BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

इन दिनों बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान अपनी आने वाली फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ में व्यस्त हैं। इम्तियाज अली के निर्दशन में बन रही फिल्म में शाहरूख के अलावा अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी है। वहीं शाहरुख खान अपने काम में इतने व्यस्त रहते हैं कि उन्हें परिवार के साथ समय बिताने का टाइम नहीं मिल पाता है। कुछ दिनों पहले अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने लॉस एं‍जेलिस के लिए रवाना हुए थे। परिवार के साथ कई खूबसूरत लम्हे बिताने के बाद जाहं शाहरुख एक बार फिर अपनी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन के लिए मुंबई पहुंच गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी और बच्चे अभी भी वेकेशन का मजा ले रहे हैं। शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने अपने बेटी सुहाना और अबराम के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में शाहरुख की फैमली बीच के किनारे मजे करती नजर आ रही है।गौरी खान का यह फोटो मालीबू बीच का है, जिसमें उनके साथ बेटी सुहाना बिकिनी में सनबाथ लेती नजर आ रही है। इस फोटो को पोस्‍ट करते हुए गौरी खान ने कहा, ‘द क्लासिक स्ट्रैच ऑफ सेंड।’ जहां शाहरुख खान इस बीच अपने बच्चों के साथ मस्ती कर रहे थे, तो वहीं गौरी खान यहां अपने द्वारा डिजाइन किए शोरूम की ऑपनिंग में बिजी थीं, तो वहीं सुहाना यहां जल्द ही अपना कॉलेज शुरू करने वाली हैं। साभार-khaskhabar.com   

Read More

जयपुर। मेरे पास सीमा कपूर फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर आई और उन्होंने मुझे कहा कि एक बहुत ही बेहतरीन फिल्म है, जो मैं आपको सुनाना चाहती हूं। उस समय मैं खाना खा रहा था और मैंने कहा सुनाइए सीमाजी, तब सीमाजी बोलीं कि पहले आप खाना खा लीजिए नहीं तो पूरा खाना नहीं खा पाएंगे। फिर मैंने आधी स्टोरी खाना खाते हुए पढ़ी और आधी कहानी बाथरूम में पढ़ी।    ये कहना था फिल्म के प्रोड्यूसर व भजन सम्राट गायक अनूप जलोटा का, जो बुधवार को अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी' की प्रमोशन के लिए फिल्म की स्टार कास्ट के साथ शहर पहुंचे।    इस दौरान अनूप जलोटा के साथ, प्रोड्यूसर ओम छंगानी, एक्टे्रस कशिश वोरा व कमेडियन ब्रिजेंद्र काला भी मौजूद थे। अनूप जलोटा ने कहा कि फिल्म का कॉन्सेप्ट और मैसेज मुझे अच्छा लगा इसलिए इसे प्रोड्यूस करने की सोची। वहीं प्रोड्यूसर ओम छंगानी ने बताया कि यह फिल्म ओम पुरी जी को डेडीकेटेड है और यह उनकी आखिरी फिल्म है। हम सभी बहुत सौभाग्यशाली है जो उनके साथ फिल्म करने का मौका मिला। मैं कॉमेडी करता नहीं, बस हो जाती है: ब्रिजेंद्र   फिल्म में कशिश वोरा के पिता का किरदार निभा रहे कॉमेडियन ब्रिजेंद्र काला ने बताया कि अक्सर लोग अपनी सोसायटी और अपने ओरिजन को सबसे शेयर करने में कतराते हैं, लेकिन इसमें कोई खराबी नहीं है। मैं उत्तराखंड का रहने वाला हूं और मिडल क्लास फैमिली से था। यह बात मुझे सबसे कहने में कोई शर्म नहीं आती। आप जिस भी सोसायटी से बिलॉन्ग करते हैं उसे सामने लाए ताकि आपकी सोसायटी को अलग पहचान मिले। मेरे फिल्मी करियर को देखते हुए अक्सर लोगों को लगता है कि मैं सिर्फ कॉमेडी फिल्में ही करता हूं। दरअसल मैं कॉमेडी करता नहीं, बस हो जाती हैं। हर तरह को काम करने में मजा आना चाहिए।    अच्छा एक्सपीरियंस रहा : कशिश एक्ट्रेस कशिश वोरा की यह पहली फिल्म है, जहां उन्हें ऑडिशंस के बाद सलेक्ट किया गया। कशिश बताती है कि पहली फिल्म वो भी इतने सीनियर व एक्सपीरियंस्ड एक्टर्स के साथ, बहुत ही अच्छा एक्सपीरियंस रहा। फिल्म का कॉन्सेप्ट स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ा है लेकिन यह पूरी तरह से कॉमेडी फिल्म है जो एक कबाड़ी की लाइफ पर बेस्ड है। फिल्म में कल्लू कबाड़ी का रोल अन्नू कपूर कर रहे हैं।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

श्री नारायण सिंह निर्देशित ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ 11 अगस्त को रिलीज होगी। नाम और उद्देश्य के कारण यह फिल्म काफी दिनों से चर्चा में है। देखा जाए तो ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के समर्थन में अक्षय कुमार ने बड़े परदे पर अपनी अलग मुहीम छेड़ दी है। अक्षय कुमार की इस को सिर्फ इससे जुड़े विवादों के कारण जाना जा रहा है। हाल ही में खबर आई थी फिल्म के लीक हो गई थी। जिसको लेकर फिल्म के प्रोड्यूसर नीरज पांडेय और प्रेरणा अरोड़ा ने फिल्म लीक होने की शिकायत क्राइम ब्रांच में की थी। गलती से हो गई मिस्टेक फाइनली, अब यह खुलासा भी हो गया है कि फिल्म आखिर लीक कैसे हुई थी। क्राइम ब्रांच पूरे मामले की जांच कर रही है। इस बीच खुलासा हुआ है कि को-प्रोड्यूसर नीरज पांडे की बिजनेस पार्टनर शीतल भाटिया की असिस्टेंट आकांक्षा की गलती से फिल्म लीक हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकंक्षा कहीं अपनी वह पेनड्राइव भूल गई थी, जिसमें ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ की कॉपी मैजूद थी। बाद में यह पेनड्राइव जिम ट्रेनर विट्ठल के पास पहुंच गई। पहले मजाब लगी बात उस वक्त आई खबरों के अनुसार माना जा रहा था कि लोखंडवाला के एक जिम ट्रेनर के पास पूरी फिल्म पेन ड्राइव में है। हालांकि पुलिस जिम ट्रेनर से पूछताछ कर रही थी। रेमो डिसूजा का कहना है कि विट्ठल ने उनके पास आकर कहा था कि उसे लोनावला से एक पेनड्राइव मिली है, जिसमें ‘टॉयलेट...’ का फर्स्ट हाफ मौजूद है। रेमो की मानें तो पहले उन्हें यह बात मजाक लगी। लेकिन बाद में उन्होंने विट्ठल से कहा कि वे पेनड्राइव उन्हें सौंप दें।     साभार-khaskhabar.com     

Read More

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है। ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक है जान’ फिल्म के बाद अनुष्का एक बार फिर शाहरुख के साथ नजर आएंगी। रोमांटिक फिल्मों का एक अलग ही फ्लेवर पेश करने वाले डायरेक्टर इम्तियाज अली ‘जब हैरी मेट सेजल’ को डायरेक्ट किया है। ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ की अपार सफलता को देखते हुए ऐसे लगने लगा है कि ऐसी थीम पर और फिल्में बननी चाहिए। ऐसे में अब लिहाजा एक फिल्म की तैयारी शुरू हो गई है और इसमें सुपरस्टार शाहरुख के जुड़ने के की बात हो रही है। इंडस्ट्री में जोरों पर चर्चा है कि शाहरुख जल्द ही आदित्य चोपड़ा की इस आगामी फिल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं। इसका पहला शेड्यूल दिसंबर में रखा गया है। फिल्म को सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है। ऐसे में स्पष्ट है कि यह फिल्म युद्ध पर आधारित होगी। फिल्म के बारे में फिलहाल और कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।  शाहरुख फिलहाल आगामी फिल्म जब हैरी मेट सेजल में एक गाईड का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के कई गाने और चार मिनी ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुके हैं। जब फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, तब फिल्म में इस्तेमाल किये गये एक शब्द पर बवाल मचा था। इस मामले में CBFC अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने कहा था कि इस शब्द को क्लीयर नहीं किया जा सकता। अब खबरें हैं कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दिया है।लगता है कि सेंसर बोर्ड ने इस शब्द को पास कर दिया है या फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने खुद इस शब्‍द को डिलीट कर दिया है। अब यह शब्द फिल्म् में है या नही, यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चल पायेगा। फिल्म 4 अगस्त को रिलीज हो रही है।       साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई।अनूप जलोटा फिल्म्स प्रजेंट्स व्यंगात्मक सिचुवेशनल कॉमेडी फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी' सीमा कपूर द्वारा निर्देशित की गयी है, जोकि अगस्त में दर्शकों को देखने को मिलेगी।फिल्म ने निर्माता अनूप जलोटा, राकेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता और ओम छंगाणी है।साधना टीवी और ओम छंगाणी फिल्म्स के एसोसिएशन में बनी है। 'मिस्टर कबाड़ी' का म्यूजिक रिलीज़ के भव्य कार्यक्रम का आयोजन मुंबई के अँधेरी (वेस्ट) में स्थित दी क्लब में गुरुवार २० जुलाई २०१७ को रक्खा गया था। जहाँ पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अलका याज्ञिक और सुरेश वाडेकर द्वारा इसका म्यूजिक रिलीज़ किया गया,उनके साथ भजन सम्राट अनूप जलोटा,अन्नू कपूर, निर्देशिका सीमा कपूर, दिव्या दत्ता, उल्का गुप्ता,राजवीर सिंह,फिल्म के संगीतकार अली गनी, राज- प्रकाश व विशाल तथा शान, जावेद अली, मधुश्री,एमडी गनी तथा ज़ी म्यूजिक के लोग, फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर 'रिच जूनियर्स एंटरटेनमेंट के एमडी विनोद निश्चल और मार्केटिंग टीम' मीडिया मैजिक के एमडी पल्लवी अग्रवाल ने भी इसमें हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।     फिल्म में कुल पांच गाने है। इसमें संगीत राज- प्रकाश,अली गनी व विशाल का है।फिल्म ने निर्माता अनूप जलोटा, राकेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता और ओम छंगाणी है। इसका लेखन- स्क्रीनप्ले- निर्देशन सीमा कपूर किया है। इसमें सिनेमेटोग्राफी विजय पी वरूदे का है और इसके एडिटर संजीब दत्ता है। इसके मुख्या कलाकार ओमपुरी, अन्नू कपूर, सारिका, विनय पाठक, राजवीर सिंह, कशिश वोरा, ब्रजेन्द्र काला,उल्का गुप्ता इत्यादि है। यह फिल्म ४ अगस्त २०१७ में रिलीज़ होगी।    

Read More

जयपुर। बॉलीवुड स्टार और प्रो-कबड्‌डी लीग में जयपुर की फ्रेंचाइजी पिंक पेंथर्स के मालिक अभिषेक बच्चन ने मंगलवार को गुलीबी नगर स्थित मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में धाेक लगाई। प्रो-कबड्‌डी लीग (PKL) के पहले संस्करण में पिंक पेंथर्स चैम्पियन रही थी। इस बार 28 जुलाई से प्रो-कबड्‌डी लीग का पांचवां संस्करण शुरू होगा।  पिंक पेंथर्स के कप्तान मनजीत छिल्लर हैं। प्रो कबड्‌डी लीग शुरू होने के बाद से कबड्‌डी खेल बहुत लोकप्रिय हो गया है। पहले इस खेल के बाद में लोगों को ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी। हालांकि भारत इस खेल में कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुका है, लेकिन फिर भी इसकी लोकप्रियता इतनी नहीं बढ़ पाई थी, जितनी प्रो कबड्‌डी लीग शुरू होने के बाद बढ़ी है। आज बच्चा-बच्चा प्रो कबड्‌डी लीग का इंतजार करता है।   साभार-khaskhabar.com         

Read More

अपने जमाने की मशहूर और बेइंतहा खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला सुर्खियों में छाई हैं। हालांकि वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी वो अपनी फिल्मों में निभाए गए अपने किरदार और मुस्कान से आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है। मधुबाला हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर की एक प्रमुख अभिनेत्री थी। अपने संक्षिप्त जीवनकाल में उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। चलती का नाम गाड़ी, मिस्टर एंड मिसेज 55, काला पानी और हावड़ा ब्रिज जैसी बहुत सी फिल्मों में नजर आयीं और वे फिल्म उद्योग में बेहद सम्मानित शख्सियतों में से एक थी। खबर आई है कि मैडम तुसाद म्यूजियम में मधुबाला का मोम का पुतला जल्द ही लगाया जाएगा। यह पहला अवसर है जब हिंदुस्तान के क्लासिकल दौर की किसी हस्ती को इस गैलरी में प्रदर्शित किया जा रहा है। यह मोम की फिगर मशहूर फिल्म मुगल—ए—आजम में मधुबाला के अनारकली के किरदार से प्रेरित होगी। भारतीय खूबसूरती की मिसाल मधुबाला मधुबाला का जन्म 14 फरवरी, 1933 को दिल्ली में एक पश्तून मुस्लिम परिवार में हुआ था। मधुबाला अपने माता-पिता की पांचवीं संतान थी और उनके अलावा उनके 10 भाई-बहन थे। मधुबाला आगे चलकर भारतीय हिन्दी फिल्मो की एक मशहूर और कामयाब अभिनेत्री बनी। मधुबाला के अभिनय में एक आदर्श भारतीय नारी को देखा जा सकता था। चेहरे से भावों को भाषा देना और नजाकत उनकी विशेषता थी।सबसे महान अभिनेत्री उनकी अभिनय प्रतिभा, व्यक्तित्व और खूबसूरती को देखकर कहा जाता है कि वह भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महान अभिनेत्री थी। मधुबाला का बचपन का नाम ‘मुमताज बेगम जहां देहलवी’ था।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

बिपाशा बासु लगभग 40 बसंत के पास है पर आज भी वो ग्लैमर जगत में आने वाली नई बालाओं के सामने एक चेलेंज हैं। इनकी बेपनहा खूबसूरत का हर कोई कायल है। बिपाशा बसु अब तक अपनी फिटनेस के राज के तीन वीडियो को लॉच कर चुकी हैं, पर क्या आप भी जानना चाहेंगे कि उनके फिट एण्ड फाइन के राज को...हां तो आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें...अपने खाने में ऐेस आहार जो शरीर को हानि पहुंचाते है उनसे तो वो दूरी ही रहती हैं। प्रोटिन्स, विटामिनस जैसे आहार लेना ज्यादा पसंद करती है जो शरीर को एनजी प्रदान करते हैं। नियमित रूप से पानी पीती हैं। बिपाश नियमित रूप से व्यायाम और योगा सही समय पर सोना उठाना, खाना खाती हैं बिपाशा अपने बनाये रूल्स के अनुसार उन्हें ईमानदारी से फॉलो करती हैं। वो सप्ताह में 6 दिन ही एक्सरसाइज करती हैं। इसके अलावा 20 मिनट का टे्रडमिल, 10 मिनट का क्रॉस ट्रेनर और 20 मिनट की साइक्लिंकग और कॉर्डियो उनके वर्कआउट में शामिल है। हर समय एक जैसी एक्सरसाईज बोरिंग होती है इसके लिये वो दूसरी एक्सरसाइज का चुनाव करती हैं।अपनी बॉडी की देखभाल के लिए योगा करना एक बेस्ट ऑप्शन मानती हैं। खुद से प्यार करो, अपने शरीर की सही देखरेख करने के लिए अपनी एक फिलॉस्फी है, सेहतमंद और सुंदरता दुगना निखार प्रदान करता है। साभार-khaskhabar.com       

Read More

श्री नारायण सिंह निर्देशित ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ 11 अगस्त को रिलीज होगी। नाम और उद्देश्य के कारण यह फिल्म काफी दिनों से चर्चा में है। देखा जाए तो ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के समर्थन में अक्षय कुमार ने बड़े परदे पर अपनी अलग मुहीम छेड़ दी है। अक्षय कुमार की इस को सिर्फ इससे जुड़े विवादों के कारण जाना जा रहा है। अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ पाइरेसी का शि‍कार हो गई। रिलीज से पहले इस फिल्म के ऑनलाइक होने से दुखी अक्षय कुमार ने अपने फैन्स के लिए एक संदेश दिया है।   अक्षय कुमार ने बॉलीवुड के सबसे बड़े दुश्मन पाइरेसी के खिलाफ खड़े होने के लिए फैन्स से गुजारिश की है। अक्षय ने ट्विटर पर इस घटना को दुर्भाग्यपुर्ण बताते हुए लिखा है कि, यह लड़ाई बेहद जरूरी है और हमारी फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ की लीक को लेकर इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर क्राइम ब्रांच के एक्शन को लेकर हम आश्वस्त हैं। मैं अपने दोस्त, कलीग्स, फैंस और दर्शकों से कहना चाहता हूं कि कृपया पाइरेसी को ना कहें। आप सभी के सपोर्ट के लिए शु‍क्र‍िया।इस मामले की शिकायत फिल्म के प्रोड्यूसर नीरज पांडेय और प्रेरणा अरोड़ा ने फिल्म लीक होने की शिकायत क्राइम ब्रांच में की है। आई खबरों के अनुसार माना जा रहा है कि लोखंडवाला के एक जिम ट्रेनर के पास पूरी फिल्म पेन ड्राइव में है। हालांकि पुलिस जिम ट्रेनर से पूछताछ कर रही है।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

मुंबई। टेलीविजन अभिनेत्री अदिति गुप्ता का कहना है कि टेलीविजन उद्योग में होने का मतलब हमेशा संघर्ष करते रहना। अदिति इस समय धारावाहिक ‘इश्कबाज’ में नजर आ रही हैं। अदिति ने एक बयान में कहा, ‘टेलीविजन जगत में होने का मतलब लगातार संघर्ष करते रहना है... आपना सर्वश्रेष्ठ देना और प्रत्येक दिन सीखते रहना और अपनी इच्छानुसार किरदार पाना, ये सब चुनौतिपूर्ण है। प्रत्येक दिन, आपको बहुत ही कठिन कार्य करने की आवश्यकता है।’   उन्होंने कहा, ‘ज्यादातर लोग सोचते हैं कि 30 मिनट के शो के लिए, हमें ज्यादा शूट करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन हम वजनी कपड़ों और मेकअप के साथ 12 घंटे शूट करते हैं। शुरुआत में मैं इसे नहीं करती थी, लेकिन समय के साथ मैंने इसे समझना शुरू किया और तब से मैंने अपने संघर्ष का आनंद उठाना शुरू कर दिया।‘किस देश मैं है मेरा दिल’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली टेलीविजन अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मैंने महसूस किया कि बिना संघर्ष के मैं अपनी उपलब्धियों का आनंद नहीं उठा पाऊंगी। अब, मैं अपने जीवन की आसान चीजों का आनंद नहीं उठाती। मैं थोड़ी चुनौतिपूर्ण चीजों को पसंद करती हूं।’’    ‘इश्कबाज’ के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मेरा किरदार वास्तव में पागलपन से भरा हुआ है। लेकिन इसको करते हुए जब आपको यह पता चलता है कि आपको इसे वास्तविक जीवन में किरदार से जोडऩा नहीं है, तब आप इसका आनंद उठाते हैं।’   साभार-khaskhabar.com   

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता-निर्माता अनिल कपूर का कहना है कि उनके तीनों बच्चों अभिनेत्री सोनम कपूर, निर्माता-फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर और उभरते अभिनेता हर्षवर्धन कपूर का स्वभाव एक-दूसरे से काफी अलग है। अनिल का कहना है कि वह रक्षात्मक होने के साथ-साथ कूल डैड भी हैं। अनिल ने कहा, ‘मैं तीन बच्चों का पिता हूं और आखिर पिता, पिता ही होता है। मैं रक्षात्मक हूं, लेकिन सबके साथ सहज हूं। सोनम, रिया, हर्ष तीनों काफी अलग हैं।’   उन्होंने कहा, ‘मेरे साथ तीनों का एक जैसा व्यवहार है।’ राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जिया’ से करियर की शुरुआत कर चुके बेटे के बारे में अनिल ने कहा, ‘फिल्मों में हर्ष की पसंद, वह क्या देखते हैं या किस पर करार करते हैं, मुझ पर गया हुआ है।’   उन्होंने कहा, ‘करियर की शुरुआत में, मैंने ‘कहां कहां से गुजर गया’, ‘पल्लवी अनु पल्लवी’ और ‘मशाल’ जैसी फिल्मों में काम किया था। वे फिल्में कलात्मक थीं, मुझे लगता है कि हर्ष को भी कलात्मक फिल्में पसंद हैं।’ वह अपनी दोनों बेटियों पर भी गर्व करते हैं। उनकी छोटी बेटी रिया ने सोनम कपूर अभिनीत फिल्म ‘आयशा’ का निर्माण किया था। 21 वर्ष की आयु में यह उनकी पहली फिल्म थी। रिया के बारे में उन्होंने कहा, ‘रिया मेरा और मेरी पत्नी का मिला जुला रूप है। उसमे भी लोगों को संभालना और देखभाल भरा रवैया मां जैसा है और वह मेरी तरह साहसी है।’ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अनिल कपूर ने बेटी सोनम के बारे में कहा, ‘कभी-कभी मैं सोचता हूं तो हैरान रह जाता हूं कि क्या वह मेरी बेटी है? मेरा मतलब है कि उसे देखो वह सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि दिल की भी अच्छी है।’   साभार-khaskhabar.com   

Read More

पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ जल्द ही छोटे पर्दे पर आने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाया जा रहा था कि मशहूर टीवी अभिनेत्री निया शर्मा इस सीजन का हिस्सा बन सकती हैं। निया शर्मा इन रिपोर्ट्स पर खुद सामने आकर कहा है कि वह इस शो का हिस्सा नहीं बनने जा रही। ‘बिग बॉस 11’ के कंटेस्टेंट्स को लेकर हाल ही में एक रिपोर्ट लीक हुई थी जिसमें दावा किया जा रहा था कि निया शर्मा इस सीजन का हिस्सा बनने जा रही हैं।   निया शर्मा ने एक बयान में कहा है, ‘मैं नहीं जानती कि इस तरह की खबरों में मेरा नाम क्यों लिया जा रहा, मैं इन खबरों के सच होने की पुष्टि नहीं करती।’निया फिलहाल कलर्स के एक्शन से भरे रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ को लेकर व्यस्त हैं। निया हाल ही में इस शो की शूटिंग स्पेन में खत्म कर भारत वापस आयीं हैं।ऐसी खबरें थी कि कार्यक्रम के 11 वें सत्र में शामिल होने के लिए ढिंचैक पूजा, सना सईद और अचिंत कौर एवं अन्य लोगों सहित अभिनेत्री से संपर्क किया गया है।   निया को ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ और ‘जमाई राजा’ से लोकप्रियता मिली थी। जमाई राजा में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।   साभार-khaskhabar.com 

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More