BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सोनम, रिया, हर्ष पर अनिल कपूर का बडा बयान, बोले...

सोनम, रिया, हर्ष पर अनिल कपूर का बडा बयान, बोले...मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता-निर्माता अनिल कपूर का कहना है कि उनके तीनों बच्चों अभिनेत्री सोनम कपूर, निर्माता-फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर और उभरते अभिनेता हर्षवर्धन कपूर का स्वभाव एक-दूसरे से काफी अलग है। अनिल का कहना है कि वह रक्षात्मक होने के साथ-साथ कूल डैड भी हैं। अनिल ने कहा, ‘मैं तीन बच्चों का पिता हूं और आखिर पिता, पिता ही होता है। मैं रक्षात्मक हूं, लेकिन सबके साथ सहज हूं। सोनम, रिया, हर्ष तीनों काफी अलग हैं।’

 

उन्होंने कहा, ‘मेरे साथ तीनों का एक जैसा व्यवहार है।’ राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जिया’ से करियर की शुरुआत कर चुके बेटे के बारे में अनिल ने कहा, ‘फिल्मों में हर्ष की पसंद, वह क्या देखते हैं या किस पर करार करते हैं, मुझ पर गया हुआ है।’

 

उन्होंने कहा, ‘करियर की शुरुआत में, मैंने ‘कहां कहां से गुजर गया’, ‘पल्लवी अनु पल्लवी’ और ‘मशाल’ जैसी फिल्मों में काम किया था। वे फिल्में कलात्मक थीं, मुझे लगता है कि हर्ष को भी कलात्मक फिल्में पसंद हैं।’ वह अपनी दोनों बेटियों पर भी गर्व करते हैं। उनकी छोटी बेटी रिया ने सोनम कपूर अभिनीत फिल्म ‘आयशा’ का निर्माण किया था। 21 वर्ष की आयु में यह उनकी पहली फिल्म थी। रिया के बारे में उन्होंने कहा, ‘रिया मेरा और मेरी पत्नी का मिला जुला रूप है। उसमे भी लोगों को संभालना और देखभाल भरा रवैया मां जैसा है और वह मेरी तरह साहसी है।’ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अनिल कपूर ने बेटी सोनम के बारे में कहा, ‘कभी-कभी मैं सोचता हूं तो हैरान रह जाता हूं कि क्या वह मेरी बेटी है? मेरा मतलब है कि उसे देखो वह सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि दिल की भी अच्छी है।’

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More