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।जानकारी के अनुसार यूट्यूब चैनल की अच्छे से छानबीन करने पर पता चला कि उनके वीडियो खुद यूट्यूब से हटा दिए हैं। कटप्पा सिंह नाम के एक शख्स ने पूजा के गानों पर कॉपीराईट का दावा ठोक दिया जिसके मुताबिक ये गाने कटप्पा सिंह ने लिखे हैं और पूजा उन्हें अपने नाम से मशहूर कर रही है। हालंकि ढिंचैक पूजा के वीडियो कुछ दिनों तक यूट्यूब से गायब रहेंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा जा रहा है कि ढिंचैक पूजा का अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है और उनके वीडियो को हटा दिया है। साभार-khaskhabar.com     

Read More

बॉलीवुड गायक अभिजीत वैसे तो अपने विवादित ट्वीट्स और बयानों से सुर्ख़ियों में रहते है और इस गायक ने अमरनाथ यात्रा हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।बॉलीवुड से लेकर खेल जगत के सभी सेलिब्रिटीज ने इस हमले पर कड़ी निंदा की है, लेकिन इस हमले के बाद अभिजीत काफी गुस्से में हैं। अभिजीत ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस हमले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। अभिजीत ने हमले के बाद अपने फेसबुक पर लिखा, मोदी हमारे पिज्जा डिलीवरी ब्वाय नहीं हैं, माफी के साथ कहना पड़ रहा है पर हिंदू ही हिंदू का दुश्मन है। बंगाल ही अगला कश्मीर है।  भिजीत के इस पोस्ट का लोगों का सपोर्ट मिला और कई लोगों ने बेबाकी से आपनी बात रखने के लिए उनकी तारीफ की। गौरतलब है कि अपने विवादित ट्वीट्स की वजह से अभिजीत का टि्वटर अकाउंट दो बार सस्पेंड किया जा चुका है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

क्या आपको मालूम है कि बॉलीवुड की पहली महिला हास्य कलाकार के बारे में? जिन्होंने अपने मोटापे और एक्टिंग से लोगों को जमकर हंसाया? आज भी जब कोई उनका नाम सुनता है तो चेहरे पर मुस्कान आ ही जाती है। शायद आपको नाम न याद आ रहा हो लेकिन आप उन्हें बहुत अच्छे से पहचानते जरूर हैं। हम बात कर रहे हैं टुनटुन की। टुनटुन को बॉलीवुड की पहली महिला हास्य कलाकार माना जाता है। एक भारतीय पार्श्वगायिका और हास्य अभिनेत्री थी। इनका असली नाम उमा देवी खत्री था। इन्हें अक्सर हिन्दी सिनेमा की पहली हास्य अभिनेत्री भी कहा जाता है। ये फिल्मों में उमादेवी के नाम से गाती थी। उमा देवी खत्री, का जन्म उत्तर प्रदेश के एक ग्रामीण पंजाबी परिवार में हुआ था। इनके माता पिता की मृत्यु इनके बचपन में ही हो गयी थी और इन्हे इनके चाचा ने पाला था।  मोटापा बना हंसी का पात्र मोटापे की वजह से समाज में मजाक का पात्र रहीं टुनटुन ने फिल्मी पर्दे पर अपने मोटापे को ही हथियार बना लिया और लोगों के दिलों-दिमाग पर छा गईं। टुनटुन ने अपने मोटापे और कॉमिक सेंस का गजब तालमेल बैठा कर लोगों को खूब हंसाया। पहला गाना अब तक सबकी जुबां पर 13 वर्ष की आयु में ये घर से भाग कर मुंबई आ गयी थी और यह मुंबई में सीधे संगीत निर्देशक नौशाद अली के पास गयी थी। इन्होंने नौशाद अली से कहा था कि, वो गा सकती हैं और अगर उन्होंने उन्हें काम नहीं दिया तो वो सागर मे डूब कर जान दे देंगी। इसके बाद उन्होंने अपना पहला गाना गाया ‘अफसाना लिख रही हूं’। उनके पहले ही गाने ने बुलंदियों का आसमान छू लिया। आज भी उनका यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। करीब 45 गीत उन्होंने करीब 40-45 गाने गाए। इसके बाद आशा भोषले, लता मंगेश्कर और नूरजहां जैसी गायकार का दौर आ गया। इस दौरान उन्हें परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया। उन्होंने फिल्म जगत में एक अभिनेत्री के रूप में काम करना शुरू कर दिया। नौशाद ने उन्हें अपनी पहली फिल्म ‘बाबुल’ में बतौर अभिनेत्री मौका दिया। उन्होंने दो-तीन फिल्मों में ही अपनी अलग पहचान बना ली। बेशक उनका किरदार फिल्म में छोटा होता था, लेकिन लोगों के दिमाग में अपनी छाप छोड़ देती थी। उनका किरदार एकदम मस्तमौला, बेपरवाह वाला था। उन्होंने अपने किरदार से लोगों को खूब हंसाया। 200 से अधिक फिल्में अपने फिल्मी कैरियर के दौरान इन्होंने लगभग 200 फिल्मों और उस समय के लगभग सभी प्रमुख हास्य अभिनेताओं जैसे कि भगवान दादा, आगा, सुन्दर, मुकरी, धूमल और जॉनी वॉकर के साथ काम किया। जिसमें से बाज, आर-पार, मिस कोका कोला, उड़न खटोला, मिस्टर एंड मिसेज 55, कभी अंधेरा कभी उजाला, मुजरिम, जाली नोट, एक फुल चार कांटे, राजहठ, बेगुनाह, उजाला, कोहिनूर, 12 ओ क्लॉक, दिल अपना प्रीत पराई, कश्मीर की कली, अक्लमंद, दिल और मोहब्बत, CID, एक बार मुस्कुरा दो, और अंदाज जैसी फिल्में शामिल हैं। इनकी आखरी फिल्म 1990 मे प्रदशित होने वाली हिन्दी फिल्म ‘कसम धंधे की’ थी। 24 नवंबर 2003 को इस मशहूर अभिनेत्री ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बॉलीवुड में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।  साभार-khaskhabar.com

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अकसर ही अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहता है। अब नन्हे तैमूर की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर आई है। इस तस्वीर में तैमूर व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहने नजर आ रहा है। उसका यह नवाबी अंदाज बेहद क्यूट लग रहा है। तैमून के एक फैन क्लब ने शेयर की है। इस छोटे से नवाब ने तस्वीर में सफेद रंग का कुर्ता पहना हुआ है जिसमें वो काफी क्यूट लग रहा है। तस्वीर को देखकर आप अपनी नजरें इस स्टार किड से नहीं हटा पाएंगे। सफेद कुर्ते और पायजामा पहने हुए तैमूर अपने पिता सैफ अली खान की तरह लग रहा है। हाल ही में तैमूर अपनी नानी बबीता से मिलने के लिए उनके घर गया था। इसके बाद बालकनी में झूला झूलते हुए भी उन्हें देखा गया था। हाल ही में तैमूर कैजुअल लुक में नजर आया था वह अपनी नैनी के साथ था और उसकी नैनी के हाथ में कुछ खिलौने थे। शायद ये तैमूर के कुछ पसंदीदा खिलौने थे जिनके बिना तैमूर घर से बाहर नहीं निकलता।  साभार-khaskhabar.com    

Read More

कॉकटेल’ में एक सीधी-साधी लड़की मीरा और ‘हैपी भाग जाएगी’ की खुशमिजाज हैपी का किरदार निभाने वाली डायना पेंटी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। इस बार डायना मिल्ट्री ऑफिसर के रूप में नजर आएंगी। उनकी अगामी फिल्म ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण’ में एक सैन्य अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी, जिसे लेकर वह खासी उत्साहित हैं। डायना ने ट्विटर पर रविवार को फिल्म में अपना पहला लुक साझा किया, जिसमें वह एक सैन्य वर्दी में नजर आ रही हैं। उनके बालों का जुड़ा बना है और उन्होंने बहुत ही कम मेकअप किया हुआ है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘परमाणु में अपने पहले लुक को साझा करते हुए उत्साहित महसूस कर रही हूं।’ ‘परमाणु’ इसी साल 8 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। इसकी पटकथा साइविन क्वेडरस और संयुक्ता चावला शेख ने लिखी है। फिल्म में जॉन का रोल क्या होगा, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। जॉन इससे पहले पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म ‘मद्रास कैफे’ बना चुके हैं, जो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का साजिश से प्रेरित फिल्म थी। इस फिल्म में जॉन ने इंटेलीजेंस ब्यूरो के अधिकारी का किरदार निभाया था। जॉन इस फिल्म ने कहा था ‘मैं फिल्में प्रोड्यूस करने में जल्दबाजी नहीं करता। मैं ऐसे विषयों की तलाश में रहता हूं, जो ध्यान खींचने वाले हो। ऐसी कहानियों को खोजने में वक्त लगता है, जो मौजूदा राजनीतिक और आर्थिक मिजाज को दिखाए।’  साभार-khaskhabar.com    

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood

विविधा

शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More