BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

‘टॉयलेट: एक...’ अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फैंस से लगाई गुहार

‘टॉयलेट: एक...’ अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फैंस से लगाई गुहारश्री नारायण सिंह निर्देशित ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ 11 अगस्त को रिलीज होगी। नाम और उद्देश्य के कारण यह फिल्म काफी दिनों से चर्चा में है। देखा जाए तो ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के समर्थन में अक्षय कुमार ने बड़े परदे पर अपनी अलग मुहीम छेड़ दी है। अक्षय कुमार की इस को सिर्फ इससे जुड़े विवादों के कारण जाना जा रहा है। अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ पाइरेसी का शि‍कार हो गई। रिलीज से पहले इस फिल्म के ऑनलाइक होने से दुखी अक्षय कुमार ने अपने फैन्स के लिए एक संदेश दिया है।

 

अक्षय कुमार ने बॉलीवुड के सबसे बड़े दुश्मन पाइरेसी के खिलाफ खड़े होने के लिए फैन्स से गुजारिश की है। अक्षय ने ट्विटर पर इस घटना को दुर्भाग्यपुर्ण बताते हुए लिखा है कि, यह लड़ाई बेहद जरूरी है और हमारी फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ की लीक को लेकर इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर क्राइम ब्रांच के एक्शन को लेकर हम आश्वस्त हैं। मैं अपने दोस्त, कलीग्स, फैंस और दर्शकों से कहना चाहता हूं कि कृपया पाइरेसी को ना कहें। आप सभी के सपोर्ट के लिए शु‍क्र‍िया।इस मामले की शिकायत फिल्म के प्रोड्यूसर नीरज पांडेय और प्रेरणा अरोड़ा ने फिल्म लीक होने की शिकायत क्राइम ब्रांच में की है। आई खबरों के अनुसार माना जा रहा है कि लोखंडवाला के एक जिम ट्रेनर के पास पूरी फिल्म पेन ड्राइव में है। हालांकि पुलिस जिम ट्रेनर से पूछताछ कर रही है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More