BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

‘परमाणु’ में ऐसा होगा डायना पेंटी का लुक

‘परमाणु’ में ऐसा होगा डायना पेंटी का लुककॉकटेल’ में एक सीधी-साधी लड़की मीरा और ‘हैपी भाग जाएगी’ की खुशमिजाज हैपी का किरदार निभाने वाली डायना पेंटी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। इस बार डायना मिल्ट्री ऑफिसर के रूप में नजर आएंगी। उनकी अगामी फिल्म ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण’ में एक सैन्य अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी, जिसे लेकर वह खासी उत्साहित हैं। डायना ने ट्विटर पर रविवार को फिल्म में अपना पहला लुक साझा किया, जिसमें वह एक सैन्य वर्दी में नजर आ रही हैं। उनके बालों का जुड़ा बना है और उन्होंने बहुत ही कम मेकअप किया हुआ है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘परमाणु में अपने पहले लुक को साझा करते हुए उत्साहित महसूस कर रही हूं।’

‘परमाणु’ इसी साल 8 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। इसकी पटकथा साइविन क्वेडरस और संयुक्ता चावला शेख ने लिखी है। फिल्म में जॉन का रोल क्या होगा, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। जॉन इससे पहले पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म ‘मद्रास कैफे’ बना चुके हैं, जो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का साजिश से प्रेरित फिल्म थी। इस फिल्म में जॉन ने इंटेलीजेंस ब्यूरो के अधिकारी का किरदार निभाया था। जॉन इस फिल्म ने कहा था ‘मैं फिल्में प्रोड्यूस करने में जल्दबाजी नहीं करता। मैं ऐसे विषयों की तलाश में रहता हूं, जो ध्यान खींचने वाले हो। ऐसी कहानियों को खोजने में वक्त लगता है, जो मौजूदा राजनीतिक और आर्थिक मिजाज को दिखाए।’ 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More