BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

जयपुर आई 'मिस्टर कबाड़ी' की टीम

जयपुर आई 'मिस्टर कबाड़ी' की टीमजयपुर। मेरे पास सीमा कपूर फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर आई और उन्होंने मुझे कहा कि एक बहुत ही बेहतरीन फिल्म है, जो मैं आपको सुनाना चाहती हूं। उस समय मैं खाना खा रहा था और मैंने कहा सुनाइए सीमाजी, तब सीमाजी बोलीं कि पहले आप खाना खा लीजिए नहीं तो पूरा खाना नहीं खा पाएंगे। फिर मैंने आधी स्टोरी खाना खाते हुए पढ़ी और आधी कहानी बाथरूम में पढ़ी। 

 

ये कहना था फिल्म के प्रोड्यूसर व भजन सम्राट गायक अनूप जलोटा का, जो बुधवार को अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर कबाड़ी' की प्रमोशन के लिए फिल्म की स्टार कास्ट के साथ शहर पहुंचे। 

 

इस दौरान अनूप जलोटा के साथ, प्रोड्यूसर ओम छंगानी, एक्टे्रस कशिश वोरा व कमेडियन ब्रिजेंद्र काला भी मौजूद थे। अनूप जलोटा ने कहा कि फिल्म का कॉन्सेप्ट और मैसेज मुझे अच्छा लगा इसलिए इसे प्रोड्यूस करने की सोची। वहीं प्रोड्यूसर ओम छंगानी ने बताया कि यह फिल्म ओम पुरी जी को डेडीकेटेड है और यह उनकी आखिरी फिल्म है। हम सभी बहुत सौभाग्यशाली है जो उनके साथ फिल्म करने का मौका मिला। मैं कॉमेडी करता नहीं, बस हो जाती है: ब्रिजेंद्र

 

फिल्म में कशिश वोरा के पिता का किरदार निभा रहे कॉमेडियन ब्रिजेंद्र काला ने बताया कि अक्सर लोग अपनी सोसायटी और अपने ओरिजन को सबसे शेयर करने में कतराते हैं, लेकिन इसमें कोई खराबी नहीं है। मैं उत्तराखंड का रहने वाला हूं और मिडल क्लास फैमिली से था। यह बात मुझे सबसे कहने में कोई शर्म नहीं आती। आप जिस भी सोसायटी से बिलॉन्ग करते हैं उसे सामने लाए ताकि आपकी सोसायटी को अलग पहचान मिले। मेरे फिल्मी करियर को देखते हुए अक्सर लोगों को लगता है कि मैं सिर्फ कॉमेडी फिल्में ही करता हूं। दरअसल मैं कॉमेडी करता नहीं, बस हो जाती हैं। हर तरह को काम करने में मजा आना चाहिए। 

 

अच्छा एक्सपीरियंस रहा : कशिश

एक्ट्रेस कशिश वोरा की यह पहली फिल्म है, जहां उन्हें ऑडिशंस के बाद सलेक्ट किया गया। कशिश बताती है कि पहली फिल्म वो भी इतने सीनियर व एक्सपीरियंस्ड एक्टर्स के साथ, बहुत ही अच्छा एक्सपीरियंस रहा। फिल्म का कॉन्सेप्ट स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ा है लेकिन यह पूरी तरह से कॉमेडी फिल्म है जो एक कबाड़ी की लाइफ पर बेस्ड है। फिल्म में कल्लू कबाड़ी का रोल अन्नू कपूर कर रहे हैं।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More